Hyderabad Development: अब बदल जाएगी बापू घाट और मूसी नदी की तस्वीर, ₹533 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
Hyderabad: केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद में बापू घाट के पास गांधी सरोवर परियोजना शुरू करने के लिए मूसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MRDC) को 83.814 एकड़ रक्षा भूमि के उपयोग की अंतिम मंजूरी दे दी है, जिसकी कीमत ₹533.42 करोड़ है. इस प्रोजेक्ट के तहत बापू घाट पर महात्मा गांधी की एक विशाल प्रतिमा, अत्याधुनिक गांधी संग्रहालय, ध्यान केंद्र और खादी व शिल्प ग्राम बनाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट तेलंगाना सरकार के मूसी नदी कायाकल्प कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे पर्यावरण सुधरेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
80 KM की रफ्तार से आ रही आफत, आज जरा बचकर रहें, बिहार-बंगाल सहित 15 राज्यों में IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam LIVE: मौसम आज देशभर में दो अलग-अलग तस्वीरें दिखाएगा. एक तरफ पूर्वोत्तर, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और कोंकण-गोवा में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं दूसरी ओर विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार 22 जून को उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा ओडिशा और बिहार सहित कुल 15 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में गिरावट और आंधी-बारिश से राहत मिलने के आसार हैं. वहीं राजस्थान में मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है, जहां 80 किलोमीटर प्रती घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.




News18



















