Ex-NSG Commando Lucky Bisht पहुंचे Bharat Tiwari के घर, Encounter को लेकर किया बड़ा खुलासा ! | Bihar
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों का बिलौटी गांव पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। न्यायिक जांच की घोषणा के बीच स्वजन से मिलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पूर्व अधिकारी लकी बिष्ट ने भरत तिवारी के घर पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसी दिन रॉ के पूर्व अधिकारी और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ लकी बिष्ट भी बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी के स्वजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुलाकात के बाद लकी बिष्ट ने कहा कि अब तक सार्वजनिक हुए वीडियो और उपलब्ध तथ्यों को देखने के बाद मामला गंभीर प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराना आवश्यक है, ताकि वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी घटना को लेकर समाज में इतने बड़े स्तर पर सवाल उठ रहे हैं तो जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर देशभर के लोगों से भी आवाज उठाने की अपील की। Ex-NSG Commando Lucky Bisht पहुंचे Bharat Tiwari के घर, Encounter को लेकर किया बड़ा खुलासा ! | Bihar #BharatBhushanTiwari #EncounterCase #Bhojpur #ExNSGCommandoLuckyBisht ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Khamenei Funeral Invitation: पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी को मसूद पेजेश्कियान का बुलावा
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा है।
तीन दशकों तक ईरान पर शासन करने वाले खामेनेई की मौत बीती 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के बड़े हवाई हमलों के पहले ही दिन हो गई थी। उनकी मौत के करीब चार महीने बाद अब आगामी 4 जुलाई से 9 जुलाई तक बेहद भव्य स्तर पर अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर के नेताओं को न्योता दिया गया है।
पीएम मोदी की यात्रा पर सस्पेंस और भारत का कूटनीतिक रुख
ईरानी राष्ट्रपति की ओर से मिले इस निमंत्रण के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ईरान जाएंगे। हालांकि, भारत सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को जब खामेनेई की मौत हुई थी, तब पीएम मोदी ने कोई सार्वजनिक शोक संदेश जारी नहीं किया था।
लेकिन बाद में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास का दौरा कर भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले मई 2024 में जब तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी, तब भारत ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था और उनके अंतिम संस्कार में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था।
तेहरान में तीन दिन की छुट्टी और 2 करोड़ लोगों के जुटने का अनुमान
अंतिम संस्कार समारोह को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए ईरानी प्रशासन ने कमर कस ली है। इस समारोह के प्रभारी और आईआरजीसी (IRGC) के कमांडर हसन हसनज़ादेह ने घोषणा की है कि दिवंगत नेता के सम्मान में राजधानी तेहरान में तीन दिनों की सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।
सरकारी मीडिया के अनुसार, 4 और 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में खामेनेई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और प्रार्थना सभा के लिए रखा जाएगा, जबकि सोमवार 6 जुलाई को मुख्य जनाजा जुलूस निकाला जाएगा। तेहरान प्रशासन को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक विदाई में देश-विदेश से लगभग 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।
नजफ-कर्बला में प्रार्थना और मशहद में सुपुर्द-ए-खाक
खामेनेई का यह अंतिम विदाई कार्यक्रम कई शहरों से होकर गुजरेगा। तेहरान में विदाई और जुलूस के बाद 7 जुलाई को धार्मिक नगरी कोम में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को इराक के पवित्र शिया शहरों नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा, जहाँ विशेष प्रार्थनाएं पढ़ी जाएंगी।
इसके बाद अंतिम चरण में 9 जुलाई को अली खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद में स्थित इमाम रजा की विश्व प्रसिद्ध पवित्र दरगाह पर दफनाया जाएगा। भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट जैसे रणनीतिक निवेश और दशकों पुराने गहरे संबंधों को देखते हुए, युद्ध के इस नाजुक दौर में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार बातचीत का दौर भी जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi