भारत के सभी 36 राफेल सलामत! भारतीय वायु सेना के टेंडर दस्तावेज से खुली पाकिस्तान के झूठ की पोल
IAF Rafale: पाकिस्तान के झूठ की बार-बार पोल खुल जाती है, जिससे उसे हर बार शर्मिंदा होना पड़ता है. अब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा भारत के राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर किए गए झूठे दावे की भी पोल खुल गई. जिसमें उसने राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था. अब भारतीय वायु सेना ने एक टेंडर दस्तावेज जारी किया है. जिसमें पता चला है कि भारत के सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान सलामत हैं और सभी काम कर रहे हैं. भारतीय वायु सेना के एक हालिया सरकारी दस्तावेज से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का कोई राफेल लड़ाकू विमान नष्ट हुआ था.
भारतीय वायु सेना ने जारी किया रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने हाल ही में फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन और उससे जुड़े साझेदारों के लिए राफेल लड़ाकू विमानों के बेड़े के रखरखाव और संचालन सहायता से संबंधित एक आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) यानी टेंडर जारी किया है. इस दस्तावेज में वायु सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारतीय वायुसेना 36 राफेल लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है. इन विमानों के लिए पांच महीने की अवधि के लिए ब्रिज सपोर्ट की आवश्यकता है.
वायु सेना के दस्तावेज में 36 राफेल फाइटर जेट का जिक्र
भारतीय वायु सेना के दस्तावेज के मुताबिक, आईएएफ ने फ्रांस की सफरान एयरक्राऱफ्ट इंजिंस को भेजे गए प्रस्ताव में इस बात का जिक्र किया है. जिसमें वायु सेना ने कहा है कि 2016 के अंतर-सरकारी समझौते के तहत खरीदे गए 36 राफेल विमानों के लिए रखरखाव और स्पेयर सपोर्ट का इंतजाम किया जाए. इसके अलावा इस दस्तावेज में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि प्रस्तावित ब्रिज सपोर्ट अनुबंध के दौरान सभी 36 राफेल विमानों के संचालन को ध्यान में रखते हुए विमानों के उड़ान के घंटों की गणना की गई है.
यही नहीं भारतीय वायु सेना (IAF) इस दस्तावेज में इस बात का भी जिक्र किया है कि पांच महीने की अवधि के लिए 36 विमानों के संचालन के आधार पर कुल 2250 फ्लाइंग आवर्स का अनुमान है. आईएएफ ने यह गणना 36 विमानों को ध्यान में रखकर की है. ऐसे में रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी राफेल विमान का नुकसान होता तो वह बेड़े का हिस्सा नहीं रहता. ऐसी स्थिति में रखरखाव और उड़ान घंटों की योजना में विमानों की संख्या अलग दिखाई देती. लेकिन वायु सेना के दस्तावेज में ऐसा कुछ नजर नहीं आया.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
'हम ऋषभ पंत के बदले कुलदीप को ट्रेड कर काफी खुश...', LSG के ग्लोबल डायरेक्टर टॉम मूडी ने कह दी बड़ी बात
Rishabh Pant: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के ठीक बाद एक ट्रेड डील हुई है. ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बड़ी ट्रेड पूरा किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो रही है. वहीं कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बन गए हैं. ये आईपीएल 2027 से पहले सबसे पहली और सफल ट्रेड मानी जा रही है. अब लखनऊ सुपर जायंट्स के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का ऋषभ पंत को लेकर बयान सामने आया है.
LSG के ग्लोबल डायरेक्टर टॉम मूडी ने पंत को भेजा मैसेज
टॉम मूडी ने कहा, "ऋषभ का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होना बहुत शानदार था और मैं पिछले दो सीजन में एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में फ्रेंचाइजी में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए इस ट्रेड के हिस्से के रूप में, हम कुलदीप यादव का लखनऊ सुपर जायंट्स में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं.
कुलदीप यादव को लेकर खुश है LSG
उन्होंने आगे कहा, "कुलदीप उत्कृष्ट आईपीएल और इंटरनेशनल अनुभव वाले एक वर्ल्ड लेवल के स्पिनर हैं, और हमारा मानना है कि वह हमारी टीम में वास्तविक गुणवत्ता, विविधता और मैच जिताने की क्षमता जोड़ेंगे. कुलदीप के लिए अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश में लौटना और LSG का प्रतिनिधित्व करना भी एक शानदार अवसर है.
A message from our Global Director of Cricket, Tom Moody ???? pic.twitter.com/IJdkywxosa
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) June 23, 2026
ऋषभ पंत को हुआ 12 करोड़ का नुकसान
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, इस ट्रेड डील की वजह से पंत को 12 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था, जिसके साथ ही पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन अब पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 15 करोड़ रुपये की एक ट्रेड डील हुई है, यानी पंत को सीधे तौर पर 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पंत ने साल 2021 से 2024 तक के 4 सीजनों में 43 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी और वे इस टीम के लिए कुल 9 सीजन खेल चुके हैं. अब पंत अपना 10वां आईपीएल सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही बिताएंगे.
???? Trade complete ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 23, 2026
Rishabh Pant returns to Delhi Capitals, while Kuldeep Yadav will join Lucknow Super Giants, officially completing a player trade between the two teams.#IPL pic.twitter.com/WJ7xDIwJp6
One of us. Always. ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 23, 2026
We will miss you, Tiger! ????❤️ pic.twitter.com/GpCh0sSXaK
यह भी पढ़ें: कौन तोड़ेगा मेसी का FIFA World Cup में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड? 27 वर्षीय फुटबॉलर है रेस में सबसे आगे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation