Responsive Scrollable Menu

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला:गोपालगंज में घर के बाहर अपराधियों ने किया अटैक; गंभीर हालत में PMCH रेफर

गोपालगंज में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर किया गया है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। विजेंद्र नाथ तिवारी रविवार देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आसपास के लोगों और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। विजेंद्र नाथ तिवारी को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पटना PMCH रेफर कर दिया। जमीनी विवाद में हमले की आशंका डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि जख्म का निशान पीठ पर आधा इंच डीप, गर्दन के नीचे शोल्डर पर एक इंच डीप और गर्दन के पास ही शोल्डर पर आधा इंच डीप है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला पूर्व के जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। सदर SDPO- 2 राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाए थे, जिसके बाद जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच रविवार को आरोपी ने पीछे से विजेंद्र नाथ कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

रणबीर-आलिया कि फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा:कारपेंटर की करंट लगने से मौत; 50 लाख मुआवजा देने की मांग

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई की फिल्म सिटी के रॉयल पंप स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट के कारण 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय सेट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट शूटिंग कर रही थीं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से घोषित 40 लाख रुपए के मुआवजे को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की है ताकि मृतक के बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित हो सके। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। लगातार 20 घंटे काम करने का दावा FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस घटना के बाद वर्कर्स के काम के घंटों पर सवाल उठाए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रधारी सिंह यादव हादसे से पहले लगातार तीन दिनों से बेहद कड़े शेड्यूल में काम कर रहे थे। वे सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। फेडरेशन का कहना है कि लगातार करीब 20 घंटे काम करने की वजह से थकावट और सुरक्षा इंतजामों में कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। फेडरेशन ने सभी प्रोडक्शन हाउसेज से सेट पर सख्त सेफ्टी चेक्स लागू करने की मांग की है। FWICE ने की नौकरी की मांग हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है। इस पर FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि मृतक के बच्चे अभी बहुत छोटे हैं। परिवार को उनकी शिक्षा के लिए और मदद की जरूरत होगी, इसलिए मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 500 लाख रुपए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही फेडरेशन ने भंसाली प्रोडक्शंस से चंद्रधारी यादव की पत्नी को स्थाई आय के लिए नौकरी देने का भी आग्रह किया है। परिवार में पत्नी और दो बेटियां मृतक चंद्रधारी सिंह यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़कर गए हैं। बीएन तिवारी ने टेक्नीशियन की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहद टैलेंटेड वर्कर थे और इस तरह उनका जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए दुखद है। फेडरेशन का कहना है कि वर्कर्स के काम के घंटों को रेगुलराइज किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में थकावट के कारण होने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जनवरी 2027 में रिलीज होगी 'लव एंड वॉर' संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह साल 2022 की सफल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद रणबीर और आलिया की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। विक्की कौशल भी इससे पहले रणबीर के साथ 'संजू' और आलिया के साथ 'राजी' में काम कर चुके हैं। भंसाली के साथ स्टार्स का पुराना कनेक्शन इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। लगभग दो दशक बाद रणबीर फिर से भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने बताया, England और World Cup 2027 के लिए टीम की खास तैयारी

Indian Cricket Team के कप्तान Shubman Gill ने England और World Cup 2026 के लिए टीम की रणनीति, तेज गेंदबाजों की भूमिका और खिलाड़ियों की फिटनेस पर चर्चा की. जानें Squad Announcement, Rotation Policy और #IndianCricket #WorldCup2026 #England की ताजा अपडेट. Mon, 22 Jun 2026 18:37:55 +0530

  Videos
See all

Bikaner PBM Hospital: बीकानेर में 48 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत से मंचा हड़कंप...| Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:11:58+00:00

लखनऊ अग्निकांड पर बोलते हुए रो पड़े डिप्टी CM Brajesh Pathak! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:11:04+00:00

Lucknow Fire Incident: कोचिंग में आग से 15 छात्रों की मौत, बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे, जान गई #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:10:36+00:00

Ram Mandir Breaking News Live : राम मंदिर चंदा चोरी, होश उड़ाने वाला खुलासा! |CM Yogi|Donation Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T13:08:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers