आज बस कुछ ही देर में एक्शन नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए लाइव कहां देख सकते हैं FINAL मैच
Vaibhav Sooryavanshi : इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंच चुकी है और आज इस सीरीज का फाइनल मैच खेला जाने वाला है. जहां, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे और सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी. वैभव भी श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले इस मैच में वैभव भी बड़ी पारी खेलने को देखेंगे, क्योंकि इस सीरीज में अब तक उनके बल्ले से फिफ्टी नहीं आई है. ऐसे में देखने वाली बात होगी की आज वैभव कितने रन बनाकर वापस लौटते हैं.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
???????????????????? ????????????????????????. ???????????????????? ????????????????????. ???????????????????? ????????????????????????. ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 21, 2026
The #TalentTVCup champion will be crowned today!
Watch #SLvIND TODAY, 10 AM onwards, on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/zHo1CKtS83
भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का ग्रैंड फिनाले आज रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. यानि 10 बजे से वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे.
LIVE कहां देख सकेंगे फाइनल मैच?
ट्राई सीरीज के बाकी के मुकाबलों की ही तरह फाइनल मुकाबला भी सोनी नेटवर्क पर ही देख पाएंगे. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा.
The Final is almost here. ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 20, 2026
The trophy is on the line, and the stage is set for a Super Sooryavanshi Sunday. ????????
Watch #SLvIND in the #TalentTVCup Final tomorrow, 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/rtf0Jnh7Xf
खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी इंडिया ए
ट्राई सीरीज का फाइनल मैच इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा. इसमें जीतने के लिए भारत को अपना बेस्ट प्रदर्शन देना होगा, क्योंकि श्रीलंका को हराना आसान नहीं होने वाला है. इस सीरीज में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. अब देखने वाली बात होगी कि तिलक वर्मा एंड कंपनी जीतकर ट्रॉफी उठा पाती है या फिर मेजबान श्रीलंका बाजी मारती है.
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सबकी नजरें
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच खेले जाने वाले मैच में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. इस सीरीज में वैभव को अच्छी शुरुआत तो कई बार मिली है, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. जी हां, इस सीरीज में अब तक वैभव के बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को नहीं मिला है. ऐसे में अब वह पूरी कोशिश करेंगे कि फाइनल मैच में बड़ी पारी खेलें और अपनी टीम को खिताब जिताने में मदद करें.
???????????????????????????????? ????????????????????????. ???????????????????? ????????????????????????????. This Sunday, it gets personal. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 20, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes the stage in the #TalentTVCup Final, tomorrow at 10 AM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SLvIND #TeamIndia pic.twitter.com/6TMVa5Jcsi
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंडिया ए टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अशोक शर्मा
श्रीलंका ए टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगाथास मथुलन, विशेन हलंबगे, गरुका संकेत, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: हरमनप्रीत की टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, जानिए कब, कहां और फ्री में कैसे देखें मुकाबला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




