Responsive Scrollable Menu

लखनऊ में अग्निकांड घटनास्थल पर पहुंचे CM Yogi, पीड़ित लोगों के परिवारों से की मुलाकात, सख्त जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिल की एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग में झुलसकर कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच के सख्त निर्देश दिये। इसके साथ ही आग की घटना में पीड़ित लोगों के परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल हुए लोगों को भी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और अधिकारियों को उनके उचित इलाज और पुनर्वास को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: SIT ध्यान रखे… कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए, Ayodhya दान घोटाले पर Akhilesh Yadav का तंज


लखनऊ में आग लगने की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे अभी लखनऊ में आग लगने की एक दुखद घटना की जानकारी मिली है, जिसमें लोगों की जान गई है; यह वाकई बहुत दुखद हादसा है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और हालात का जायजा लेने के लिए मैं तुरंत लखनऊ जा रहा हूं।

KGMU के MS प्रेम राज सिंह ने कहा कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है। 7-8 और लोगों को भी लाया गया था। उनमें से दो को मामूली चोटें आईं। एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है; हमारे डॉक्टर अभी उसका इलाज कर रहे हैं। एक युवती के पैर में चोट है और उसकी भी जांच की जा रही है। वे सभी लगभग 25-27 साल के लग रहे हैं। ज़्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं।

सूचना मिलने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अपना अलीगढ का दौरा बीच में ही छोडकर लखनऊ लौटे और घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना का जायजा लेने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। यह आग अलीगंज थाना इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में अपराह्न करीब तीन बजे लगी। 

आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों और ‘हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’ वाली गाड़ी को अभियान पर लगाया गया। पुरनिया बाजार से चंद कदमों की दूरी पर स्थित यह इमारत अलीगंज के पॉश रिहायशी इलाके में है, जहां कोचिंग सेंटर और कैफे जैसी जगहें हैं। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान के दौरान आग में फंसे लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को ‘बॉडी बैग’ में लाया गया, जबकि कुछ को कंबल में लपेटा गया था और एम्बुलेंस में ले जाते समय वे बेहोश लग रहे थे। इन लोगों के शवों या घायलों को बगल की इमारत की छत से बाहर निकाला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। 
 

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day 2026 पर UP में महा-आयोजन, 1.32 लाख स्कूलों में बच्चे करेंगे Yoga-Practice।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि इस हादसे के पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, यही कोशिश होनी चाहिए। बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। उन्होंने आगे कहा, इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा। 
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

हिमाचल सरकार ने 3,336 करोड़ रुपये की ऊर्जा परियोजनाओं को अमल में लाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

हिमाचल सरकार ने 3,336 करोड़ रुपये की ऊर्जा परियोजनाओं को अमल में लाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: Marizanne Kapp की तूफानी पारी ने तोड़ा भारत का विजय रथ, South Africa ने 6 विकेट से हराया

महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार का दिन बेहद रोमांचक रहा। एक तरफ दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए भारत को छह विकेट से हराया, तो दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इन दोनों मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है।

मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 158 रन बनाए। शुरुआत काफी तेज रही और स्मृति मंधाना तथा शेफाली वर्मा ने पहले कुछ ओवरों में ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजान कैप ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को पहला झटका दिया।

इसके बाद शबनिम इस्माइल ने शानदार लय में दिख रही शेफाली वर्मा को पवेलियन भेज दिया। शेफाली ने 31 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। पावरप्ले में भारत ने दो विकेट पर 59 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम उस शुरुआत का पूरा फायदा नहीं उठा सकी।

बता दें कि यह मुकाबला भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए खास था, क्योंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 200वां मैच खेला। हरमनप्रीत ने 24 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 29 रन का उपयोगी योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मारिजान कैप और शबनिम इस्माइल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाज श्री चरणी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल दिया। एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 25 रन था।

ऐसे कठिन समय में मारिजान कैप ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने ताजमिन ब्रिट्स के साथ 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और मैच का रुख बदल दिया। ब्रिट्स ने 40 रन बनाए, जबकि कैप ने नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में चार लंबे छक्के शामिल रहे। आखिरी दो ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन चाहिए थे, लेकिन कैप ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 19.1 ओवर में जीत दिला दी।

गौरतलब है कि यह महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा सफल रन पीछा करने का रिकॉर्ड भी बन गया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखा है, जबकि भारत को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 99 रन ही बना सकी। हेली मैथ्यूज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। उनके अलावा करिश्मा रामहारैक ने भी दो विकेट लिए।

श्रीलंका की ओर से निलाक्षिका सिल्वा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने लक्ष्य हासिल करने में कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन स्टेफनी टेलर की नाबाद 27 रन की पारी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज अब लगातार तीन जीत के साथ अपने समूह में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की जीत ने उसके अभियान में नई जान फूंक दी है। महिला टी20 विश्व कप अब निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है और आने वाले मुकाबले सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ कर सकते हैं।
Mon, 22 Jun 2026 22:40:26 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE : 24 June 2026 | PM Modi | Breaking news | Rahul Gandhi | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:08:15+00:00

El Nino Update: अल-नीनो का वो खौफनाक इतिहास #elnino #weatherupdate #heatwave #imdalert #superelnino #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:16:29+00:00

El-Nino News: दाल-रोटी पर अल-नीनो अटैक.. क्या बेकाबू होगी महंगाई ? #alnino #weatherupdate #heatwave #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:08:28+00:00

India US Trade Deal News | ट्रंप के लोग आ रहे हैं..फैसला अब जल्दी हो जाएगा? Sawal Public Ka | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T17:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers