Responsive Scrollable Menu

Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक्सेलेटर बना अखाड़ा, इन दो महिलाओं ने जीत के लिए हर दांव आजमाया, देखें वायरल वीडियो

दिल्ली मेट्रो के भीतर यात्रियों के बीच लड़ाई के अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं, लेकिन आज जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, शायद ही आपने देखा होगा। दरअसल, दो महिलाएं दिल्ली मेट्रो के एस्केलेटर पर आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। कभी एक भारी पड़ती है, तो कभी दूसरी। खास बात है कि यह लड़ाई दिल्ली मेट्रो के भीतर नहीं बल्कि एस्केलेटर पर लड़ी जा रही है। जिस तरह से महिलाएं एक दूसरे को गिरा रही हैं, उसके चलते जान भी जा सकती है। बावजूद इसके किसी को इसकी परवाह नहीं, उनका मकसद बस सामने वाले प्रतिद्वंदी को चारों खाने चित्त करना है। 

घर का क्लेश नामक एक्स यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया है। इस वीडियो में एक पर्पल सूट पहने महिला एस्केलेटर से नीचे की ओर देखती नजर आती है। इस दौरान नीचे से आ रही ग्रीन साड़ी पहनी महिला उस पर हमला करती है और उसके बाल खींचकर नीचे धकेल देती है। इसके बाद पैरों से पीटना शुरू कर देती है। 

इसके बाद नीचे गिरी महिला उठती है और सामने वाली महिला के बाल पकड़कर नीचे धकेलने लगती है। जिस तरह से एक दूसरे को एस्केलेटर से नीचे धकेल रही है, उससे लगता है कि उनके बीच विवाद आगे बढ़ने को लेकर है। दोनों एस्केलेटर से बाहर गिर जाती हैं और गिरने के बाद भी एक दूसरे पर मुक्कों से बौछार करती रहती हैं।

सुरक्षा मानकों के अनुसार, एक्सेलेटर पर न चलने की हिदायत दी जाती है क्योंकि यह बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे को बुरी तरह पीटती नजर आ रही हैं।

इस लड़ाई को देख लोग बने रहे मुकदर्शक 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि इस लड़ाई से पहले एस्केलेटर पर यात्रियों की भीड़ थी, लेकिन जब यात्रियों ने इन्हें आपस में भिड़ते देखा तो उन्होंने प्लेटफार्म तक जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना ही बेहतर समझा। इस लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

सिकंदर नामक यूजर ने लिखा, कैमरामैन को मेरा सैल्यूट। श्रवण ने लिखा, लोग वीडियो बना रहे हैं, लेकिन बीच में कोई नहीं आ रहा है। एक अन्य यूजर ने पूछा कि कोई बताएगा क्यों लड़ रही हैं, वहीं एक अन्य यूजर ने स्माइली के साथ लिखा कि लड़ो और जोर लगाकर लड़ो। इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी इस वीडियो का मजा लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।   

Continue reading on the app

Fact Check: 12 अगस्त की रात 7 सेकेंड के लिए ग्रेविटी के शून्य होने का दावा महज अफवाह, NASA ने किया खंडन

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि 12 अगस्त 2026 की रात सात सेकंड के लिए पृथ्वी की ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण खत्म हो जाएगी। इसकी वजह से लोग हवा में टंगा हुआ महसूस […]

The post Fact Check: 12 अगस्त की रात 7 सेकेंड के लिए ग्रेविटी के शून्य होने का दावा महज अफवाह, NASA ने किया खंडन appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

ओमान बना नया ईरान, ट्रंप से भयानक टकराव? Iran Israel War | Donald Trump | Mojtaba | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:30:32+00:00

AAJTAK 2 । 19 AUGUST 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers