सोना ₹1,105 गिरकर ₹1.44 लाख पर आया:इस महीने ये ₹12,573 सस्ता हो चुका, चांदी आज ₹794 सस्ती होकर ₹2.27 लाख हुई
सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,105 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.45 लाख पर था। एक किलो चांदी 794 रुपए घटकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है। सोना के दाम इस महीने 12,573 रुपए और चांदी के 3,66,61 रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी। चांदी इस साल 1.58 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 31,126 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 146 दिन में चांदी 1.58 लाख रुपए सस्ती हो गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Tax Guru: वैभव सूर्यवंशी को देना होगा कितना टैक्स? एक्सपर्ट शरद कोहली ने बताई रकम
हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी आवाज़ में टैक्स एक्सपर्ट शरद कोहली ने बताया कि क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अब कितना टैक्स देना होगा. 15 साल की उम्र में स्टार बने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी कहां-कहां से कमाई करते हैं और उन्हें इस बार कितना टैक्स चुकाना होगा. शरद कोहली ने बताया कि चूंकि आईपीएल या क्रिकेट से होने वाली करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई वैभव की खुद की प्रतिभा से है, इसलिए इसे माता-पिता की आय में नहीं जोड़ा जाएगा. वैभव के नाम से एक अलग आईटीआर (ITR) फाइल किया जाएगा, जिस पर नाबालिग होने के कारण उनके अभिभावक हस्ताक्षर करेंगे. 7 करोड़ रुपये की इस आय पर 30% की प्रभावी दर से टैक्स बनेगा, जिससे टैक्स कटने के बाद उनके पास करीब 4.90 करोड़ रुपये बचेंगे. पूरी डिटेल इस वीडियो में...



News18


















