Responsive Scrollable Menu

Ranveer Singh: 'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह के समर्थन में आई प्रेरणा अरोड़ा, बोलीं- जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना

Ranveer Singh: एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा FWICE में शिकायत दर्ज कराने के बाद, रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से अचानक बाहर होने से इंडस्ट्री में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अब प्रेरणा अरोड़ा भी एक्टर के सपोर्ट में आ गई हैं।

Continue reading on the app

जिन्होंने यूपी को बीमारू बनाया था, आज उनके लिए पहचान का संकट खड़ा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि वे लोग पहचान के लिए मोहताज हैं, जिन्होंने यूपी को बीमारू बनाया था. आज उन सबके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है. जनता अब उन्हें दुत्कारती है, भगाती है. उन्हें भाव नहीं देती.  उन्‍होंने कहा कि जनता ने कमल के फूल पर वोट देकर हमीरपुर व राठ में भाजपा को जिताया तो सुरक्षा, हर घर नल, एक्सप्रेस-वे समेत अनेक योजनाएं और नवाचार हो रहा है.

अर्थव्यवस्था के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है

सीएम ने बुंदेलखंड वासियों से अपील की कि माफिया के सरपरस्तों को दोबारा आने नहीं देना है. इन्हें पहचान के लिए मोहताज कराना है. जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजित नही होना है और विकास, विरासत, आस्था, अर्थव्यवस्था के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है.

विकास को समर्पित लघु फिल्म भी दिखाई गई

उन्‍होंने स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज, राठ में 636 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. यहां हमीरपुर के विकास को समर्पित लघु फिल्म भी दिखाई गई.

नौजवान पहचान के लिए तरसता था

सीएम ने कहा कि 9 वर्ष पहले बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी ठीक नहीं थी. सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं. माताएं-बहनें मिट्टी का घड़ा सिर पर लेकर पानी ढोने में जिंदगी गुजार देती थीं. यमुना व बेतवा के संगम वाला हमीरपुर पानी और यहां का नौजवान पहचान के लिए तरसता था. बालू, खनन, भूमाफिया गरीबों का शोषण करते थे. देश में लोग यूपी वालों को शक की निगाहों से देखते थे.

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला

सीएम ने कहा कि 12 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है. आज सुबह लगभग 100 देश के लाखों लोग योग से जुड़े थे. इससे वर्तमान-अतीत गौरवान्वित व भविष्य प्रफुल्लित होता दिख रहा था. पीएम मोदी ने 12वें योग दिवस पर भारत की पहचान को फिर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया. प्रधानमंत्री ने कुंभ को भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई.

25 करोड़ का प्रदेश ही परिवार

उन्‍होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वालों ने सत्ता में आने पर सिर्फ परिवार का पेट भरा. पीएम मोदी के लिए 140 करोड़ का भारत व हमारे लिए 25 करोड़ का प्रदेश ही परिवार है. हमने दिखाया कि जनता के हित के लिए कार्य करना, योजना बनाना और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से काम होता है तो परिणाम आने में देर नहीं लगती. 2017 में सीएम बनने के बाद जब बुंदेलखंड आया तो लोगों ने यहां की खराब कनेक्टिविटी से अवगत कराया. तब मैंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की बात कही, आज यह परियोजना पूरी भी हो गई. अब उत्तर प्रदेश में ही गोला-बारूद, तोप-मिसाइल बन रहा है. लखनऊ में बना ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर में जब पाकिस्तान पर दागा गया तो वह जान की भीख मांग रहा था.

योजना बहन-बेटियों को राहत दे रही

सीएम योगी ने कहा कि हर घर जल की योजना अब बहन-बेटियों को राहत दे रही है. महिला स्वयंसेवी समूह बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बीसी सखी के रूप में पहचान बना रही है. पुलिस भर्ती में अब बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, झांसी के नौजवान भी भर्ती होते हैं. पहले ऐसा नहीं होता था, क्योंकि योजनाएं सिर्फ सैफई को ध्यान में रखकर बनती थीं. आज पूरे प्रदेश को ध्यान में रखकर सिंचाईं, पेयजल, कनेक्टिविटी आदि योजनाएं बन रही हैं. नए एयरक्रॉफ्ट आने के बाद जब चित्रकूट से वायुसेवा प्रारंभ होगी तो बुंदेलखंड में बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी दिखेगी. अब ट्रेन की नई सुविधाएं दिख रही हैं.

नौजवानों की स्किलिंग सेंटर को बढ़ाएं

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने राठ के लिए बस स्टैंड स्वीकृत किया था. परिवहन विभाग इसे तेजी से आगे बढ़ाए. शाहजहांपुर से प्रस्ताव मिला तो वहां स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ. भदोही से भवन व प्रॉपर्टी के पास प्रस्ताव मिला तो इस सत्र से काशी नरेश विश्वविद्यालय का शुभारंभ हो गया, लेकिन स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय प्रबंध समिति का प्रस्ताव अभी तक नहीं आया. प्रस्ताव दीजिए, हम विश्वविद्यालय बनाएंगे. इसके लिए एक्ट बनाने पड़ते हैं, प्रक्रिया में समय लगता है.

स्रोत-आईएएनएस 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को वनडे क्रिकेट में तैयार करने के लिए टीम के साथ इंग्लैंड ले जाना चाहिए था

वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया में चयन पर विस्तार से चर्चा की गई है. वैभव ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, बेहतरीन स्ट्राइक रेट और लगातार छक्कों से सबका ध्यान खींचा है, जिससे उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम में चुना गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव अब "वंडर बॉय" और उभरते सुपरस्टार हैं, जिनकी डिमांड और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. उनकी फॉर्म और खेलने का अंदाज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है, जिससे टीम में अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों की जगह खतरे में है. Mon, 22 Jun 2026 19:14:57 +0530

  Videos
See all

UP Yatra: 'माफिया राज' से कितना बाहर आया पूर्वांचल ? | Ground Report | Uttar Pradesh | Ghazipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:45:37+00:00

S.Gurumurthy LIVE: Rooted In Nationalism | Republic Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:43:37+00:00

Lucknow Coaching Fire News: लखनऊ में भीषण आग ने कोचिंग सेंटर में मची अफरा-तफरी! #latestnews #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:41:15+00:00

Ram Mandir Chanda Chori : राम मंदिर चंदा चोरी केस में चौंकाने वाला खुलासा Yogi | Ayodhya | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers