IND W vs SA W LIVE Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका बीच आज होगी भिड़ंत, जानिए कितने बजे होगा टॉस
IND W vs SA W LIVE Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज यानी 21 जून (रविवार) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चाहेंगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया अगर जीत दर्ज करती है तो वो सेमीफाइनल में अपना जगह लगभग पक्की कर लेगी. वहीं ये हार उसके सेमीफाइनल के सपने पर पानी भी फेर सकती है. उससे पहले इस मुकाबले की हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए आप हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ बने रहिए.
‘ब्रेकिंग बैड’ सीरीज के एक्टर ने कुबूल किया इस्लाम? सऊदी अरब की मस्जिद में पढ़ते दिखे नामज, वायरल हुआ वीडियो
‘ब्रेकिंग बैड’ (Breaking Bad) सीरीज में 'गस फ्रिंग' (Gus Fring) नाम का फेमस किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो (Giancarlo Esposito) ने कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने सऊदी अरब में शूटिंग के दौरान इस्लाम अपनाया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने इस्लाम अपनाने के बाद मस्जिद में नमाज अदा की है. हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं नहीं करते हैं कि ये बात किस हद तक सही है क्योंकि इस बारे में एक्टर की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























