Responsive Scrollable Menu

केरल: उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ने अवमानना मामले में उच्च न्यायालय से बिना शर्त मांगी माफी

केरल: उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ने अवमानना मामले में उच्च न्यायालय से बिना शर्त मांगी माफी

Continue reading on the app

Explainer: ODI वर्ल्ड कप की तरह क्या महिला T20 वर्ल्ड कप में इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? बन रहा ऐसा संयोग

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में आगाज किया था. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को रौंदा था, लेकिन फिर अपने तीसरे मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस एक हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने का पूरा समीकरण बदल दिया है. आसान शब्दों में कहें तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हालांकि एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिसे जानकर भारतीय फैंस खुशी से झूम उठेंगे. दरअसल वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से मिली हार टीम इंडिया के लिए लकी रही है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं और समझते हैं कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है.

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी हार

भारतीय टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. भारतीय महिला टीम का पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हुआ था. उस टूर्नामेंट में भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सफर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसा ही रहा था. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती 2 मुकाबले जीते थे. इसके बाद टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी.

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 9 अक्टूबर 2025 को विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रनों पर सिमट गई थी. संकट के समय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 77 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके अलावा, स्नेह राणा ने भी 24 गेंदों में 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया ने जीता ODI वर्ल्ड कप का खिताब

हालांकि, टीम इंडिया के बनाए 251 रन जीत के लिए काफी नहीं थे. साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की पारी खेली. इसके बाद नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरी नादिन डी क्लार्क ने 54 गेंदों में नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का पूरा रुख पलट दिया था. इस तरह टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन साउथ अफ्रीका से मिली उस हार के बाद भारतीय टीम ने इतिहास रचा था. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को ही हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया को शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें:  'तू अपना नेचुरल गेम खेल...', वैभव सूर्यवंशी को कौन करता है मोटिवेट? 94 रन की ताबड़तोड़ पारी के बाद खुद खोला राज

मेंन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया के साथ हुआ कुछ ऐसा

भारतीय मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को अपनी पहली हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही मिली थी. सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को हराया था. यह मैच 22 फरवरी 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. उस हार के बाद भारतीय फैंस निराश जरूर हुए थे, लेकिन फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रचा था. भारत 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इतना ही नहीं, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सफलतापूर्वक अपनी ट्रॉफी डिफेंड करने वाली (बैक-टू-बैक चैंपियन बनने वाली) भी पहली टीम बनी है.

क्या इतिहास दोहरा पाएगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया?

अब ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बिल्कुल ऐसा ही संयोग बन रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में जीत मिली. भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से मात दी. वहीं, तीसरे मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने इस बार भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया. इस बार मारिज़ैन कैप ने टीम इंडिया को विजयरथ को रोका. मारिज़ैन कैप ने 45 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेलीं. यानी इस बार भी भारतीय टीम को अपनी पहली हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही मिली है. 

ऐसे में इतिहास के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि जब भी भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से हार मिली है, वह उसके लिए लकी साबित हुई है और टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अब क्रिकेट फैंस यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि टीम इंडिया अपने इतिहास को फिर दोहराएगी और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में कामयाब होगी.

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के बचे हैं 2 मुकाबले

अब ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना अगले मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मुकाबला 25 जून को खेला जाएगा. इसके बाद 28 जून को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो पहले बांग्लादेश को हराना होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम के लिए मुश्किल चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें:  FIFA World Cup 2026 का सबसे इमोशनल पल, सिर्फ 5.3 लाख की आबादी वाले देश ने वर्ल्ड फुटबॉल को किया हैरान

Continue reading on the app

  Sports

Messi Vs Mbappe: एम्बाप्पे ने मेसी को किया चैलेंज! FIFA World Cup में रोमांचक हुई ये टक्कर

FIFA World Cup में अब मेसी को एम्बाप्पे से सीधा चैलेंज है. फिर चाहे बात सबसे ज्यादा गोल की हो या फिर गोल्डन बूट जीतने के रेस की. अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सीधी टक्कर है. Tue, 23 Jun 2026 07:24:09 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Gurudwara Dispute: गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा | Sikh News | Uttarakhand | Dispute #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T03:02:01+00:00

Would you choose to take a 22-hour non-stop flight? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T03:00:37+00:00

Lucknow Coaching Fire Accident Update: लखनऊ आग हादसे पर 10 बड़े अपडेट | Latest Update | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T03:15:06+00:00

23 June कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल | Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T03:05:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers