Responsive Scrollable Menu

वेदांता एल्युमीनियम की शेयर बाजार में एंट्री : डीमर्जर के बाद NSE-BSE पर हुई लिस्टेड, 60 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य

रायपुर। वेदांता समूह के ऐतिहासिक डीमर्जर के बाद वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड ने एक स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी के रूप में अपनी नई शुरुआत कर दी है। कंपनी ने इस माह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कारोबार शुरू किया है। यह कदम कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे उसे रणनीतिक रूप से अधिक स्वतंत्रता और दीर्घकालिक विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

डीमर्जर के बाद नई पहचान
1 मई 2026 से प्रभावी हुए वेदांता समूह के डीमर्जर के बाद वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड अब एक पूर्ण रूप से एल्युमीनियम व्यवसाय पर केंद्रित कंपनी के रूप में कार्य करेगी। कंपनी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को और मजबूत करना तथा निवेशकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करना है।

60 लाख टन वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य
कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 60 लाख टन प्रति वर्ष (एलटीपीए) तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मजबूत बैकवर्ड इंटीग्रेशन, स्वयं के कच्चे माल की उपलब्धता और परिचालन दक्षता के बल पर कंपनी दुनिया के सबसे कम लागत वाले एल्युमीनियम उत्पादकों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

वैश्विक मांग को पूरा करने की तैयारी
वेदांता एल्युमीनियम का मानना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिफिकेशन, एयरोस्पेस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में एल्युमीनियम की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता के आधार पर इन क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

सीईओ ने बताया विकास का नया अध्याय
कंपनी के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनी बनना वेदांता एल्युमीनियम की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एल्युमीनियम को भविष्य की धातु माना जाता है और कंपनी तकनीक आधारित, लागत-कुशल तथा टिकाऊ व्यवसाय मॉडल के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मजबूत उत्पादन और संसाधन आधार
वेदांता एल्युमीनियम ओडिशा के लांजीगढ़ में दुनिया की सबसे बड़ी एल्यूमिना रिफाइनरियों में से एक तथा झारसुगुड़ा में दुनिया के सबसे बड़े एल्युमीनियम स्मेल्टर्स में से एक का संचालन करती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) भी इसके संचालन का हिस्सा है। कंपनी के पास अपने स्वयं के बॉक्साइट और कोयला संसाधन हैं तथा लगभग 4.5 गीगावाट की कैप्टिव बिजली उत्पादन क्षमता उपलब्ध है।

भारत के एल्युमीनियम उत्पादन में 50% योगदान
वेदांता एल्युमीनियम वर्तमान में देश के कुल एल्युमीनियम उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत योगदान देती है और 60 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो बिलेट्स, वायर रॉड्स, प्राइमरी फाउंड्री अलॉय, रोल्ड प्रोडक्ट्स और एल्युमीनियम-सिलिकॉन उत्पादों तक विस्तृत है।इन उत्पादों का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा, एयरोस्पेस, नवीकरणीय ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में किया जाता है।

वैल्यू-एडेड उत्पादों पर रहेगा फोकस
कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में अपने कुल उत्पाद पोर्टफोलियो में वैल्यू-एडेड उत्पादों की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत तक बढ़ाना है। इससे लाभप्रदता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा दोनों में वृद्धि की उम्मीद है। वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ESG) मानकों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कंपनी ‘रेस्टोरा’ नामक भारत की पहली लो-कार्बन एल्युमीनियम श्रृंखला का विस्तार कर रही है। इसके अलावा नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में भी कंपनी कई पहलें चला रही है।

डाउनस्ट्रीम उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
कंपनी ओडिशा सरकार के सहयोग से वेदांता एल्युमीनियम पार्क विकसित कर रही है। इस पहल के तहत एमएसएमई और डाउनस्ट्रीम निर्माता उत्पादन इकाइयां स्थापित कर सकेंगे, जिससे लागत कम होगी, मूल्य संवर्धन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वेदांता एल्युमीनियम अपने परिचालन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों में लगातार निवेश कर रही है। कंपनी का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास में दीर्घकालिक योगदान देना है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Continue reading on the app

Karnataka में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब...फैक्ट्री में छिपा था संदिग्ध मॉड्यूल का सदस्य | Harihar

Karnataka में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब...फैक्ट्री में छिपा था संदिग्ध मॉड्यूल का सदस्य | Harihar #Karnataka #Harihar #Davanagere #Tumakuru #KarnatakaNews #BreakingNews #NationalSecurity #SecurityAlert #PoliceOperation ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

IPL: ऋषभ पंत नहीं, इन 5 खिलाड़ियों की सैलरी सबसे ज्यादा कटी, नंबर-1 तो चैंपियन ही बन गया

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत सिर्फ 2 सीजन के बाद ही LSG से अलग हो गए हैं और वापस दिल्ली कैपिटल्स लौट गए हैं. मगर इस ट्रेड के कारण उनकी सैलरी में भी 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती हुई है. Wed, 24 Jun 2026 22:10:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में शरीक होंगे PM Modi? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T17:09:07+00:00

Ram Mandir Donation Scam Live: किसने गायब की राम मंदिर से चांदी की कागभुसुंडी? | Akhilesh | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T17:14:04+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | कांग्रेस का 'ट्रंप प्रेम' क्यों जागा#ytshorts #trump #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T17:11:29+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | मैडम ने पाठशाला में अमिताभ बच्चन की मूवी से बताई राजनीति हलचल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T17:09:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers