संगीता बिजलानी नहीं थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड, राधे भैया 19 की उम्र में इस लड़की को दे बैठे थे दिल
Who is Salman Khan First Girlfriend: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं. राधे भैया यानी सलमान जीतनी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात होती है. उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि बहुत से लोग सलमान की पहली गर्लफ्रेंड के बारे में नहीं जानते हैं. अधिकतर लोग मानते हैं कि राधे भैया की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी थी. लेकिन ये सच नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्मों में आने से पहले ही सलमान का दिल एक ऐसी लड़की पर आ गया था, जिसका कनेक्शन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से है. बताया जाता है कि महज 19 साल की उम्र में राधे भैया इस लड़की को अपना दिल दे बैठे थे. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
पहली मोहब्बत थीं शाहीन जाफरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान का पहला सीरियस रिलेशन शाहीन जाफरी (Shaheen Jaffrey) के साथ था. शाहीन दिग्गज एक्टर अशोक कुमार (Ashok Kumar) की पोती हैं इतना ही नहीं वह कियारा आडवाणी की मौसी भी लगती हैं. बताया जाता है कि यह रिलेशन 1980 के दशक के दौरान शुरु हुआ था. सलमान खान फिल्मों में डेब्यू करने का प्लान बना रहे थे और उस समय उनकी उम्र करीब 19 साल की थी. शाहीन मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अक्सर उन्हें देखने के लिए कॉलेज के बाहर घंटों इंतजार किया करते थे.
2018 में दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में शाहीन की बहन और कियारा आडवाणी की मां भारती जाफरी ने भी दोनों के रिलेशन का जिक्र किया था. इस बारे में खुद कियारा ने भी बताया था कि शाहीन और सलमान एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. हालांकि उनका प्यार ज्यादा लंबा नहीं चल सका. सलमान खान ने जब फिल्मों में करियर बनाना शुरु किया, तब तक दोनों के रास्ते अलग हो चुके थे.
संगीता बिजलानी से होने वाली थी सलमान खान की शादी
शाहीन जाफरी से अलग होने के बाद सलमान खान की लाइफ में पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) की एंट्री हुई. बताया जाता है कि दोनों 1980 के दशक के आखिर में करीब आए और यही से दोनों को एक दूसरे प्यार हुआ और एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया. उनका रिश्ता इतना सीरियस था कि बात शादी तक पहुंच गई थी. लेकिन आखिरी वक्त पर यह रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए. हालांकि ब्रेकअप के बावजूद संगीता और सलमान के बीच दोस्ती है. कई मौके पर दोनों को एक साथ देखा गया है.
ये भी पढ़ें: जब 15 साल की इस एक्ट्रेस को एक्टर करता रहा 5 मिनट तक किस, बिना बताए फिल्माया था इंटीमेट सीन
इनके साथ भी रिलेशन में रहे सलमान खान
संगीता बिजलानी के बाद सलमान खान का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) के साथ भी जुड़ चुका है. बताया जाता है कि सोमी सलमान की बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे शादी करने के लिए इंडिया आई थी. इन दोनों का रिलेशन आठ साल तक चला लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद सलमान खान की लाइफ में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) आईं. इस रिलेशन के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं कि दोनों के रिलेशन की शुरुआत हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) फिल्म के दौरान हुई थी. लेकिन ये रिश्ता भी कुछ सालों बाद टूट गया था. कहा जाता है कि इसके बाद सलमान की लाइफ में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके बाद रोमानियाई मॉडल और सिंगर यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) की एंट्री हुई. लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
शाहीन जाफरी अब कहां हैं?
सलमान खान से अलग होने के बाद शाहीन जाफरी ने ग्लैमर इंडस्ट्री की बजाय एविएशन सेक्टर में करियर बनाया. इस दौरान उनकी मुलाकात बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से हुई और दोनों ने 1994 में शादी कर ली. आज उनके दो बच्चे हैं और वह लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ जी रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान की पहली मोहब्बत कामयाब नहीं रही, लेकिन आज भी शाहीन जाफरी का नाम उनके साथ जोड़ा जाता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय 'मातृभूमि' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं.बताया जा रहा है यह मूवी इसी साल 15 अगस्त पर रिलीज हो सकती है. इसके अलावा सलमान डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं. हालांकि, इसका टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है.
मुंबई की मेयर बता रही BMC की प्लानिंग, तभी खुले सिवर में गिरा कर्मचारी, सामने आया वीडियो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन राहत लेकर आने वाली बारिश ने शहर के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. तय समय से लगभग दो सप्ताह की देरी से पहुंचे मानसून ने पहले ही दिन मुंबई की तैयारियों की परीक्षा ले ली. लगातार हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, लंबा ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आईं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.
निरीक्षण के दौरान हुआ चौंकाने वाला हादसा
बारिश के बाद बने हालात का जायजा लेने के लिए मुंबई की मेयर रितु तावड़े बुधवार सुबह विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर रही थीं. इसी दौरान उनके सामने एक ऐसा हादसा हुआ जिसने प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. निरीक्षण के समय एक व्यक्ति खुले मैनहोल में गिर गया. घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए.
बाद में पता चला कि मैनहोल में गिरने वाला व्यक्ति बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का ही सफाई कर्मचारी था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की.
????VIRAL | BMC sanitation worker falls into pit hole in front of Mumbai Mayor Ritu Tawde during inspection in Dadar pic.twitter.com/IlEDhlnFA4
— The Tatva (@thetatvaindia) June 24, 2026
मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
घटना से नाराज मेयर रितु तावड़े ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में किसी भी इलाके में खुला मैनहोल पाया गया तो संबंधित वॉर्ड अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी. मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए.
हालांकि मेयर ने यह भी बताया कि संबंधित मैनहोल का ढक्कन नालों और सीवर लाइन से कचरा निकालने के लिए हटाया गया था. उनके अनुसार वहां चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड्स भी लगाए गए थे. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा लगाए गए सुरक्षा संकेतों और निर्देशों का पालन करें.
बारिश पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी
मुंबई में बारिश के बाद उत्पन्न हालात ने राजनीतिक माहौल भी गर्म कर दिया है. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार और बीएमसी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की बुनियादी जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए.
आदित्य ठाकरे का कहना है कि मुंबई जैसे समुद्री शहर में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, पंपिंग स्टेशन और वर्षा जल संचयन संरचनाओं का विस्तार बेहद जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान शुरू की गई कई योजनाओं को वर्तमान प्रशासन ने पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी.
मानसून के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
मुंबई में मानसून की यह शुरुआत साफ संकेत देती है कि आने वाले दिनों में प्रशासन को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. जलभराव, खुले मैनहोल और यातायात बाधाओं जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन ही शहरवासियों को राहत दिला सकता है. फिलहाल पहली बारिश ने तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी है और प्रशासन के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें - बच्चे के सामने बदले कपड़े, कलरफुल अंडरगारमेंट्स पहनने की नहीं थी इजाजत, टूटने की कगार में पहुंच गई थी एक्ट्रेस की शादी
यह भी पढ़ें - इस राज्य में शादी के कार्ड पर जन्म तिथि छपाना होगा अनिवार्य! जानिए क्या है इसका मकसद

News Nation