राजस्थान में 900 फिजिकल टीचर्स भर्ती की परीक्षा रद्द:13 सितंबर को होना था एग्जाम, अगले साल तक बढ़ सकता है इंतजार
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में पीटीआई (फिजिकल एजुकेशन टीचर) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पीटीआई भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 में होना थी। लेकिन भर्ती नियमों से जुड़े मुद्दों के कारण अब इसे रद्द कर दिया गया है। इस एग्जाम के अप्रैल 2027 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। साल 2027 में एग्जाम की संभावना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्पष्ट किया है कि पीटीआई भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर 2026 को आयोजित नहीं की जाएगी। बोर्ड के अनुसार भर्ती नियमों से जुड़े कुछ मुद्दों पर अभी स्पष्टीकरण लिया जाना बाकी है, जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में देरी हो रही है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन अब वर्ष 2027 में किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों की चिंता बढ़ी भर्ती प्रक्रिया में देरी से उम्मीदवारों के सामने आयु सीमा, तैयारी की अवधि और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उम्मीदवार पिछले कई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बार-बार परीक्षा आगे बढ़ने और अब इस साल रद्द होने से निराशा बढ़ रही है। RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने दी जानकारी RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पीटीआई भर्ती का विज्ञापन नियमों से संबंधित आवश्यक स्पष्टता मिलने के बाद ही जारी की जाएगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षा 2026 में आयोजित होना संभव नहीं है। बोर्ड अब अप्रैल 2027 में परीक्षा कराने का प्रयास करेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड प्रदेश में करीब 900 पीटीआई पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। भर्ती के लिए एलजिबिलिटी : पीटीआई भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में बी.पी.एड., डी.पी.एड. या सी.पी.एड. डिग्री भी होना चाहिए। एज लिमिट : इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल है। आयु की गिनती 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। वहीं OBC, SC, ST, EWS और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। PTI भर्ती से जुड़ी खास बातें: -------------- ये खबरें भी पढ़ें… QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी: टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Lucknow Massive Fire at Coaching Center LIVE: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग | Breaking | CM Yogi
Lucknow Massive Fire at Coaching Center LIVE: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग | Breaking | CM Yogi अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई. आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं. सीएम योगी ने आग की घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए. #LucknowFire #AliganjCoachingFire #LucknowCoachingAccident #AliganjFireTragedy #LucknowNews #BreakingNewsLucknow #UPFireAccident #CoachingCenterFire #AnimationCenterFire #LucknowAnimationInstitute #AliganjSectorD #LucknowMassiveFire #StudentsJumpFire #LucknowTrappedStudents #8DeadInLucknow #LucknowHospitalUpdate #FireSafetyAudit #LucknowAdministration #UPPoliceAction #CMYogiAdityanath #LucknowFireBrigade #RescueOperationLucknow #CoachingSafetyRules #IllegalCommercialBuildings #LucknowTragedy #HindiNewsLucknow #UPPoliticsNews #StudentSafetyFirst #BuildingFireSafety ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat