Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: आज बारिश में भीगेंगे 18 राज्य, महाराष्ट्र-गोवा में होगी भारी बरसात; जानें आपके प्रदेश का हाल

Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के बड़े हिस्से में एक्टिव रह सकता है. इस वजह से मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी तटीय राज्यों और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है. देश की राजधानी दिल्ली में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

पूर्वी UP में हीटवेव जैसे रहेंगे हालात

IMD के अनुसार, 24 जून को तटीय राज्यों जैसे- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, कोंकण और गोवा तो वहीं पूर्वी राज्य जैसे- असम, मेघालय, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू (heatwave) की स्थिति रहने की संभावना है.

 

Continue reading on the app

अमेरिकी संसद ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका, इस खास प्रस्ताव को दी मंजूरी

US Congress: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी संसद यानी सीनेट ने मंगलवार (स्थानीय समय) को एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव में ईरान के संबंध में ट्रंप की शक्तियां कम करना है। प्रस्ताव में साफ साफ अमेरिकी ट्रंप को ईरान के साथ संघर्ष से अमेरिकी सैन्य बलों को हटाने का निर्देश दिया गया है।  

अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ संघर्ष से अमेरिकी सैन्य बलों को हटाने का निर्देश दिया गया है। यह प्रशासन के सैन्य अधिकार की एक दुर्लभ द्विदलीय निंदा है और क्षेत्र में संभावित तनाव बढ़ने को लेकर कांग्रेस में चिंताओं का संकेत है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव 50-48 के मत से पारित हुआ, जिसमें रिपब्लिकन सीनेटर रेंड पॉल, सुसान कॉलिन्स, लिसा मुर्कोस्की और बिल कैसिडी ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर इस विधेयक का समर्थन किया। डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन फेट्टरमैन ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

पहले भी पास हो चुका है प्रस्ताव

बता दें कि यह विधेयक इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 215-208 मतों से पारित हो चुका था, जिसमें चार रिपब्लिकन ने डेमोक्रेट्स के साथ मतदान किया था। उस मतदान के बाद, ट्रम्प ने टुथ सोशल पर सांसदों की आलोचना करते हुए उन्हें "दिखावा करने वाले" बताया और उनके कार्यों को "देशद्रोही" करार दिया।

इस समय क्यों खास है ये कार्रवाई?

यह मतदान ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस में डेमोक्रेट सांसद लगातार कोशिश कर रहे हैं कि राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई कांग्रेस की मंजूरी के बिना न कर सकें। सीएनएन के मुताबिक, हाल के हफ्तों में कुछ रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन भी इन प्रयासों के पक्ष में बढ़ता दिखाई दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान

Success Story Of Deepender Singh Shekhawat: सीकर के पलसाना के शूटर दीपेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में गोल्ड मेडल जीता है. एयरफोर्स के सेवानिवृत्त जवान के 22 वर्षीय बेटे दीपेंद्र कजाकिस्तान एशियन चैंपियनशिप खेल चुके हैं और जूनियर वर्ल्ड कप में देश के लिए सिल्वर जीत चुके हैं. खेलो इंडिया योजना का हिस्सा दीपेंद्र निशानेबाजी के साथ नेशनल लेवल के तैराक भी हैं. Wed, 24 Jun 2026 11:06:58 +0530

  Videos
See all

Bharat Tiwari Encounter Update: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में भयंकर बवाल | Top News | Bihar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T05:45:02+00:00

Chhattisgarh News: चार महीने में आठ लोगों की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T05:35:21+00:00

Pune Fort Murder Case LIVE: पुणे में 'सोनम जैसा कांड', मंगेतर को गहरी खाई में धकेला | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T05:41:57+00:00

घर की चौखट पर आकाश का इंतजार… मां और पत्नी की आंखों में दर्द और खामोशी #SivniMalwa #CourtCase #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T05:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers