Responsive Scrollable Menu

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में 12,000 लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में शनिवार को 12 हजार से ज्यादा लोगों ने योग किया। दुनिया के सबसे व्यस्त चौराहों में गिने जाने वाले इस जगह पर अलग-अलग देशों और समुदायों के लोग योग करने के लिए जुटे। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण योग गुरु डॉ. एच.आर. नागेंद्र रहे। बेंगलुरु स्थित एस-व्यासा यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए योग’ है। आयोजकों के मुताबिक, इस बार 12 हजार से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। प्रतिभागियों ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर योग करना एक अनोखा अनुभव है और इससे लोगों को शांति का एहसास होता है। संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से दुनिया के कई देशों में हर साल बड़े पैमाने पर योग दिवस मनाया जाता है। न्यूयॉर्क में योग गुरु एचआर नागेंद्र का ध्यान सत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित इंडियन कॉन्सुलेट में योग गुरु एच आर. नागेंन्द्र के नेतृत्व में विशेष ध्यान सत्र आयोजित किया गया। योग गुरु नागेंद्र ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं, लेकिन योग और विशेष प्राणायाम की मदद से व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन विज्ञान है, जो केवल शरीर ही नहीं बल्कि मन, प्राण, भक्ति और बुद्धि को भी समझने का रास्ता दिखाता है। कॉन्सुल जनरल बोले- अमेरिका में योग की लोकप्रियता बढ़ रही भारत के कॉन्सुल जनरल बिनय प्रधान ने कहा कि अमेरिका में योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसका प्रमाण योग केंद्रों और कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी है। उत्तर अमेरिका राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के लिए भारत के प्रधानमंत्री का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था और आज यह 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है। प्रेम भंडारी पिछले एक दशक से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और अमेरिकी संसद परिसर कैपिटल हिल जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। 3 लोगों के साथ योग शुरू हुआ, 12 हजार तक पहुंचा टाइम्स स्क्वायर में योग कार्यक्रम की शुरुआत 21 जून 2003 को सिर्फ तीन लोगों के साथ हुई थी। बाद में यह आयोजन धीरे-धीरे दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक योग आयोजनों में शामिल हो गया। आज यहां पूरे दिन सात मुफ्त योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। एक प्रतिभागी ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर में योग करना एक जादुई अनुभव है, जहां अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोग एक साथ आकर सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। वहीं एक अन्य प्रतिभागी ने कहा कि दुनिया के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक पर योग करना यह महसूस कराता है कि भागदौड़ और शोर के बीच भी शांति और स्थिरता हासिल की जा सकती है। यह कार्यक्रम इंडियन कॉन्सुलेट और उत्तर अमेरिका राजस्थान एसोसिएशन (RANA) के सहयोग से हुआ। इसमें विभिन्न देशों के राजनयिकों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, योग संस्थानों, आध्यात्मिक संगठनों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात, सर्बिया, नेपाल, रोमानिया और मलेशिया के राजनयिकों समेत कई देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम योग और ध्यान के जरिए देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने में मदद करते हैं।

Continue reading on the app

पूरे देश में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 25 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस, नेताओं की लिस्ट जारी

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर 25 जून को 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की। इस अभियान के तहत देश के विभिन्न शहरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराना पड़ेगा; टूर्नामेंट से 4 टीमें बाहर हो चुकी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने बाकी दोनों मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने ही होंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब तक का पॉइंट्स टेबल समीकरण क्या है? ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट (+4.391) सबसे बेहतर है। भारत का रनरेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। ग्रुप-B में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है। भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल? साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत के दोनों मैच नॉकआउट जैसे हो गए हैं। टीम अपना अगला मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 28 जून को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए बांग्लादेश के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को हराना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा। आंकड़े भी यही बताते हैं। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 में से 20 टी-20 जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले सभी तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच 38 टी-20 मैचों में भारत को सिर्फ 9 जीत मिली हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं। भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर... ऑस्ट्रेलिया के सामने क्या समीकरण है? ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 3 मैचों में 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-A में टॉप पर है। टीम का रनरेट सबसे ज्यादा +4.391 है। ऑस्ट्रेलिया के दो मैच पाकिस्तान (23 जून) और भारत (28 जून) के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और उसकी सेमीफाइनल की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो जाती है, तो भारत के खिलाफ उसको आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा। फिर भी मौजूदा फॉर्म और नेट रनरेट को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भारत, साउथ अफ्रीका के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर... साउथ अफ्रीका की राह कैसी है? साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। टीम ने पाकिस्तान और भारत को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की बड़ी हार के कारण उसका नेट रनरेट -0.546 है। अब उसे अपने आखिरी दो मुकाबले नीदरलैंड्स (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ खेलने हैं। भारत के लिए परेशानी की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के बाकी दोनों मुकाबले कमजोर टीमों के खिलाफ हैं। ऐसे में उसके 8 पॉइंट्स तक पहुंचने की संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर... बांग्लादेश के पास भी मौका बांग्लादेश को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश को दोनों बचे मैच जीतने होंगे। अगर टीम भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल जाना लगभग तय हो जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप-A की तस्वीर तय कर सकते हैं। अगर बांग्लादेश इनमें से किसी एक टीम को भी हरा देता है तो सेमीफाइनल की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर... ग्रुप-B में इंग्लैंड सबसे मजबूत दावेदार इंग्लैंड ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। हालांकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड की राह अभी पूरी तरह आसान नहीं है। उसे अपने आखिरी दो मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं। अगर इंग्लैंड वेस्टइंडीज को हरा देता है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच ग्रुप की टॉप-2 रैंकिंग तय कर सकता है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर... वेस्टइंडीज को सिर्फ एक जीत की जरूरत वेस्टइंडीज भी तीनों मुकाबले जीत चुका है। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। अब वेस्टइंडीज के सामने दो बड़े मुकाबले हैं। टीम 24 जून को इंग्लैंड और 27 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। इनमें से आयरलैंड के खिलाफ मैच आसान माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ग्रुप-बी की तस्वीर बदल सकता है। अगर वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल तय हो जाएगा। वहीं आयरलैंड पर जीत के साथ टीम 10 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड से हारने की स्थिति में भी वेस्टइंडीज के पास आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर 8 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका रहेगा। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर... न्यूजीलैंड-श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा, लेकिन दूसरों पर निर्भर न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन अब दोनों टीमों को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और उसका आखिरी मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड से है। वहीं, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स कर लिए हैं। टीम का आखिरी मैच 26 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमें अधिकतम 6 पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे अहम मुकाबला 24 जून को होने वाला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का मैच होगा। अगर इस मैच में हारने वाली टीम अपना अगला मुकाबला भी हार जाती है, तो न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह खुली रहेगी। तब दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला 6-6 पॉइंट्स पर नेट रनरेट से हो सकता है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड बाहर ग्रुप-A में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। दोनों अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी हैं। वहीं ग्रुप-B में आयरलैंड और स्कॉटलैंड का सफर भी समाप्त हो गया है। स्कॉटलैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरी हार मिली। टीम ने एकमात्र मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता है। टीम का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ हैं। इसे जीतकर भी वह 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगी। यह सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी नहीं है। आयरलैंड भी अपने चारों मैच हारकर बाहर हो चुका है। Tue, 23 Jun 2026 23:00:04

  Videos
See all

Padmashri Awards 2026: पूर्व हॉकी कप्तान और गोलकीपर Savita Punia पद्मश्री से सम्मानित | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T00:09:45+00:00

Lucknow Coaching Centre Fire Tragedy | Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तीखा हमला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T23:52:34+00:00

PoJK Unrest | Human Right Violation | PoK पर PAK के मनगढ़ंत बयानों पर भारत का सीधा और तगड़ा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T00:07:48+00:00

Lucknow Coaching Fire Accident: अगर इन कोचिंग सेंटर्स में पढ़ते हैं आपके बच्चे, तो सावधान! |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T00:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers