Responsive Scrollable Menu

Rajasthan SET 2026: राजस्थान एसईटी के लिए आवेदन शुरू, 15 जुलाई तक करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan SET 2026: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (Rajasthan SET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान SET 2026 राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्यापन के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट प्रदान की गई है और उनके लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये फीस तय की गई है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

राजस्थान SET 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

Continue reading on the app

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की लखनऊ में आज और कल बड़ी मीटिंग, क्या है मुद्दा?

8th Pay Commission news: आज से लखनऊ में 8वें पे कमीशन की बड़ी मीटिंग शुरू होने जा रही है। कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स सगंठनों से मिलेगा आयोग। 

Continue reading on the app

  Sports

Messi ने जिस बच्चे को अपनी गोद में खिलाया, उसने उन्हीं के अंदाज में FIFA World Cup में दागा अपना पहला गोल

FIFA World Cup 2026 में उस खिलाड़ी के बूट से गोल होता दिखा, जिसे कभी मेसी ने अपनी गोद में उठाया था. उसके साथ फोटोशूट कराया था. अब वो लड़का अपनी टीम ठीक उनके जैसा ही स्टार है. Mon, 22 Jun 2026 11:27:07 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Meets Governor: सीएम योगी की राज्यपाल से हुई मुलाकात | Yogi Adityanath | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T06:12:36+00:00

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर दान चोरी में 5 बड़े अपडेट्स | CCTV Footage | UP | SIT Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T06:15:36+00:00

CoBRA: माओवादी आतंक को खत्म करने का संकल्प | Heroes Of Jungle Warfare | Republic Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T06:16:41+00:00

Kamakhya temple: कामाख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ! | N18S | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T06:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers