Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

पत्नी को 120 पुरुषों से यौन संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, ऐसे भागकर महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

अदालत ने पैसे देकर सेक्स करने के आरोप में 28 अन्य पुरुषों को भी दोषी ठहराया. इस मामले ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. कुछ लोगों ने इसकी तुलना फ़्रांस के डोमिनिक पेलिको मामले से की.

Continue reading on the app

टेस्ट क्रिकेट में रूट के 14,000 रन पूरे:तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी; इंग्लैंड को पांचवें दिन चाहिए 281 रन, न्यूजीलैंड को 5 विकेट

लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक रूट 75 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत बनी हुई है। 463 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 182 रन बनाए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 281 रन और बनाने हैं, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है। काइल जैमीसन के शुरुआती झटकों से बैकफुट पर आया इंग्लैंड 463 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही दोहरा झटका देकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे को मैच के पहले ही ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके और केवल 11 रन बनाकर फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच थमा बैठे। इसके बाद जैमीसन ने जैकब बेथेल को अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। बेन डकेट भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और विल ओ'रूर्के की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे। केवल 40 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। जो रूट और हैरी ब्रूक ने संभाली पारी, ब्रूक ने 33 गेंदों में बनाई फिफ्टी तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। ब्रूक ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। चायकाल के बाद ब्रूक ने जैमीसन की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट लगाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रनों की गति पर अंकुश लगाने की रणनीति अपनाई। मैट हेनरी ने अपने दूसरे स्पैल में बेहतरीन गेंदबाजी (6 ओवर में 10 रन, 1 विकेट) करते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। हैरी ब्रूक 54 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर स्लिप में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे। अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की हो सकती है वापसी ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी के बीच अगले मैच के लिए अच्छी खबर आ रही है। नियमित कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेंट ब्रिज में होने वाले अगले टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। स्टोक्स फिलहाल ओवल से करीब 300 मील दूर डरहम के लिए नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ घरेलू मैच खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर इस मैच में बिखरता हुआ नजर आया। ------------------------------ ओवल टेस्ट-न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त बनाई:हेनरी निकोल्स का कमबैक शतक, रचिन के साथ 161 रन की पार्टनरशिप न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 352 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। लंदन के द ओवल मैदान पर शुक्रवार को इंग्लैंड पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मिली। हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर रहेंगी। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket: बाबर-शाहीन पर PCB का सख्त रुख, घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने पर होल्ड हो सकता सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को लागू करने की तैयारी में है और इसके साथ ही स्टार खिलाड़ियों के लिए भी सख्त नियम बनाए जा रहे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट होल्ड पर रखे जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जरूरी भागीदारी नहीं की।

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सलीम खालिक के अनुसार पीसीबी उन खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जो घरेलू क्रिकेट खेलने की अनिवार्य शर्त पूरी नहीं करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि बाबर और शाहीन उन खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं, जिनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अस्थायी रूप से रोक दिए जाएं।

दरअसल, पीसीबी 2026-27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ढांचे में बड़ा बदलाव कर रहा। बोर्ड अब फॉर्मेट आधारित कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू करना चाहता है, जिसमें खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग ट्रैक में रखा जाएगा।

नए सिस्टम में टेस्ट और वनडे क्रिकेट को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। जो खिलाड़ी दोनों फॉर्मेट खेलेंगे, उन्हें ट्रैक एबी में रखा जाएगा। इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 48 लाख से 50 लाख पाकिस्तानी रुपये तक का रिटेनर मिल सकता है।

पीसीबी के वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद ने साफ कहा है कि बोर्ड के लिए किसी भी खिलाड़ी से बड़ा सिस्टम है। उन्होंने कहा कि चाहे बाबर आजम हों या शाहीन अफरीदी, सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा या फिर मेडिकल क्लियरेंस दिखानी होगी। जब तक खिलाड़ी यह शर्त पूरी नहीं करेंगे, उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट होल्ड पर रहेगा और उन्हें भुगतान भी नहीं मिलेगा।

हालांकि आकिब जावेद ने यह भी साफ किया कि जैसे ही खिलाड़ी शर्त पूरी करेंगे, उन्हें रोकी गई राशि भी दे दी जाएगी।

नए ढांचे में रेड-बॉल विशेषज्ञों के लिए ट्रैक-ए बनाया गया है, जहां खिलाड़ियों को हर महीने 40 लाख रुपये तक मिल सकते। वहीं ट्रैक-बीसी में सीमित ओवरों के खिलाड़ी होंगे, जिन्हें महीने के 18 लाख रुपये तक मिलेंगे। टी20 विशेषज्ञों के लिए ट्रैक C बनाया गया है, जिसमें 12 से 15 लाख रुपये मासिक रिटेनर फीस मिल सकती है। 

पीसीबी युवा टैलेंट को भी प्रोत्साहित करना चाहता है। इसके लिए ट्रैक-डी शुरू किया गया है, जिसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी और उभरते हुए खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इस श्रेणी में 16 से 20 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और हर खिलाड़ी को हर महीने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये तक दिए जाएंगे।

PCB का मानना है कि वरिष्ठ खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में भागीदारी से युवा प्रतिभाओं को सीखने का मौका मिलेगा और पाकिस्तान की क्रिकेट संरचना और मजबूत होगी। यही वजह है कि बोर्ड अब बड़े नामों के बजाय मजबूत सिस्टम पर जोर देता दिखाई दे रहा है।

Sun, 21 Jun 2026 12:33:37 +0530

  Videos
See all

संघ गाथा: मीडिया, वामपंथी और राजनीतिक विचार | Episode- 54 | 100 Years of RSS | 4K #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:12:10+00:00

NEET Re-Exam: नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Breaking News | NEET UG | NTA Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:11:26+00:00

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में एक्शन जल्द | UP | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:10:42+00:00

NEET Re-Exam: पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए पेपर | Breaking News | NEET UG | NTA Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T07:09:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers