'उसे ना बॉल दिखेगी, ना रन बना पाएगा...' वैभव सूर्यवंशी की उम्र को पाकिस्तान क्रिकेटर ने बताया फर्जी, कहा- 'वो 21-22 का है'
Vaibhav Sooryavanshi : भारत के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल में 11 बॉलों में अर्धशतक ठोककर दुनिया को हैरान कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया और दुनिया भर के बड़े-बड़े गेंदबाजों को होश उड़ा दिए. आईपीएल में उन्होंने 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल किया. इसके बाद उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल किया गया.
आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट के अब तक के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजी भी बने. इसके साथ ही वो इंडियन क्रिकेट में जगह पाने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी बन गए. वो भारत के लिए अगर आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू होने वाली 2 मैचों की सीरीज में डेब्यू करते हैं तो डेव्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. वो सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे, जो 16 साल की उम्र में इंडिया के लिए खेले थे.
पाकिस्तान क्रिकेटर ने वैभव की उम्र पर दिया बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी जहां एक ओर दुनिया भर का ध्यान अपनी प्रदर्शन से खींच रहे हैं. वहीं पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स उनके पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं. वो वैभव के बारे में अक्सर बेतुके बयान देते हुए नजर आते हैं. अब इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव की उम्र पर सवाल उठाए हैं.
15 साल के नहीं है वैभव सूर्यवंशी - तनवीर अहमद
तनवीर अहमद ने कहा कि, 'वैभव सूर्यवंशी इंडिया का बच्चा है. उसने 11 बॉल पर 50 रन बनाए. खैर, मुझे नहीं लगता कि वो 15 साल का है. वो 21-22 साल का होगा. इक्कीस या बाईस साल में भी इस तरह छक्के मारना आसान नहीं है और जितना उसका बेस मजबूत है, जो बैक लिफ्ट है, जो स्विंग है. वो जो पावर दिखती है, वह 15 साल के बच्चे की नहीं है. इस उम्र में इस तरह छक्के मारना बहुत बड़ी बात है'.
ना तो उसे बॉल मिलेगी, ना ही रन बनाने का तरीका - तनवीर अहमद
तनवीर अहमद ने आगे कहा कि, 'मैं आपको एक बात बता दूं. अभी बहुत अच्छा लग रहा है. जिस दिन वह आउट ऑफ फॉर्म होगा, ना तो उसे बॉल मिलेगी, ना ही रन बनाने का तरीका. इसका कारण यह है कि वह अभी बच्चा है. उसके पास रिफ्लेक्स हैं, सब कुछ है, जिस दिन उसका थोड़ा समय बीत जाता है, रिफ्लेक्स धीमे हो जाते हैं या वह आउट ऑफ फॉर्म होने लगता है, उसके अंदर बहुत कमजोरियां आ जाती हैं'.
???? MASSIVE STATEMENT BY PAKISTANI TANVIR AHMED ON VAIBHAV SURYAVANSHI AND HIS AGE????
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 22, 2026
Tanvir Ahmed said ????️,
"Vaibhav Suryavanshi is a child of India. Yesterday, he scored 50 off 11 balls. Well, I do not believe this fifteen-year-old, twenty-one-twenty-two-year-old this kid must… pic.twitter.com/ExpB1LnhwE
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आयरलैंड जैसे खुद से कमजोर टीम के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका आराम से दिया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा वैभव को उनकी किट भी भेज दी गई है. वो अब इंडिया के लिए डेब्यू कर सभी फैंस को झूमने का मौका देंगे. क्योंकि उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं.
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| फर्स्ट क्लास (FC) | 8 | 12 | 0 | 207 | 93 | 17.25 | 230 | 90.00 | 0 | 1 | 29 | 6 |
| लिस्ट ए | 13 | 13 | 0 | 564 | 190 | 43.38 | 319 | 176.80 | 1 | 2 | 66 | 34 |
| टी20 | 34 | 34 | 1 | 1477 | 144 | 44.75 | 670 | 220.44 | 4 | 6 | 116 | 134 |
ये भी पढ़ें : IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच कैसा है टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच
ट्रेकिंग हादसा नहीं, प्री-प्लान्ड मर्डर था ! बहन के एक सवाल से कैसे खुला केतन के कत्ल का राज, सिया ने प्रेमी संग मिलकर….
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ किले (Lohagad Fort) में बीते 18 जून को हुई 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में एक ऐसा खौफनाक मोड़ आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। शुरुआत में जिस घटना को ट्रेकिंग के दौरान गहरी खाई में …
The post ट्रेकिंग हादसा नहीं, प्री-प्लान्ड मर्डर था ! बहन के एक सवाल से कैसे खुला केतन के कत्ल का राज, सिया ने प्रेमी संग मिलकर…. appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar














.jpg)





