A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 वर्षीय धुरंधर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. आयरलैंड के खिलाफ टी20I में डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. वो इस मामले में सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हालांकि, वैभव पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन राजा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. आपको बता दें कि टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर इसी सप्ताह 2 टी20I मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी. जबकि दूसरा टी20 मैच 28 जून को खेला जाएगा. माना जा रहा है वैभव का डेब्यू होना तय है.
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वो नया इतिहास रच देंगे. वैभव भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन ने 37 साल पहले 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान की धरती पर भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड बनाया था. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल, 205 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. जबकि वैभव उम्र 15 साल और 71 दिन में इस कीर्तिमान को बना देंगे.
वैभव सूर्यवंशी नहीं तोड़ पाएंगे हसन रजा का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी भले ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन वो पाकिस्तानी खिलाड़ी का 30 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. दरअसल फुल मेंबर नेशन में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन रज़ा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 24 अक्टूबर 1996 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में सिर्फ 14 साल 227 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वैसे तो एसोसिएट नेशन के कई खिलाड़ी हसन रज़ा से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन फुल मेंबर नेशन के खिलाड़ियों में हसन रज़ा इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने 15 साल से कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का कारनामा किया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर नेशन)
हसन रजा (पाकिस्तान) - 14 साल 277 दिन
मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश) - 15 साल 116 दिन
मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) - 15 साल 124 दिन
नहीं टूटेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन रजा का यह रिकॉर्ड अब कभी नहीं टूटेगा. कोई खिलाड़ी चाहकर भी इस कीर्तिमान को तोड़ नहीं पाएगा, क्योंकि इसके बीच आईसीसी का नियम बाधा बन जाएगा. आईसीसी (ICC) ने साल 2020 में खिलाड़ियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए एक नियम बनाया कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों की न्यूनतम उम्र 15 साल होगी. चूंकि अब 15 साल से कम उम्र का कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाएगा, इसलिए हसन रजा का 14 साल की उम्र वाला रिकॉर्ड टूटेगा ही नहीं.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी फैंस की नजर
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वहीं इस सीजन आईपीएल 2026 में वैभव का बल्ला जमकर चल्ला. इस सीजन IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. इसके बाद श्रीलंका में आयोजित वनडे ट्राई सीरीज में वैभव के बल्ले ने आग उगला. ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों पर फिफ्टी जड़ने का कारनामा किया था. यह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक था. जबकि इस मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 छक्का और 8 चौका शामिल रहा था. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ट्राई सीरीज को अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: श्रेयस अय्यर इन 3 प्लेयर्स की चमका सकते है किस्मत, आयरलैंड के मिलेगा डेब्यू का मौका!
Continue reading on the app