Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 22 June 2026: धूमावती जयंती व्रत पर्व आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 June 2026: आज 22 जून 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी है. इसके साथ ही रवि योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है. द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक होगा. उसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. धूमावती जयंती पर 10 महाविद्याओं में से सातवीं महाविद्या मां धूमावती की पूजा की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 22 जून 2026 सोमवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

तारीख- 22 जून 2026
दिन- सोमवार
तिथि- द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी.
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुन नक्षत्र सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद हस्त नक्षत्र होगा.
सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:22 बजे 
करण- बव, बालव
चंद्रमा- कन्या राशि 
शुभ मुहूर्त- 11:54 से दोपहर 12:50 तक
राहुकाल- 7:08 से सुबह 8:53 तक
दिशा शूल- पूर्व
महामंत्र- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 29 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 13 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 22 जून रात 12:49 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 23 जून को सुबह 12:47 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:10 मिनट से 04:58 मिनट तक
अमृत काल सुबह 05:30 बजे से सुबह 07:12 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:55 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 10:48 मिनट से दोपहर 12:28 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 02:09 बजे से दोपहर 03:50 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.55 मिनट से दोपहर 01:49 बजे तक और दोपहर 03:36 मिनट से शाम 04:30 मिनट तक.

व्रत- दुर्गा अष्टमी व्रत, धूमावती जयंती, वृषभ व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र का मारुति मंदिर क्यों प्रसिद्ध है और इसका इतिहास क्या है? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

Continue reading on the app

थलापति विजय@52: फैन से की शादी, माता-पिता पर किया केस:एक्टर बनने के लिए घर छोड़ने का नोट लिखा; आज तीसरे सबसे अमीर CM

एक लड़का, जिसके पिता तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर थे। पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन बेटे को फिल्मों का हीरो बनना था। जब पिता ने फिल्मों में आने से मना किया, तो वह घर में एक चिट्ठी छोड़कर निकल गया-'मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।' परिवार में हड़कंप मच गया। बाद में वह पास के एक थिएटर में मिला और पिता उसे घर ले आए। आखिरकार बेटे की जिद और टैलेंट के आगे पिता झुक गए। उन्होंने उसे फिल्मों में लॉन्च किया, लेकिन पहली ही फिल्म फ्लॉप रही। लुक्स और एक्टिंग का मजाक उड़ाया गया, फिर भी उसने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ और वह तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया। फिर करियर के पीक पर उसने एक्टिंग छोड़ राजनीति का रास्ता चुना। पार्टी बनाई और 2 साल बाद पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु के करीब 59 साल पुराने सियासी समीकरण को बदलते हुए मुख्यमंत्री बन गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की, जिनका आज 52वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी को करीब से। यह खबर भी पढ़ें… मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए:झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं… ये डायलॉग डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के हैं। मिथुन आज यानी 16 जून को 76 साल के हो चुके हैं। पिछले साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पापा को दी लग्जरी मर्सिडीज, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के मौके पर अपने पापा को एक लग्जरी कार गिफ्ट की. इस कार की कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यशस्वी जायसवाल के भाई ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी. Mon, 22 Jun 2026 06:43:51 +0530

  Videos
See all

Nishant Kumar Yoga Viral Video: निशांत कुमार ने अलग अंदाज में किया योग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T03:45:32+00:00

Gujarat | नाबालिग ड्राइवर ने स्कूटर को मारी टक्कर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T03:43:14+00:00

Maharashtra Politics: उद्धव के खिलाफ 6 सांसदों की बगावत! #shor #uddhavthackeray #maharashtrapolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T03:47:05+00:00

Shehbaz Sharif's video viral | दुनिया के सामने पाकिस्तान के PM की किरकिरी | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T03:42:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers