Responsive Scrollable Menu

सीजेपी का प्रदर्शन ख़त्म, लेकिन इसके बाद ट्रोल हुईं लड़कियों ने क्या बताया?

सीजेपी आंदोलन का चेहरा बनीं ऐसी ही कुछ लड़कियों से बीबीसी ने जाना कि आंदोलन ख़त्म होने के बाद भी वो किस तरह निशाने पर आ गईं.

Continue reading on the app

Lift Viral Video: छोटी बच्ची ने लिफ्ट में फंसे दो बच्चों की बचाई जान, बनी सोशल मीडिया की हीरो

Lift Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 40 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए दो मासूम बच्चों की जान बचा ली। यह घटना किस जगह की है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

अचानक बंद होने लगे दरवाजे

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटी बच्चियां लिफ्ट के अंदर खड़ी थी। उनसे थोड़ी बड़ी एक बच्ची बाहर खड़ी होकर उनसे बात कर रही थी। तभी अचानक लिफ्ट के दरवाजे बंद होने लगे। अंदर खड़ी बच्चियां इतनी छोटी थी कि वे खुद बाहर नहीं निकल पा रही थी।

यह भी पढ़े - यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

बिना डरे दरवाजों के बीच खड़ी हुई

खतरा समझते ही बाहर खड़ी बच्ची तुरंत हरकत में आई। उसने अपने हाथ दरवाजों के बीच डाल दिए और पूरी ताकत से उन्हें रोकने की कोशिश की। आमतौर पर लिफ्ट के सेंसर रुकावट मिलने पर दरवाजे खोल देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसके बावजूद बच्ची डटी रही और दरवाजों को बंद होने से रोकती रही।

स्थिति गंभीर होते देख आसपास खड़ी दो महिलाएं तुरंत मदद के लिए आगे आई। उन्होंने हाथ और पैरों की मदद से दरवाजों को खोलने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों छोटी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही बच्चे बाहर आए, लिफ्ट के दरवाजे फिर से बंद हो गए।

यह भी पढ़े - जेल से निकलते ही छलके राजपाल यादव के आंसू: पत्नी राधा के लिए बोले- 'कई जन्म लेकर भी नहीं चुका पाऊंगा एहसान!'

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ 

वीडियो वायरल होते ही लोग बच्ची की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उसे देवी दुर्गा जैसा साहसी बताया। वहीं कुछ लोगों ने लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रुकावट मिलने पर दरवाजे अपने आप खुलने चाहिए थे।

यह भी पढ़े - तालिबानी कानून पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, बोलीं- मानवता पर कलंक...

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:पिछले 10 साल से टीम इंडिया नहीं हारी; जीते तो टॉप-8 में पहुंचेंगे

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। पूल-D का यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। दोनों टीमों 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। भारत पहला मुकाबला वेल्स से 3-1 से जीता, जबकि इंग्लैंड से 1-4 से हार गया। टीम 2 मैचों में 3 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम यह मैच जीती तो 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान हारा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। भारत 3 मैच जीता, जबकि 2 में पाकिस्तान को जीत मिली। दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। नई दिल्ली में हुए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। 1975 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता दोनों टीमों की सबसे यादगार भिड़ंत 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल में हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पहली और अपनी इकलौती वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इस साल प्रो लीग के यूरोपियन लेग में भी भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो मुकाबलों में 7-1 और 4-3 से हराया था। 53 साल पहले जहां भारत-पाकिस्तान खेले, फिर वहीं मुकाबला वैगनर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1973 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बीपी गोविंदा ने 62वें मिनट में गोल किया था। फाइनल भी इसी स्टेडियम में हुआ। तब भारत को मेजबान नीदरलैंड्स से पेनल्टी स्ट्रोक में हार मिली थी। हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। वे अब तक 2 मैचों में 3 गोल कर चुके हैं। उनके तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनसे फिर टीम को गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। पाकिस्तान: महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद। 19 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले… Tue, 18 Aug 2026 23:00:00

  Videos
See all

'Dimagi Naxal' पर सियासत गरम.. P Chidambaram के बयान के बाद पीड़ितों ने खोला मोर्चा ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:14:13+00:00

Weather News Today: 15 राज्यों में जोरदार बारिश! | Delhi-NCR | IMD Alert | Heavy Rain | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers