Responsive Scrollable Menu

मूंग खरीदी पर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा CM मोहन यादव को पत्र, कहा- लक्ष्य नहीं, 25% तक स्वीकृति देता है केंद्र, राज्य सरकार खरीदी तेज करे

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर चल रही मांगों और सियासत के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के पत्र का जिक्र भी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार राज्यों को मूंग खरीदी का कोई ‘लक्ष्य’ नहीं देती, बल्कि पीएम-आशा योजना के तहत मूल्य समर्थन योजना (PSS) में तय सीमा के अनुसार खरीदी की स्वीकृति देती है।

शिवराज सिंह चौहान ने पत्र में बताया कि ग्रीष्मकालीन मौसम 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश को 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों के लिए कुल 5,23,243 मीट्रिक टन मूंग खरीदी स्वीकृत हुई है। इसमें केवल मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 87% है, जो देश में सबसे अधिक है। वहीं उत्तर प्रदेश को 48,298 मीट्रिक टन, हरियाणा को 2,115 मीट्रिक टन और गुजरात को 18,250 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की स्वीकृति मिली है। जबकि मध्य प्रदेश के लिए यह मात्रा 4,54,580 मीट्रिक टन है।

एदल सिंह कंषाना के पत्र पर क्या कहा?

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना द्वारा 28 जुलाई लिखे पत्र में कहा गया है कि केंद्र ने मध्य प्रदेश को 4.54 लाख मीट्रिक टन खरीदी का ‘लक्ष्य’ दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि, “केंद्र सरकार खरीदी का लक्ष्य तय नहीं करती। पीएम-आशा के तहत PSS के दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरुआत में राज्य के उत्पादन के 25% तक खरीदी की स्वीकृति दी जाती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि 25% से अतिरिक्त मात्रा की खरीदी की अनुमति तय प्रक्रिया के तहत दी जा सकती है। इसके लिए पहले राज्य में केंद्रीय नोडल एजेंसियों द्वारा स्वीकृत 25% मात्रा की खरीदी पूरी होनी चाहिए। इसके बाद अतिरिक्त मात्रा पर सचिवों की समिति फैसला लेती है।

पिछले वर्षों में भी बढ़ती रही स्वीकृति

पत्र के मुताबिक केंद्र ने वर्ष 2021-22 में 2,75,645 मीट्रिक टन, 2022-23 में 2,75,645 मीट्रिक टन, 2023-24 में 3,30,763 मीट्रिक टन, 2024-25 में 4,19,692 मीट्रिक टन और 2025-26 में 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की अनुमति दी। शिवराज ने कहा कि, “पिछले वर्षों में स्वीकृत मात्रा के बाद बची अतिरिक्त मूंग का उपार्जन राज्य सरकार ने किया और किसानों से समय पर खरीदी सुनिश्चित की गई।”

अब तक करीब 60 हजार मीट्रिक टन खरीदी, शिवराज बोले- तेजी लाए राज्य

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पत्र में 29 जुलाई तक के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, “मध्य प्रदेश में अभी करीब 60 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीदी हुई है, जबकि केंद्र से 4.54 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की स्वीकृति उपलब्ध है।” उन्होंने किसानों के व्यापक हित को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राज्य में मूंग खरीदी की प्रक्रिया शीघ्रता से सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

यहाँ देखें पत्र की कॉपी

 

Continue reading on the app

अमेज़न सेल में बड़ी कटौती पर मिलने लगा Galaxy S26 Ultra, अलग से एक्सचेंज और कैशबैक का भी फायदा

Samsung Galaxy S26 Ultra पर अमेज़न पर ₹45,000 की सीधी छूट मिल रही है. 12GB+256GB मॉडल ₹1,24,999 में है. एक्सचेंज और ₹6,249 तक कैशबैक से कीमत और कम हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 32 साल बाद भारतीय गेंदबाज को मिला ऐसा विकेट, मानव सुथार ने किया बड़ा कारनामा

Pasindu Sooriyabandara: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने एक खास विकेट हासिल किया. वो श्रीलंकाई डेब्यूटेंट पासिंदु सूरियाबंदारा को आउट करने में कायमाब रहे. Tue, 18 Aug 2026 16:38:33 +0530

  Videos
See all

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00

BPSC TRE 4 Notification LIVE Update: TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी | Bihar Teacher Recruitment 2026| LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers