विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से ब्रिस्टल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे होगा। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और आयरलैंड उसी मैदान में शाम 7 बजे भिड़ेंगे। दिन के आखिरी मैच में अजेय ऑस्ट्रेलिया की टक्कर पाकिस्तान से रात 11 बजे लीड्स में होगी। पहला मैच: न्यूजीलैंड हारा तो लगभग बाहर ग्रुप-B में न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें पहली बार किसी टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के 3 मैचों में 2-2 अंक हैं, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रनरेट बेहतर है। मौजूदा चैंपियन की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम अपने पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हार गई थी। हालांकि आयरलैंड पर 4 रन की जीत ने उसकी सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा है। न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। टीम के गेंदबाज 3 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ले सके हैं, जो टूर्नामेंट में किसी भी टीम से सबसे कम हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी कोई खिलाड़ी 45 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। कप्तान अमिलिया कर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया प्लिमर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने भले ही सिर्फ एक मैच जीता हो, लेकिन उसने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी है। कप्तान कैथरीन ब्राइस और विकेटकीपर सारा ब्राइस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI न्यूजीलैंड: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, सूजी बेट्स/इज़ी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग। स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैक्कॉल, पिपा स्प्रोल/ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, किर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, हन्ना रेनी/राचेल स्लेटर, गैब्रिएला फोंटेनला। दूसरा मैच: श्रीलंका को आयरलैंड को हराना होगा ग्रुप-B में श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें ब्रिस्टल में भिड़ेंगी। आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जबकि श्रीलंका की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को अपने दोनों बचे मैच जीतने होंगे और दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। श्रीलंका ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीता है। इंग्लैंड से 87 रन की हार के बाद टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर वापसी की थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रन पर सिमट गई। कप्तान चमारी अट्टापट्टु ने तीन मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं और खुद को कप्तान के तौर पर असफल भी बताया है। आयरलैंड ने भले ही तीनों मैच गंवाए हों, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी। कप्तान गैबी लुइस ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन बनाए थे और टीम उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा/हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यंगाना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी/चेतना विमुक्ति, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, मिथाली अयोध्या। आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल/जॉर्जिना डेम्पसी, अर्लीन केली, एमी मैगुइरे/जेन मैगुइरे, कारा मरे, लारा मैकब्राइड। तीसरा मैच: जीत का चौका लगाने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया दिन के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मैच जीते हैं और सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ा है। दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार तीन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 14 जीते हैं। पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच जीत सका है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगी। वे नीदरलैंड के खिलाफ पीठ में जकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई थीं। वहीं फीबी लिचफील्ड अभी भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन। पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां खेले गए पिछले मैच में वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने 7 विकेट लिए थे। तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लीड्स में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां इस टूर्नामेंट में दो बार 200+ स्कोर बन चुके हैं।
FIFA वर्ल्ड कप में आज रात रोनाल्डो और केन दिखेंगे:पुर्तगाल Vs उज्बेकिस्तान, इंग्लैंड का घाना से मुकाबला; क्रोएशिया-पनामा जीत की तलाश में
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह चार मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेंगी। पुर्तगाल का मुकाबला उज्बेकिस्तान से रात 10:30 बजे हॉस्टन स्टेडियम में होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम घाना के खिलाफ रात 1:30 बजे बॉस्टन स्टेडियम में उतरेगी। इसके अलावा पनामा-क्रोएशिया सुबह 4:30 बजे और कोलंबिया-डीआर कांगो के बीच मैच सुबह 7:30 बजे खेले जाएंगे। मैच-47: जीत की तलाश में उतरेगा पुर्तगाल ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि उज्बेकिस्तान को कोलंबिया के खिलाफ 3-1 से हार मिली थी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले मैच में गोल नहीं कर सके थे। वह पिछले 10 बड़े टूर्नामेंट मैचों में गोल नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान को कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव और युवा स्टार अब्बोसबेक फैजुल्लाएव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रुबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, वितिन्हा, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, राफेल लियाओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। उज्बेकिस्तान: उत्किर युसुपोव, खोजियाकबर अलीजोनोव, अब्दुकोदिर खुसानोव, रुस्तम अशुरमातोव, फर्रुख सैफिएव, ओताबेक शुकुरोव, जलोलिद्दीन मशारिपोव, ओदिलजोन खामरोबेकोव, अब्बोसबेक फैजुल्लाएव, ओस्तोन उरुनोव, एल्डोर शोमुरोदोव। मैच-45: नॉकआउट के करीब पहुंचना चाहेगा इंग्लैंड ग्रुप-L में इंग्लैंड का सामना घाना से होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, जबकि घाना ने पनामा को 1-0 से मात दी थी। इस मैच की विनर टीम नॉकआउट दौर के बेहद करीब पहुंच जाएगी। इंग्लैंड को हैरी केन, जूड बेलिंगहम और बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केन अगर इस मैच में गोल करते हैं तो वह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी ओर घाना की उम्मीदें एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स और कप्तान जॉर्डन अयेव पर टिकी होंगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, रीस जेम्स, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, नीको ओ'राइली, डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहम, बुकायो साका, एंथनी गॉर्डन, हैरी केन। घाना: लॉरेंस अती जिगी, अलीदु सैदू, अब्दुल मुमिन, जेरोम ओपोको, गिडियन मेंसा, थॉमस पार्टी, एलीशा ओवुसु, अब्दुल फतावू, एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स, जॉर्डन अयेव। मैच-46: वापसी की तलाश में क्रोएशिया ग्रुप-L में क्रोएशिया का मुकाबला पनामा से होगा। दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। क्रोएशिया को इंग्लैंड ने 4-2 से हराया था, जबकि पनामा को घाना के खिलाफ अंतिम मिनटों में गोल खाकर हार झेलनी पड़ी थी। क्रोएशिया को अनुभवी कप्तान लुका मोड्रिच, इवान पेरिसिच और आंद्रेज क्रामारिच से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर पनामा अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की तलाश में उतरेगा। टीम की नजर इस्माइल डियाज और अनिबाल गोडोय पर रहेगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI पनामा: लुइस मेजिया, अमीर मुरिलो, जोसे कॉर्डोबा, फिदेल एस्कोबार, एरिक डेविस, अनिबाल गोडोय, एडलबर्टो कार्रास्क्विला, आंद्रेस आंद्रादे, योएल बार्सेनास, इस्माइल डियाज, जोसे फजार्डो। क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टानिसिच, जोस्को ग्वार्डियोल, जोसिप सुतालो, डुजे कालेटा-कार, मातेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, मार्टिन बटुरिना, इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, पेटार मूसा। मैच-48: जीत से नॉकआउट का टिकट पक्का करना चाहेगा कोलंबिया ग्रुप-K में कोलंबिया का सामना डीआर कांगो से होगा। कोलंबिया ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया था, जबकि डीआर कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से रोककर बड़ा उलटफेर किया था। कोलंबिया की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। टीम को लुइस डियाज और जेम्स रोड्रिगेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं डीआर कांगो के लिए योआने विस्सा सबसे बड़े खतरे साबित हो सकते हैं। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ टीम का पहला वर्ल्ड कप गोल दागा था। पॉसिबल स्टार्टिंग XI कोलंबिया: कैमिलो वर्गास, डेनियल मुनोज, डाविन्सन सांचेज, जोहन लुकुमी, जोहान मोजिका, रिचर्ड रियोस, जेफरसन लेर्मा, जेम्स रोड्रिगेज, जॉन एरियास, लुइस डियाज, जॉन कॉर्डोबा। डीआर कांगो: लियोनेल मपासी, आरोन वान-बिसाका, शांसेल म्बेम्बा, एक्सेल तुआंजेबे, जोरिस कायेम्बे, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, थियो बोंगोंडा, गाएल काकुता, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकांबू।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















