Responsive Scrollable Menu

रिश्तों का नया ट्रेंड: Extra-Marital Dating App पर 40 लाख भारतीय, नंबर-1 बना ये शहर!

Extra-Marital dating App: भारत को अक्सर एक पारंपरिक और ‘कंजरवेटिव’ समाज माना जाता है। यहां शादी को एक पवित्र संस्था का दर्जा दिया गया है जिसमें पति और पत्नी शादी में लिए गए वचनों को अपनी जिंदगी में पूरा करते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़े इस सोच में धीरे-धीरे आ रहे बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। अब केवल सिंगल युवा ही नहीं बल्कि शादीशुदा लोग भी डेटिंग ऐप्स की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक एक्स्ट्रामैरिटल डेटिंग ऐप के अपने आंकड़े सामने आए हैं।

'ग्लीडन' (Gleeden) नाम के एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग प्लेटफॉर्म के ताजा डेटा के अनुसार, भारत में इसके यूजर्स की संख्या 40 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि बदलती सोच और रिश्तों के नए स्वरूप की झलक भी है।

बदल रही है रिश्तों की परिभाषा

2024 में किए गए एक सर्वे में 25 से 50 साल के 1500 से ज्यादा शादीशुदा भारतीयों से बातचीत की गई। इसमें पाया गया कि 60% से अधिक लोग पारंपरिक रिश्तों से अलग विकल्पों- जैसे ओपन रिलेशनशिप या अन्य आधुनिक डेटिंग तरीकों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

यह बदलाव सिर्फ एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है। एशले मेडिसन के 2025 के डेटा के मुताबिक, तमिलनाडु का कांचीपुरम जैसे शहर भी अब ऐसे ट्रेंड्स का हिस्सा बन चुके हैं, जो पहले सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित माने जाते थे।

Gleeden app

कौन हैं इस ऐप के यूजर्स?

डेटा के अनुसार:

  • करीब 65% यूजर्स पुरुष और 35% महिलाएं हैं
  • ज्यादातर लोग शादीशुदा या लंबे रिश्तों में हैं
  • पिछले दो साल में महिला यूजर्स की संख्या में 148% की बढ़ोतरी हुई है

यूजर्स रोजाना औसतन 1 से 1.5 घंटे इन प्लेटफॉर्म्स पर बिताते हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा एक्टिविटी दोपहर 12 से 3 बजे और रात 10 से 12 बजे के बीच देखी जाती है, यानी ऐसे समय जब लोग अकेले या फ्री होते हैं।

पसंद के पैटर्न:

  • पुरुष आमतौर पर 25-30 वर्ष की महिलाओं को पसंद करते हैं।
  • महिलाएं 30-40 वर्ष के पुरुषों को पसंद करती हैं, जो अक्सर आर्थिक रूप से स्टेबल प्रोफेशनल होते हैं, जैसे डॉक्टर, सीनियर एग्जिक्यूटिव्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट।

छोटे शहरों तक पहुंचा ट्रेंड

हालांकि बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहर अभी भी आगे हैं, लेकिन अब लखनऊ, सूरत, पटना और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। यह साफ संकेत है कि रिश्तों को लेकर सोच में बदलाव अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

इस ट्रेंड का एक अहम पहलू महिलाओं की बढ़ती भागीदारी है। आंकड़ों के मुताबिक, महिलाएं अब पहले से ज्यादा इंडिपेंडेंट और अपने फैसले खुद लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि यह सवाल भी उठता है कि क्या यह बदलाव महिलाओं के सशक्तिकरण का संकेत है या फिर मौजूदा रिश्तों में भावनात्मक कमी को दर्शाता है?

Continue reading on the app

Video: क्या क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर कर रहे हैं डेट? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Yashasvi Jaiswal Mrunal Thakur dating rumours: भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के बीच डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस चर्चा की मुख्य वजह एक वायरल वीडियो है, जिसमें दोनों सितारे एक ही जगह पर नजर आए हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच इस बात की उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या इन दोनों के बीच महज एक सामान्य मुलाकात थी या इसके पीछे कुछ और है।

कैफे से बाहर निकलते वक्त स्पॉट हुए सितारे
सामने आए इस वायरल वीडियो में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बांद्रा वेस्ट स्थित बूजी कैफे (Boojee Cafe) के अंदर नजर आ रही हैं, जबकि ठीक उनके कुछ ही पलों बाद क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी उसी वेन्यू से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, इसने तुरंत तूल पकड़ लिया।

सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों के बीच किसी रिश्ते की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वायरल क्लिप से केवल इतना ही साफ होता है कि दोनों एक ही समय पर एक ही लोकेशन पर मौजूद थे।

अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल इस मुलाकात के हालातों और वजहों को लेकर कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। सबसे अहम बात यह है कि इस वायरल वीडियो और चल रही अफवाहों पर अभी तक यशस्वी जायसवाल या मृणाल ठाकुर दोनों में से किसी की भी तरफ से कोई पुष्टि या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

यशस्वी और मृणाल का वर्कफ्रंट
अगर खेल और फिल्मों की दुनिया की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट में अपनी शानदार प्रतिभा से एक चमकता हुआ सितारा के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने हाल ही में भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था और फिलहाल वह ब्रेक पर चल रहे हैं। इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में मैदान पर वापसी करेंगे।

दूसरी ओर, मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा (Regional Cinema) दोनों में बेहतरीन काम करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत साख बनाई है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रही है।

फैंस को है आधिकारिक बयान का इंतजार
सोशल मीडिया पर जैसे-जैसे यह अटकलें और कयासबाजी तेजी से फैल रही हैं, वैसे-वैसे फैंस इन दोनों मशहूर हस्तियों की तरफ से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या सफाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Satya Aur Tathya With Amish Devgan: हेमंत सरकार झुकी, आंदोलन की जीत! | Jharkhand Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T17:45:13+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान-ईजरायल-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Netanyahu | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T17:47:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers