Responsive Scrollable Menu

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर जलदान का क्या है महत्व? जानिए किन वस्तुओं का दान करने से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु

Nirjala Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. सालभर में आने वाली सभी एकादशियों में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2026) को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है. निर्जला एकादसी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है. इस दिन भक्त बिना जल ग्रहण किए भगवान विष्णु की पूजा और उपासना करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. पूजा और व्रत के साथ-साथ इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. खासकर जलदान को महादान माना गया है. चलिए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन किन वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. 

क्यों खास माना जाता है जलदान?

निर्जला एकादशी ज्येष्ठ मास में पड़ती है. इस समय भीषण गर्मी होती है और पानी का महत्व सबसे अधिक महसूस होता है. हमारे ऋषि-मुनियों ने इस दिन जलदान को महादान की संज्ञा दी है. इसका संदेश है कि जल ही जीवन का आधार है और इसका संरक्षण करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को पानि पिलाने, प्याऊ लगवाने या मीठे जल का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. केवल मनुष्यों को ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करना शुभ माना गया है. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है.  

जलदान करते समय बोलें यह मंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी पर जलदान करते समय इस मंत्र का उच्चारण करना शुभ माना जाता है

देवदेव हृषीकेश संसारार्णतारक।
उदकुंभ प्रदानेन नय मां परमां गतिम्।।

इस मंत्र का अर्थ है कि संसार रूपी सागर से पार लगाने वाले भगवान हृषीकेश, इस जल के घड़े के दान के माध्यम से मुझे उत्तम गति प्रदान करें.

निर्जला एकादशी पर करें इन चीजों 

शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी के दिन किया गया दान विशेष फल प्रदान करता है. इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए. जैसे-

  • जल और शीतल पेय का दान
  • अन्न और फल का दान
  • घी और दूध का दान
  • वस्त्र और जूते-चप्पल का दान
  • छाता और आसन का दान
  • बर्तन और कमंडल का दान
  • शैय्या (बिस्तर) का दान
  • गौदान (सामर्थ्य अनुसार)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. साथ ही व्यक्ति को पाप कर्मों से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है.

यह भी पढ़ें: Navpancham Rajyog 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर बन रहा नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

BJP की बड़ी रणनीतिक बैठक आज..CM Vishnu Deo Sai शामिल, Modi Govt के 12 साल पर मंथन |

BJP की बड़ी रणनीतिक बैठक आज..CM Vishnu Deo Sai शामिल, Modi Govt के 12 साल पर मंथन | #BJP #BJPMeeting #VishnuDeoSai #KiranSinghDeo #Modi12Years #PMModi ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है

कप्तान अक्षर पटेल अपने दोस्त और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की अगले IPL सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स फ़्रैंचाइज़ी में वापसी की घोषणा से बहुत खुश हैं। हाल के IPL इतिहास में खिलाड़ियों के सबसे अहम ट्रेड में से एक में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत को DC में ट्रेड किया गया है, जबकि कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ जाएंगे। 15 करोड़ रुपये की बदली हुई फ़ीस पर कैपिटल्स में ट्रेड किए जाने के बाद पंत की IPL सैलरी में काफ़ी कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ की फ़्रैंचाइज़ी से जुड़ने के बाद कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फ़ीस पर ही खेलते रहेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!


दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें पटेल ने पंत का टीम में स्वागत किया। पटेल ने वीडियो में कहा कि जब वह पहले यहां थे, तो वह मेरे कप्तान थे और मेरी अगुवाई कर रहे थे। उस समय हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं था कि 'मैं कप्तान हूं, मैं तुम्हें यह या वह बताऊंगा'। हम आपसी समझ से काम करते थे। उन्हें पता है कि वह एक सीनियर खिलाड़ी हैं, और मुझे पता है कि मैं एक सीनियर खिलाड़ी हूं। हमारी आपसी समझ थी कि किसी खास स्थिति में वह क्या बेहतर कर सकते हैं और क्या नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि एक दोस्त और कप्तान के तौर पर, मैं उससे यही कहूंगा कि उसे पता है कि उस पर मेरी या फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है। यह उसका अपना घर है; वह यहां कई सालों से खेल रहा है। दिल्ली उसका घर है, इसलिए मुझे उससे ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि कप्तान के तौर पर उसे मेरी तरफ से पूरी आज़ादी मिलेगी। अपनी बात खत्म करते हुए पटेल ने कहा कि बस मज़ा करो। अपने अंदाज़ का मज़ा लो। फ़ॉर्म अस्थायी होती है, क्लास स्थायी होती है। तुम उसी श्रेणी के खिलाड़ी हो। तुम्हें हमारी तरफ से पूरी आज़ादी है। बस अपना खेल खेलो और मज़ा करो। उसके लिए यही संदेश होगा।
 

इसे भी पढ़ें: भारत की युवा सनसनी Sri Charani बनीं ICC T20I की नंबर 1 बॉलर, रचा इतिहास!


पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। नीलामी में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली के बाद 2025 में LSG में जाने से पहले, उन्होंने आठ IPL सीज़न में DC का प्रतिनिधित्व किया था।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Wed, 24 Jun 2026 15:12:02 +0530

  Videos
See all

Germany Rail Network: जर्मनी में ट्रेन सेवाओं पर लगा ब्रेक #shorts #germany #railway #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T09:43:25+00:00

Uttar Pradesh: Basti में गुलाम मोहिद्दीन बना आकाश... वैदिक विधि से हुई घर वापसी | Sanatan Dharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T09:41:58+00:00

Etawah Police का बड़ा एक्शन...अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T09:36:47+00:00

Bharat Tiwari Case Bhojpur: भरत तिवारी के गांव में अभी कैसे हैं हालात और अभी क्या हो रहा है? Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T09:39:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers