Responsive Scrollable Menu

Ethiopia Landslide News: इथियोपिया के अमहारा में भूस्खलन का तांडव, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान 14 की मौत, कई लोग दबे

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में जून से सितंबर के दौरान चलने वाले बारिश के मौसम में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन और कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण देश में इन आपदाओं का खतरा काफी बढ़ गया है।

इससे पहले जुलाई 2024 में दक्षिणी इथियोपिया में हुए भूस्खलन में कम से कम 257 लोगों की जान चली गई थी, वहीं गामो क्षेत्र में भी 100 से अधिक लोग मारे गए थे। ताजा मामला अमहारा क्षेत्र का है, जहां सेंट मैरी मठ में सैकड़ों श्रद्धालु जुटे हुए थे।

​धार्मिक अनुष्ठान के समय अचानक हुआ भूस्खलन, 14 लोगों की मौत 
​इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र स्थित त्सादाकाने देब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में सोमवार सुबह करीब सात बजे भारी बारिश के चलते पास की पहाड़ी से विशाल चट्टानें और मलबा आ गिरा। हादसे के समय सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र जल से शुद्धिकरण के धार्मिक अनुष्ठान के लिए एकत्रित हुए थे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह अनुष्ठान बीमारियों से राहत और आध्यात्मिक उपचार के लिए किया जाता है। इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

​11 शवों का मठ परिसर में ही अंतिम संस्कार, पहचान करना बना चुनौती 
डायोसीज के महाप्रबंधक मेगाबे हादिस नेका तिबेब अबाबू के अनुसार, मृतकों में से 11 लोगों का अंतिम संस्कार मठ परिसर में ही कर दिया गया है, जबकि अन्य के शव उनके गृह नगर भेजे गए हैं। मलबे के भारी प्रभाव के कारण कुछ शवों की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

​नॉर्थ शेवा में घायलों का इलाज, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन 
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 7 लोगों को नॉर्थ शेवा प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी देब्रे बिरहान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की विशेषज्ञ टीम और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Continue reading on the app

हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस कौन मारेगा बाजी, जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार; नतीजे आज

हरियाणा में भाजपा को हैट्रिक का भरोसा है तो कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में क्या इंडिया गठबंधन बाजी मार पाएगा? मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा बयान | Middle East Crisis | Breaking News | Strait Of Hormuz | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T02:42:30+00:00

IRGC के कमांडर हुसैन मोहेब्बी का विस्फोटक बयान | Middle East Crisis | Hossein Mohebbi | US #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T02:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers