A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

शिवसेना के 6 बागी विधायकों में से 2 सामने आए:निम्बालकर ने कहा- मैं शिंदे के साथ, नागेश पाटिल बोले- उद्धव से नाराज नहीं

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के बागी 6 विधायकों में से दो रविवार को सामने आए। धराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर ने पुणे में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में ऐलान किया कि वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। वहीं, हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा- मैं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से बिल्कुल भी नाराज या परेशान नहीं हूं। बगावत का मुख्य कारण निर्वाचन क्षेत्र का विकास और धन की कमी है। पार्टी के 6 सांसदों ने की है बगावत पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी थी। 17 जून को बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर सौंपकर खुद को अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। सांसदों ने चिट्‌ठी में उद्धव से अलग होने की वजह बताते हुए दावा किया है कि ठाकरे गुट के सीनियर नेता शिवसेना का विलय कांग्रेस में करना चाहते थे। उद्धव विचारधारा बदल चुके हैं। पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए हम अलग हो रहे हैं। मेरी छवि खराब की जा रही है: निम्बालकर ओमराजे निम्बालकर ने कहा- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मेरे खिलाफ नतीजे घोषित होते ही तुरंत संज्ञान लिया। अब हमें फैसला लेना होगा। कई कार्यकर्ताओं ने मुझे बताया कि मेरी छवि खराब की जा रही है। कुछ लोग कह रहे थे कि मैं नतीजे घोषित करने गया था। हमें कई कामों में दिक्कतें भी आ रही हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि आप मेरे हर फैसले में मेरा साथ दें। कई लोगों ने मुझे फोन किया है। आखिर हमें भी तो जीना है। 18 जून तक हममें से कोई कहीं नहीं गया था: अष्टिकर विद्रोह के समय के बारे में बताते हुए नागेश पाटिल अष्टिकर ने कहा- 18 जून तक हममें से कोई कहीं नहीं गया था। लेकिन उसके बाद, पार्टी ने जिस तरह से हद से ज्यादा बयानबाजी की, उससे कई साथियों को लगा कि अब यहीं रुकने का कोई मतलब नहीं है और उन्होंने यह कदम उठाया। कृपया, कोई भी असंवैधानिक भाषा न बोले, गुस्सा जरूर व्यक्त करें लेकिन असंवैधानिक भाषा न बोलें, शब्द मन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि, हमारे अपने गांव के बबूल और हमारे अपने गांव की बोरियां। शिवसेना (UBT) के कांग्रेस में विलय का ऐलान महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) कांग्रेस में विलय का ऐलान कर सकती है। शिवसेना (UBT), कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) पहले से ही महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में हैं। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा था- कांग्रेस के साथ हमारे पॉलिटिकल मतभेद रहे हैं, लेकिन उसने कभी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश नहीं की, जैसा BJP कर रही है। शिंदे बोले- 2022 में हुई टूट का जनता का समर्थन मिला शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने मुंबई में अलग-अलग रैलियां और कार्यक्रम किए। उद्धव गुट का कार्यक्रम सायन के षणमुखानंद हॉल में हुआ। शिंदे गुट का गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित हुआ। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी बगावत को जनता का समर्थन मिला है। आज उनकी अगुवाई वाली शिवसेना के पास विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों में मजबूत प्रतिनिधित्व है। पार्टी में 4 साल में दूसरी बार टूट जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत कर शिवसेना को दो हिस्सों में बांट दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न दिया था। अब 6 सांसदों की बगावत पिछले चार साल में पार्टी के लिए दूसरी बड़ी टूट है। उद्धव की बैठक में 3 सांसद नहीं पहुंचे उद्धव ठाकरे ने 18 जून को शिवसेना (UBT) के संसदीय दल की दिल्ली में बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 9 में से सिर्फ 3 लोकसभा सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे थे। संजय राउत ने कहा कि हमारे सांसदों को किडनैप किया गया है। जो बैठक में आएगा वो हमारे साथ है, जो नहीं आएगा वो गद्दार। 6 सांसदों के गुट को दल-बदल कानून से मिल सकती है राहत लोकसभा में शिवसेना (UBT) के 9 सांसद हैं। दल-बदल कानून के तहत किसी दल में टूट के बाद अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों का साथ होना जरूरी है। यानी अगर 9 में से 6 सांसद एक साथ अलग होने का फैसला करते हैं, तो वे खुद को वैध गुट बताने का दावा कर सकते हैं। इसी वजह से 6 सांसदों के बगावत करने की खबर राजनीतिक और कानूनी, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारों के मुताबिक, सिर्फ अलग गुट बनाना ही काफी नहीं होगा। आगे चलकर इन सांसदों को किसी दूसरे दल में विलय की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ सकती है, ताकि उनकी स्थिति कानूनी रूप से और मजबूत हो सके। शिवसेना से पहले AAP-TMC के 27 सांसद बागी हुए पिछले 3 महीने के दौरान विपक्षी गुट के 27 सांसदों ने अपनी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा या NDA को समर्थन दिया है। इनमें 7 AAP के राज्यसभा सांसद और 20 TMC के लोकसभा सांसद हैं। शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) चीफ और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है और पार्टी के कई नेता BJP में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सपा चीफ अखिलेश यादव ने पार्टी में टूट की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सपा मजबूत और एकजुट है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के अपने विधायक पाला बदलने वाले हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… उद्धव की पार्टी टूटी, राउत ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में गाली दी, 9 में से 6 सांसद बागी महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों को गाली दी। राउत ने कहा- ये साले #$% के। ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मिथुन राशिफल 22 जून: मिथुन राशि आज दोपहर में न करें ये काम, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल

Gemini Horoscope Today 22 June 2026 aaj ka mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में उतरते ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।

गौरतलब है कि यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब भारतीय टीम विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार तीसरी जीत की तलाश में मैदान पर उतरी है। यह मुकाबला ग्रुप चरण के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसके नतीजे का असर आगे की स्थिति पर पड़ सकता है।

बता दें कि हरमनप्रीत कौर का अंतरराष्ट्रीय टी20 सफर करीब 17 वर्ष पहले शुरू हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी मैनचेस्टर में ही खेला था और अब उसी शहर में उन्होंने 200वें मैच का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है। क्रिकेट में ऐसे संयोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय हरमनप्रीत लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं, बल्कि कप्तान के रूप में भी भारतीय टीम को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है।

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने हरमनप्रीत की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि वह दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उनके अनुसार हरमनप्रीत ने अपने पूरे करियर में अनुशासन, मेहनत और निरंतरता का शानदार उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करती हैं और टीम के विकास में लगातार योगदान देती रही हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला खिलाड़ी क्लोई ट्रायन ने भी हरमनप्रीत की जमकर तारीफ की है। क्लोई और हरमनप्रीत महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से साथ खेल चुकी हैं। क्लोई का कहना है कि बचपन से उन्होंने हरमनप्रीत जैसे खिलाड़ियों को देखकर प्रेरणा ली है। उनके अनुसार इतने लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर खेलना और टीम का नेतृत्व करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ऑस्ट्रेलिया के साथ अजेय रहने की कोशिश में है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले ही एक हार का सामना करना पड़ चुका है, जिससे उसके लिए यह मुकाबला और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली गई द्विपक्षीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। हालांकि भारतीय टीम का मानना है कि उस हार से उन्हें अपनी कमजोरियों को समझने का मौका मिला। आविष्कार साल्वी ने कहा कि श्रृंखला हारने के बाद खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने विस्तार से समीक्षा की थी और जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत थी, उन पर लगातार काम किया गया है।

हरमनप्रीत कौर की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के विकास की भी कहानी है। पिछले डेढ़ दशक में महिला क्रिकेट ने जिस तेजी से लोकप्रियता हासिल की है, उसमें हरमनप्रीत जैसी खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा है। उनके 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का यह ऐतिहासिक क्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा और महिला क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।
Sun, 21 Jun 2026 23:08:13 +0530

  Videos
See all

FIFA World Cup: विश्व कप के जश्न में डूबा हैदराबाद #fifaworldcup #fifaworldcup2026 #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T18:45:20+00:00

CM Yogi का Operation Sindoor पर खुलासा! Pakistan को बताई उसकी औकात | India Vs Pakistan | Brahmos #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T18:30:54+00:00

Weather Update: 24 घंटे में मॉनसून मचायेगी तबाही!|Heavy Rain | IMD | Rain Alert | Monsoon 2026| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T19:00:14+00:00

CM Yogi In Hamirpur: हमीरपुर में बोलते हुए सीएम योगी सपा पर क्यों भड़क गए? Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T18:33:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once