ईरान-अमेरिका वार्ता पर आईएईए प्रमुख और स्विस विदेश मंत्री की चर्चा, कूटनीति को मौका देने पर जोर
जिनेवा, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी यूएस-ईरान पीस डील को लेकर हो रही बातचीत का हिस्सा हैं। ग्रोसी ने स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस के साथ मुलाकात कर ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और अमेरिका-ईरान वार्ता की दिशा पर चर्चा की है।
रूस के गाइडेड एरियल बमों ने यूक्रेन के कई शहरों में मचाई तबाही; पांच की मौत, 26 घायल
नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर बड़े पैमाने पर हमले जारी रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शनिवार रात किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए हैं। कई शहरों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ। जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति तेज करने की अपील की है।























