Responsive Scrollable Menu

What's the weather like across the UK right now? | BBC News

The Met Office has issued a rare red warning for extreme heat, covering parts of England and Wales. Watch scenes across the UK as weather warnings for extreme heat takes effect, with forecasts suggesting temperatures could reach 38C (100F) in parts of England this week. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

ज्यादा तला-भुना खाने से ही नहीं, इस वजह से भी बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, दिल के मरीजों के लिए गर्मी की विशेष सावधानियां

Heart Patient Care During Summers: भीषण गर्मी में हार्ट पेशेंट्स को अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए. चूंकि इनका दिल पहले से कमजोर होता है, ऐसे में बहुत अधिक गर्मी, पसीना, लू से समस्या बढ़ सकती है. इसके साथ ही ये भी जान लें कि कोलेस्ट्रॉल ज्यादा तला-भुना खाने से तो बढ़ता ही है साथ ही इस आदत की वजह से भी समस्या होती है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Transfer Window में भूचाल! Hardik Pandya छोड़ेंगे Mumbai Indians, KKR-Royals में लेने की होड़

 हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस अलग होने की तैयारी में हैं और आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम को संभावित ट्रेड (खिलाड़ी का एक टीम छोड़कर दूसरी से जुड़ना) के लिए कम से कम दो प्रस्ताव मिले हैं जो शाहरुख खान के सहस्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की ओर से आए हैं। आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि नाइट राइडर्स के शीर्ष प्रबंधन और मुंबई इंडियंस के मालिकों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर कई बार बातचीत हुई है।

मुंबई इंडियंस में पंड्या की वापसी उतार-चढ़ाव भरी रही है और उनकी कप्तानी में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में जगह बना पाई है। सूत्र ने बताया, ‘‘अजिंक्य रहाणे केकेआर के लिए हमेशा से एक कामचलाऊ व्यवस्था थे और इस सत्र के बाद उन्हें रिलीज किया जाना तय था। केकेआर के बड़े अधिकारियों ने पिछले सत्र के आखिर में मुंबई इंडियंस के मालिकों से संपर्क किया था लेकिन उस समय रिलायंस की सालाना आम बैठक होने वाली थी इसलिए उस समय आईपीएल ट्रेड उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पता चला है कि केकेआर ने फिर से मुंबई इंडियंस के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया है और इस बारे में कुछ दौर की बातचीत भी हुई है।’’ यह तय है कि अगर पंड्या पूरी तरह से नकद करार या खिलाड़ी की अदला-बदली के जरिए केकेआर में जाते हैं तो उन्हें कप्तानी मिल सकती है क्योंकि इस समय रिंकू सिंह सही विकल्प नहीं लग रहे हैं। हालांकि जब पूछा गया कि मुंबई की टीम इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर के लिए पूरी तरह नकद करार चाहती है या खिलाड़ी की अदला-बदली तो सूत्र ने इसकी पुष्टि नहीं की।

आईपीएल के नियमों में साफ कहा गया है कि कोई खिलाड़ी टीम छोड़ने को लेकर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ व्यक्तिगत रूप से कोई बातचीत नहीं कर सकता। नियम के अनुसार बातचीत केवल फ्रेंचाइजी के बीच ही हो सकती है लेकिन यह भी कहा गया है कि खिलाड़ी की सहमति के बिना ट्रेड नहीं हो सकता। अगर खिलाड़ी सहमति नहीं देता है तो उसे रिलीज करके वापस नीलामी में भेजना होगा।

मुंबई को मिली दूसरी पेशकश यशस्वी जायसवाल और पंड्या के बीच अदला-बदली की बताई जा रही है लेकिन पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि बातचीत आगे बढ़ी है या नहीं। हालांकि रॉयल्स की टीम असम के स्टार रियान पराग को लंबे समय के कप्तान के तौर पर देख रही है इसलिए पंड्या को कप्तानी की भूमिका मिलना मुश्किल होगा। अगर पंड्या किसी अन्य टीम के साथ जुड़ते हैं तो राजस्थान रॉयल्स की तुलना में केकेआर फिलहाल कहीं अधिक बेहतर विकल्प लग रहा है।

Tue, 23 Jun 2026 18:17:54 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Lucknow Fire | Ram Mandir | Padma Awards 2026 | NEET | MEA | PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:44:48+00:00

Bharat Tiwari Encounter News Updates | भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी घमासान हाई ! Bhojpur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:43:12+00:00

गौमाता के रक्षकों पर देखो, कैसा ये अन्याय हुआ है.... #seonimalwa #courtverdict #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:41:27+00:00

Lucknow Coaching Fire Incidence: आग के बीच पुलिस का रियल हीरो वाला रेस्क्यू #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T12:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers