A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Jyeshtha Masik Durgashtami 2026: ज्येष्ठ मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Jyeshtha Masik Durgashtami 2026: आज यानी 22 जून 2026, सोमवार को ज्येष्ठ मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत है, जिसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू धर्म में चैत्र और शारदीय नवरात्रि का अष्टमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है, लेकिन हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथी भी बहुत जरूरी मानी जाती है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत किया जाता है. साथ ही मां के भक्त विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं.  

दुर्गा अष्टमी व्रत रखने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जीवन में सुख-शांति आती है. धन की समस्या नहीं रहती है. परिवार में खुशियां बनी रहती है. करियर और कारोबार की बाधाओं से छुटकारा मिलता है. कुंडली के अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं. शत्रु और विरोधियों पर मां दुर्गा विजय दिलाती हैं. आइए जानते हैं पूजा का मुहूर्त क्या होगा.

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2026 Shubh Muhurat) 

आज यानी 22 जून 2026, सोमवार के दिन मां दुर्गा की पूजा व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में करें. शुभ मुहूर्त में पूजा करने से व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर सुबह 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा मां की पूजा का संध्या मुहूर्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इन खास मुहूर्त में मां भगवती की आराधना अवश्य करें.

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि (Masik Durgashtami 2026 Puja Vidhi) 

इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. फिर लाल रंग के कपड़े पहने. व्रत का संकल्प लें. इसके बाद घर के मंदिर में चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उसपर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें. घी का दीपक जलाएं, माता रानी को फल, फूल, चंदन, अक्षत, इत्र, रोली अर्पित करें. मां को लाल रंग के वस्त्र, सेलह श्रृंगार, फल और मिठाई आदि चीजें अर्पित करें. मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें. मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें. अंत में आरती करके पूजा का समापन करें. जाने-अनजाने में व्रत-पूजा में हुई गलतियों के लिए मां दुर्गा से क्षमा मांगें. फिर सभी को प्रसाद बांटें, खुद भी प्रसाद ग्रहण करें. 

मासिक दुर्गाष्टमी पर भूलकर भी न करें ये काम 

  • व्रत के दिन घर में कलेश करने से बचें.  
  • इस दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें. 
  • व्रत में लहसुन-प्याज और तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें. 
  • इस दिन बाल और नाखून न काटें. 
  • किसी भी स्त्री और कन्या का अनादर न करें. 
  • ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें. 

इन बातों का ध्यान रखते हुए यदि व्रत किया जाता है तो व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन में सुख-शांति आती है. धन-धान्य की वृद्धि होती है.

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व (Masik Durgashtami 2026 Significance)

शास्त्रों के अनुसार, हर महीने दुर्गा अष्टमी का व्रत रखने से भक्तों को मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है. इस व्रत को रखने से जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है. परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सभी तरह के कष्ट और परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. जीवन में किसी बात का भय नहीं रहता है. शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है. सभी मनोकामनाएं मां दुर्गा की कृपा से पूरी हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2026: 45 दिन तक मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर! जानिए किसे मिलेगा लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Budh Gochar Today: चंद्रमा की राशि में बुध का गोचर बदलेगा आपके हाल, व्यापार में होगा लाभ, जानें सभी राशियों पर असर


Budh Gochar Today: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का खास महत्व होता है. उनके प्रभाव से जीवन में उतार-चढ़ाव और अलग-अलग स्थितियां बनती है. बुध ग्रह का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों के लिए विशेष होता है. यह ग्रह विशेष रूप से बुद्धि, वाणी, संवाद क्षमता, व्यापारिक समझ और मानसिक सोच से जुड़ा हुआ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जून 2026, सोमवार के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर हो रहा है. यह गोचर चंद्रमा की राशि कर्क में हो रहा है. यह राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए सफलता लेकर आ रहा है तो कुछ लोगों को इससे सावधानी बरतनें की सलाह दी जा रही है.

बुध गोचर से 12 राशियों पर असर 

1.मेष राशि 

बुध का गोचर मेष राशि के चौथे भाव में हो रहा है. इससे इन लोगों के घर का माहौल सकारात्मक होगा. करियर और व्यापार में ग्रोथ होगी. कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे, आप लोगों को उतना ही उसका शुभ फल प्राप्त होगा.  परिणाम भी बेहतर आएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थित मामलों में जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद हो सकते है. यह समय जीवनसाथी के लिए भी प्रगति लेकर आ रहा है. 

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर उनके तीसरे भाव में हो रहा है. अधूरे कार्य पूरे होंगे. आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी. रिश्ते मजबूत होंगे. प्रतियोग परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को भी इस समय अच्छे रिजल्ट मिलने वाले हैं.

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कम्युनिकेशन स्किल्स को डेवलप करेगा. इस राशि के लिए बुध का गोचर उनके दूसरे भाव में होगा. इस समय आप लोग धन अर्जित कर पाएंगे. कंपनियों और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने वाला है. नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: खाटू श्याम की इस कहानी में छिपा है जीवन का बड़ा संदेश, बाबा के दरबार में भूलकर भी न मांगें यह वरदान, जानें कथा

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लिए बुध का गोचर सबसे प्रभावी रहेगा. क्योंकि आज बुध इन्हीं में गोचर करेंगे. इश राशि के जातकों को अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा. हालांकि, आर्थिक लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है. विदेशी स्त्रोतों, विदेशी कंपनियों और विदेश से जुड़े काम में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है. करियर में नौकरीपेशा लोगों को लिए भी लाभ का समय है.

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के बारहवें भाव में बुध का गोचर हो रहा है. इस समय इन लोगों का पैसा खर्च हो सकता है. पैसा विदेश, शोध और मानसिक चिंतन से जुड़ा हुआ होता है. इन लोगों को आर्थिक योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी.

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के ग्यारहवें भाव में होगा. आपकी कोई पुरानी इच्छा अब पूरी हो सकती है. लंबे समय से रुके कार्यों के पूरा होने का समय है. सेहत भई अच्छी रहेगी. आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. शारीरिक रूप से भी मजबूत होंगे. सामाजिक जीवन में इस समय आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी. नए रिश्तों की शुरुआत होने की पूरी संभावना है.

7.तुला राशि

तुला राशि के लिए बुध का गोचर उनके दसवें भाव में हो रहा है. इस समय में तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ रहा है. व्यापार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. करियर में पदोन्नति हो सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में यह समय सुखद बितेगा. इन लोगों को भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा.

8.वृश्चिक राशि

बुध का वृश्चिक राशि के नवम भाव में गोचर होगा. इस दौरान इन्हें कई मामलों में लाभ मिलने वाला है. यात्रा के योग बनेंगे, जो किसी जरूरी कार्य से जुड़े हुए हो सकते हैं.

9.धनु राशि

धनु राशि के लिए बुध का गोचर उनके आठवें भाव में हो रहा है. इन लोगों के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. इस दौरान जीवनसाथी के साथ किसी बात का मतभेद हो सकता है. पिता से जुड़े आर्थिक मामलों में थोड़ी समस्या हो सकती है.

10.मकर राशि

बुध का गोचर मकर राशि के जातकों के सातवें भाव में हो रहा है. पदोन्नति और आय में वृद्धि होने की संभावना है. पेशेवर जीवन में स्थिरता और प्रगति आएगी. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना हुआ है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने वाली है.

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के छठे भाव में बुध का गोचर हो रहा है. पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी. खर्चों में वृद्धि होगी. आर्थिक योजनाएं बनाएं ताकि इन खर्चों को नियंत्रित कर सके. कानूनी मामलों में इस समय निर्णय आपके पक्ष में होंगे.

12.मीन राशि

मीन राशि के लिए बुध का गोचर उनके पांचवें भाव में हो रहा है. इन लोगों को इस दौरान नई चीजों को सीखना चाहिए. ज्ञान प्राप्त करना चाहिए. आर्थिक दृष्टि से भी यह आय में वृद्धि के संकेत दे रहा है. विवाहित लोगों के जीवनसाथी के करियर में भी ग्रोथ हो सकती है. लव मैरिज के चांस बन रहे हैं.

बुध ग्रह का महत्व क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, तर्कशक्ति और संवाद कौशल का कारक ग्रह माना जाता है. व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति दर्शाती है कि वह चतुर, व्यवहारिक और संचार में कुशल है. मजबूत बुध जातक को तेज दिमाग, अच्छी याददाश्त, प्रभावशाली बोलचाल और व्यापार में सफलता दिलाता है. वहीं, कमजोर बुध व्यक्ति को निर्णय लेने में परेशानी, पढ़ाई में बाधा, संवाद संबंधी समस्याएं, भ्रम की स्थिति और आर्थिक नुकसान झेलने के लिए मजबूर करता है. 

कुंडली में मजबूत बुध के संकेत

  • प्रभावशाली वाणी
  • पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता
  • व्यापार और मार्केटिंग में लाभ
  • गणित, लेखन और संचार क्षेत्र में सफलता

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  1. बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करें
  2. ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें
  3. बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें
  4. बुधवार को हरी चीजों का दान करें, गाय को हरा चारा खिलाएं
  5. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों का दान करें

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र का मारुति मंदिर क्यों प्रसिद्ध है और इसका इतिहास क्या है? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ऐसा मत करो दिल टूट जाता है... हर बार एक जैसी गलती क्यों, इंटरनेशनल डेब्यू से पहले इसे ठीक कर लो बेबी बॉस

श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 94 रनों की पारी खेलकर धूम मचा दी. वैभव ने अपनी पारी में सिर्फ 11 गेंद में फिफ्टी पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन शतक पूरा नहीं होने से फैंस को जरूर निराशा हुई होगी. वैभव महीने भर में चार शतक चूके हैं. Mon, 22 Jun 2026 09:03:40 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: US Iran War | Uddhav Thackeray | PM Modi | Rahul Gandhi | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T05:45:52+00:00

Hyderabad Blast News: बदांगपेट में संदिग्ध रासायनिक विस्फोट, मजदूर की दर्दनाक मौत | Telangana #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T05:47:03+00:00

#donaldtrump के ऐसे बोले से गुस्सा हुआ #iran #mojtabakhamenei #iranuspeacetalk #shorts #viral #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T05:45:59+00:00

Sitapurमें सिर्फ 2 घंटों में ध्वस्त किया अवैध Samajwadi Party कार्यालय! #aajtak #shorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T05:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once