अग्निकांड: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, घायलों से की मुलाकात
लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिए और रात में सीधे लखनऊ पहुंचे।
मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री के पास से 2.27 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, गिरफ्तार
मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। मुंबई कस्टम्स ने बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक यात्री को करोड़ों रुपए मूल्य की मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब 2.27 करोड़ रुपए मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड (कैनबिस) बरामद की गई है।






















