Explainer: 'Welcome to the Jungle' में क्या है नया और क्या हुआ गायब? पिछली फिल्मों से कितना अलग होगा ये पार्ट
Welcome to the Jungle Explained: बॉलीवुड की सबसे फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'Welcome' एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं. अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल है', जो लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. खासतौर पर इस फिल्म की विशाल स्टारकास्ट ने लोगों का ध्यान खिंचा है. बताया जा रहा है कि फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स हैं.
वहीं, इस बार कई ऐसी चीजें भी हैं जो वेलकम की पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाली है. फिल्म से कुछ पुराने चेहरे गायब हैं तो कई नए कलाकार जुड़े हैं. ऐसे में ये भी सवाल उठ रहा है कि आखिर 'Welcome to the Jungle' में नया क्या है और क्या-क्या बदल गया है? तो चलिए जानते हैं.
कैसे शुरू हुई थी Welcome फ्रेंचाइजी?
साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम (Welcome) में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को देखा गया था. फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल के किरदार ने भी लोगों का दिल जीत लिया था. इनके किरदार ऐसे थे जो आज तक लोगों की जहन में हैं और आइकॉनिक बन चुके हैं. तब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म की कहानी एक आम आदमी और गैंगस्टर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई गई थी. इसकी कॉमेडी, कन्फ्यूजन और दमदार डायलॉग्स ने इसे सुपरहिट बना दिया था.
साल 2015 में आई थी वेलकम बैक
इसके बाद साल 2015 में वेलकम बैक (Welcome Back) रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम (John Abraham) और श्रुति हासन (Shruti Hassan) की एंट्री हुई थी. जबकि नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी फिर से नजर आई थी. हालांकि इसे पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिल पाई थी. लेकिन कॉमेडी के लिए इसे भी पसंद किया गया था. अब लगभग एक दशक बाद इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 'Welcome to the Jungle' आ रहा है और एक बार फिर अक्षय कुमार की वापसी हुई है.
ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Caste Fees: एक, दो नहीं, कुल 30 स्टार्स से सजी अक्षय कुमार की फिल्म, जानें किसे मिली कितनी फीस?
इस बार सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
वेलकम टू द जंगल में सबसे बड़ा बदलाव इस बार फिल्म की स्टारकास्ट है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा 30 से ज्यादा कलाकार नजर आने वाले हैं. जिनमें अरशद वारसी (Arshad Warsi) , सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), परेश रावल (Paresh Rawal), जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, उर्वशी रौतेला, जाकिर हुसैन, मुकेश तिवारी और आफताब शिवदासानी का नाम शामिल है. वहीं, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता भी फिल्म में नजर आएंगे.और कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।
गायब हुई उदय-मजनू की आइकॉनिक जोड़ी
'Welcome' फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके दो किरदार यानि उदय शेट्टी और मजनू भाई, इस बार फिल्म में नजर नहीं आएंगे. इन किरदारों को नाना पाटेकर (Nana Patekar) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की जोड़ी ने निभाया था और इसे ऑइकॉनिक बनाया है. लेकिन दोनों ही तीसरे पार्ट से बाहर है. ऐसे में वेलकम के लिए ये बड़ा बदलाव माना जा रहा है. वहीं, बता दें कि पहली दो फिल्मों में गैंगस्टर परिवार और शादी से जुड़ी कॉमिक सिचुएशन दिखाई गई थी और इस बार फेक फिल्म शूटिंग दिखाई जाएगी.
इस बार वेलकम में क्या होगा नया?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिलेगा. अक्षय कुमार लंबे समय बाद एक बड़े कॉमिक सेटअप में नजर आने वाले हैं. फिल्म के नाम से ही ये मालूम पड़ता है कि इस बार कहानी जंगल पर बेस्ड है. वहीं, ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म में फेक शूटिंग होती है, जिसमें सभी स्टार्स एक्टिंग करेंगे. वहीं, हाल ही के सालों में शायद ही किसी हिंदी कॉमेडी फिल्म में इतने ज्यादा कलाकार एक साथ नजर आए हों.
ये भी पढ़ें- July Upcoming Movies: जुलाई 2026 में रिलीज हो रही ये 5 बड़ी फिल्में, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?
क्या फ्रेंचाइजी की पहचान बदल जाएगी?
'Welcome' नाम सुनते ही दर्शकों के दिमाग में उदय शेट्टी, मजनू भाई, आरडीएक्स और कई यादगार डायलॉग्स आ जाते हैं. ऐसे में वेलकम टू द जंगल में ये सभी किरदार गायब है. वहीं दूसरी तरफ, मेकर्स शायद फ्रेंचाइजी को नए दौर के हिसाब से अपडेट करना चाहते ही, इसलिए कहानी, सेटअप और किरदारों में बड़े बदलाव किए गए गए हैं. अगर फिल्म पुरानी वेलक वाली कॉमेडी को बरकरार रखते हुए कुछ नया पेश करती है, तो ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है.
कितना है फिल्म का बजट?
फिल्म के बजट की बात करे तो इसे लेकर भी अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं. दरअसल, फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार, बड़े सेट, एक्शन सीक्वेंस और भारी प्रोडक्शन वैल्यू शामिल है, इसलिए ट्रेड सर्कल्स में इसका बजट 300 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने अब तक आधिकारिक बजट का खुलासा नहीं किया है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म रिलीज से पहले ही OTT, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए करीब 120 करोड़ रुपये की रिकवरी कर चुकी है, जिससे फिल्म को लेकर मेकर्स का जोखिम काफी कम हो गया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
अहमद खान के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 (Welcome To The Jungle Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बता दें, इस फिल्म की अनाउंसमेंट सितंबर 2023 में हुई थी. तब से इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई डेट्स सामने आई. लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से इसकी रिलीज टल जाती थी. वहीं, फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की भी खबरें आई थी. लेकिन अब फाइनली फिल्म रिलीज होने जा रही है.
ये भी पढ़ें- Explainer: No-Pregnancy, No-Affair और No-Kissing, आखिर एक्टर्स के कॉन्ट्रैक्ट में क्या होती हैं ये खास शर्तें?
बच्चे के सामने बदले कपड़े, कलरफुल अंडरगारमेंट्स पहनने की नहीं थी इजाजत, टूटने की कगार में पहुंच गई थी एक्ट्रेस की शादी
Kanika Maheshwari Personal Life Story: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी (Kanika Maheshwari) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 'दीया और बाती हम' से घर-घर में पहचान बनाने वाली कनिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के कई पहलु के बारे में खुलासा किया. उन्होंने इस इंटरव्यू में ऐसी बाते शेयर कीं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. उन्होंने बचपन में झेली बंदिशों से लेकर शादी, अपने बेटे की परवरिश तक कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि एक समय ऐसा आ गया था जब उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई थी और उन्होंने इसके लिए तलाक की अर्जी तक दाखिल कर दी थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
कलरफुल अंडरगारमेंट्स पहनने की नहीं थी इजाजत
कनिका माहेश्वरी ने सबसे चौंकाने वाला खुलासा किया कि बचपन से ही उन्हें यह सिखाया गया कि लड़कियों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए और क्या नहीं पहनना चाहिए. उन्होंने बताया कि कई बार अंडरगारमेंट्स के रंग तक पर सवाल उठाए जाते हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें कहा जाता था कि काले या लाल रंग के अंडरगारमेंट्स नहीं पहनने चाहिए क्योंकि लोग इस बारे में क्या सोचेंगे. अगर सफेद कपड़े पहने हैं तो अंदर लाल रंग की ब्रा नहीं पहन सकते, क्योंकि उससे लोगों की उस पर नजर जाएगी. कनिका ने कहा कि उन्हें हमेशा यह समझाया गया कि लोग क्या सोचेंगे. इसलिए कई बार अपनी पसंद से समझौता करना पड़ता था.
बच्चे के सामने बदले कपड़े
इंटरव्यू के दौरान कनिका माहेश्वरी ने अपने बच्चें को लेकर बताया कि वह अपने बेटे रियांश के सामने कपड़े बदलने में अनकंफर्टेबल महसूस नहीं करतीं. एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई कि वह चाहती हैं कि उनके बेटे के मन में किसी महिला की पहली इमेज उसकी मां की हो. उनका मानना है कि जो बच्चा अपनी मां को रिस्पेक्ट की नजर से देखता है, वह आगे चलकर बाकी महिला को गलत नजर से नहीं देखेगा. कनिका ने कहा कि महिलाओं की बॉबी को लेकर सोसाइटी में बिना वजह की शर्म और झिझक पैदा कर दी जाती है. इसलिए वह चाहती हैं कि उनका बेटा महिलाओं को एक इंसान की तरह देखे, न कि किसी और नरजरए से देखे.
2040ये भी पढ़ें: जब 15 साल की इस एक्ट्रेस को एक्टर करता रहा 5 मिनट तक किस, बिना बताए फिल्माया था इंटीमेट सीन
जब टूटने की कगार पर पहुंच गई थी शादी
कनिका माहेश्वरी ने अपनी तलाक की खबर को लेकर भी बातें शेयर कीं. एक्ट्रेस के अनुसार, साल 2024 में उनके और पति अंकुर घई के बीच रिलेशन बहुत ज्यादा खराब हो गए थे कि जिसके चलते उन्होंने आधिकारिक तौर पर तलाक की अर्जी तक दाखिल कर दी थी. हालात इस स्तर तक पहुंच गए थे कि दोनों अलग होने का फैसला कर चुके थे. हालांकि, बाद में दोनों ने अपनी शादी को बचाने की कोशिश की. बातचीत और आपसी समझदारी से उन्होंने अपने बीच की लड़ाई को दूर किया और तलाक की अर्जी वापस ले ली.
आज भी निभा रहे हैं लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज
आपको बता दें कि कनिका माहेश्वरी और अंकुर घई की शादी 2012 में हुई थी. जानकारी के मुताबिक, उनके पति एक बिजनेसमैन हैं और दिल्ली में रहते हैं, जबकि कनिका अपने करियर और एक्टिंग की वजह से मुंबई में रह रही हैं. यही वजह है कि दोनों लंबे समय से लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज निभा रहे हैं. साल 2015 में उनके बेटे रियांश का जन्म हुआ था.
ये भी पढ़ें: आमिर खान संग किया था डेब्यू, कपिल शर्मा की 'बीवी' बनकर मिली पहचान, जानें अब क्या कर रही समोना चक्रवर्ती?

News Nation