झूठ बोल रहे आमिर खान?: 3 Idiots से पहले सोनम वांगचुक से हुई थी मुलाकात; पुराना Video आया सामने
Aamir Khan vs Sonam Wangchuk: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि फिल्म '3 इडियट्स' की मेकिंग के दौरान वह सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेटर सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर वांगचुक का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 2008 में आमिर से मुलाकात का जिक्र करते दुख रहे हैं। जबकि 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी।
इस पूरे मामले पर नई बहस शुरू हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आमिर खान के बयान पर सवाल उठा रहे हैं।
सोनम वांगचुक का पुराना वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक बताते हैं कि उनकी मुलाकात आमिर खान से वर्ष 2008 में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उनके अनुसार, इस मुलाकात में उन्होंने आमिर को सियाचिन मुद्दे पर आधारित एक फिल्म बनाने का सुझाव दिया था।
वांगचुक का कहना है कि उन्होंने आमिर को बताया था कि भारत और पाकिस्तान सियाचिन जैसे बर्फीले क्षेत्र पर हर दिन करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय पर ऐसी फिल्म बनाई जाए, जिसमें दोनों देशों के आम लोग मिलकर समाधान निकालें और संसाधनों का उपयोग शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हो।
Aamir khan met Sonam wangchuk in 2008 at CNN IBN event (clip attached) https://t.co/dBC0tKv4rW pic.twitter.com/1egmiITpn8
— Shubh (@kadaipaneeeer) July 17, 2026
उन्होंने बताया कि आमिर खान ने उनकी बात ध्यान से सुनी थी और उनके काम पर आधारित एक ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन भी देखा था।
'3 इडियट्स' देखने के बाद हुए हैरान
सोनम वांगचुक ने वीडियो में यह भी बताया कि कार्यक्रम के बाद वह पढ़ाई के लिए फ्रांस चले गए थे। इसी दौरान 2009 में उन्हें कई लोगों के फोन और संदेश मिलने लगे कि उन पर आधारित एक फिल्म रिलीज हुई है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि फिल्म में उनके स्कूल जैसी जगह दिखाई गई है। यह सुनकर वह हैरान रह गए और उन्होंने अपने स्कूल से संपर्क किया।
स्कूल पहुंची थी फिल्म की टीम
वांगचुक ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि फिल्म की टीम उनके स्कूल पहुंची थी। हालांकि, टीम ने यह नहीं बताया था कि वह किस फिल्म की शूटिंग करने आई है। उन्होंने दावा किया कि स्कूल प्रशासन ने पर्यावरण संबंधी कारणों से शूटिंग की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि टीम प्लास्टिक सामग्री लेकर आई थी। इसके बाद कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग पास के दूसरे स्कूल में की गई।
'मैं सोनम को नहीं जानता था...' आमिर के बयान से हैरान हुए लोग
इस विवाद की शुरुआत आमिर खान के हालिया बयान से हुई। ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) में बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या '3 इडियट्स' का मुख्य किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। इस पर आमिर ने साफ कहा कि फिल्म बनाते समय न तो वह, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे।
Today at @BFI I asked Mr Amir Khan about @Wangchuk66 and his fast. Here is his response: @abhijeet_dipke @CJP_2029 @Cockroachisback @SauravDassss pic.twitter.com/jkeKFssrDX
— nabanita sircar (@sircarnabanita) July 16, 2026
उन्होंने इसे एक गलतफहमी बताते हुए कहा कि फिल्म का मुख्य किरदार वांगचुक पर आधारित नहीं था। हालांकि, आमिर ने यह भी कहा कि वह सोनम वांगचुक के सामाजिक कार्यों का सम्मान करते हैं और उनके काम की सराहना करते हैं।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
सोनम वांगचुक का पुराना वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर आमिर की मुलाकात 2008 में वांगचुक से हुई थी और फिल्म की टीम उनके स्कूल तक पहुंची थी, तो उनका हालिया बयान सवाल खड़े करता है।
Fashion Tips: आपके चेहरे पर कौन से इयररिंग्स जचेंगे? अपने फेस शेप के हिसाब से करें परफेक्ट ज्वेलरी का चुनाव
Fashion Tips: महिलाओं के पहनावे में मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक कई चीजें ऐसी हैं जो उनकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देती हैं। ज्वेलरी में सिर से लेकर पैर तक बहुत से पहनावे हैं जो आपकी सजावट में चार चांद लगा देती हैं। ईयररिंग्स इकलौती ऐसी ज्वेलरी है जिसे पहनने से ही कोई भी लुक परफेक्ट लगने लगता है। कानों में में किस तरह के ईयररिंग्स पहनना चाहिए उसके भी कुछ तरीके हैं जिसे आप अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं।
फेस्टिव ऑकेजन के लिए रेडी होते समय आपका लुक तब और निखर उठता है, जब आप परफेक्ट ईयर रिंग्स कैरी करती हैं। लेकिन ईयर रिंग्स कैरी करते समय अपने फेस कट को ध्यान में रखना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हमे मार्केट में ईयररिंग्स पसंद आ जाते हैं और खरीद लेते हैं। लेकिन बाद में वे हमारे फेस शेप पर फबते नहीं हैं। इसलिए ईयर रिंग्स हमेशा अपनी पसंद के साथ-साथ अपने फेस कट को ध्यान में रखते हुए कैरी करें। जैसे
अगर आपका फेस ट्राई एंगल शेप का है, तो ऐसे ईयर रिंग्स खरीदें, जो नीचे के एंगल से ब्रॉड हों। ट्राई एंगल फेस कट के लिए मीडियम और लार्ज दोनों ही साइज के ईयर रिंग्स चूज कर सकती हैं।
ओवल शेप फेस के लिए ब्रॉड स्टड्स, सिंपल ट्राई एंगल शेप के हैंगिंग ईयर रिंग्स ही सेलेक्ट करें। इनसे आपको अलग ही लुक मिलेगा। इस फेसकट पर लार्ज साइज ईयर रिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं।
राउंड शेप फेस के लिए लंबे ईयर रिंगस चूज करें। इन ईयर रिंग्स से आपका फेस अट्रैक्टिव नजर आएगा। राउंड फेस कट के लिए हूप्स या सरकुलर ईयर रिंग्स इग्नोर करें।
हार्ट शेप फेस के लिए मीडियम साइज में बॉटम से थोड़े चौड़े शेप वाले ईयर रिंग्स चूज करें। इसमें शैंडलियर, टियर ड्रॉप ईयररिंग्स के काफी ऑप्शन मिल जाएंगे।
अगर आपका फेस लंबा है तो आप हूप्स, हैवी स्टड्स ईयर रिंग्स चूज कर सकती हैं। इसमें आपको कुंदन के ईयर रिंग्स की भी तरह-तरह की वैरायटी मिल जाएगी। इन ईयर रिंग्स से आपका फेस भरा-भरा नजर आएगा।
स्क्वायर फेस के लिए ओवल शेप वाले ईयर रिंग्स चूज कर सकती हैं। इस फेस पर मीडियम और लार्ज, दोनों साइज के ईयर रिंग्स फबते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
