Father's Day 2026: रणवीर सिंह से लेकर विक्की कौशल तक, ये सुपरस्टार्स हैं बॉलीवुड के सुपरकुल डैड
Father's Day 2026: बॉलीवुड सितारे हमेशा अपनी फिल्मों, स्टारडम, ग्लैमरस लाइफस्टाइल और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े सितारों की जिंदगी में एक ऐसा बदलाव आया है, जिसने उन्हें सिर्फ सुपरस्टार ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले पिता के रूप में भी पहचान दिलाई है. फादरहुड का अनुभव किसी भी इंसान की जिंदगी को बदल देता है और यही बदलाव इन सितारों में भी साफ देखने को मिला है.
फिल्मों की बिजी दुनिया और चमक-दमक के बीच जब ये सितारे अपने बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं, तो फैंस को उनका एक नया और बेहद इमोशनल रूप देखने को मिलता है.तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन चर्चित एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने हाल के सालों में पिता बनने का एक्सपीरियंस लिया है और अब अपने जीवन के इस नए चैप्टर को पूरी जिम्मेदारी और प्यार के साथ जी रहे हैं.
अली फजल
अपनी दमदार अदाकारी और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले अली फजल के जीवन में साल 2024 बेहद खास साबित हुआ. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद अली पहली बार पिता बने. हालांकि अली और ऋचा ने अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने का फैसला किया है, लेकिन कई इंटरव्यू में अली ने स्वीकार किया है कि पिता बनने के बाद उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है. उनका कहना है कि अब वो पहले से ज्यादा इमोशनल, सेंसिटिव और जिम्मेदार महसूस करते हैं. पिता बनने का अनुभव उनके लिए जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास रहा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के हैंडसम स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए साल 2025 खुशियों की सौगात लेकर आया. सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और बाद में अपनी बेटी का नाम 'सरायाह मल्होत्रा' रखा. इस नाम का अर्थ "भगवान की राजकुमारी" बताया गया. निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाले सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी पेरेंटहुड जर्नी को बेहद निजी रखा है. हालांकि फैंस उनके इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिलती रही हैं.
वरुण धवन
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक वरुण धवन भी साल 2024 में पिता बने. उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी लारा धवन को जन्म दिया, जिसके बाद वरुण की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ. वरुण कई मौकों पर बता चुके हैं कि बेटी के जन्म के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं. अब उनका ज्यादातर ध्यान परिवार और बेटी के साथ समय बिताने पर रहता है. उन्होंने ये भी कहा कि पिता बनने के बाद उन्हें जीवन का एक नया मकसद मिला है, जो उन्हें पहले कभी महसूस नहीं हुआ था.
रणदीप हुड्डा
अपने गंभीर और दमदार किरदारों के लिए मशहूर रणदीप हुड्डा ने भी हाल ही में पिता बनने का सुख प्राप्त किया. मार्च 2026 में उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी न्योमिका को जन्म दिया. कपल ने बाद में अपनी बेटी के नाम का अर्थ भी बताया, जिसका मतलब "दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीमित होना" है. बेटी के जन्म के बाद रणदीप का एक बेहद भावुक और कोमल साइड सामने आया है. फैंस को उनका ये नया अवतार काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब प्यार मिल रहा है.
रणवीर सिंह
एनर्जी और ऐक्साइटमंट से भरपूर रणवीर सिंह की जिंदगी में साल 2024 सबसे यादगार वर्षों में से एक बन गया. इसी साल उन्होंने और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया. रणवीर कई बार सार्वजनिक मंचों पर ये स्वीकार कर चुके हैं कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने कहा कि बेटी के आने के बाद उन्हें जिंदगी का एक नया अर्थ मिला है. फैंस को भी रणवीर का ये भावुक और जिम्मेदार रूप बेहद पसंद आ रहा है.
विक्की कौशल
विक्की कौशल हमेशा से अपने परिवार के बेहद करीब रहे हैं. यही वजह है कि जब उन्होंने पिता बनने की जिम्मेदारी संभाली तो उन्होंने इस भूमिका को भी पूरे दिल से निभाया. विक्की और कैटरीना कैफ के घर बेटे विहान के आने के बाद उनकी जिंदगी में खुशियों की नई लहर दौड़ गई. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अनुसार, विक्की अपने बच्चे की देखभाल में एक्टिव भूमिका निभाते हैं और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं. पिता बनने के बाद उनका सेंसिटिव और खास पर्सनालिटी और भी निखरकर सामने आया है, जिससे वो अपने फैंस के बीच और ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या आपको मालूम है आखिर कैसे मिलता है B-Grade एक्ट्रेस का टैग? यहां जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
सुबह-सुबह आया फ्यूल का नया हिसाब, कहीं बढ़े तो कहीं थमे पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Today 21 June 2026: 21 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी हो गए हैं. पटना समेत कई शहरों में कीमतों में बदलाव हुआ है, जबकि कई जगह रेट स्थिर बने हुए हैं.
The post सुबह-सुबह आया फ्यूल का नया हिसाब, कहीं बढ़े तो कहीं थमे पेट्रोल-डीजल के दाम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24




















