Responsive Scrollable Menu

Tata Group stocks fall: चंद्रशेखरन के इस्तीफे के ऐलान से टाटा ग्रुप के शेयरों में हड़कंप, TCS समेत कई स्टॉक्स धड़ाम

Tata Group stocks fall: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। चंद्रशेखरन ने 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

हालांकि ग्रुप के स्टॉक्स में आई इस गिरावट के बीच बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि उनके इस्तीफे से टाटा ग्रुप के रोजमर्रा के कामकाज में किसी बड़े व्यवधान की तत्काल आशंका नहीं है। इसके अलावा इस गिरावट पर पूरे शेयर बाजार में दिख रहे दबाव का भी असर पड़ा है, क्योंकि बुधवार को व्यापक शेयर बाजार में भी कमजोरी का माहौल देखने को मिल रहा था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला, जिसके चलते बाजार में बिकवाली का रुख बना।

किन-किन स्टॉक्स में आई गिरावट?

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में बुधवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। स्टॉक अपने पिछले बंद स्तर 2440 रुपये के मुकाबले दिन के निचले स्तर 2322 रुपये तक फिसल गया।
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर में भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही, और यह अपने पिछले बंद स्तर 349 रुपये के मुकाबले 335 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।
  • टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे स्टॉक अपने पिछले बंद स्तर 1088 रुपये के मुकाबले 1057 रुपये तक फिसल गया।
  • टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही, और यह पिछले बंद स्तर 1747 रुपये के मुकाबले 1710 रुपये तक लुढ़क गया।
  • टाटा स्टील का शेयर भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा और यह पिछले बंद स्तर 188.4 रुपये के मुकाबले दिन के निचले स्तर 185.75 रुपये तक पहुंच गया।

इसके अलावा टाटा पावर कंपनी का शेयर भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर पिछले बंद स्तर 380 रुपये के मुकाबले 375.2 रुपये तक पहुंच गया, जबकि टाइटन कंपनी का शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और सत्र के दौरान अपने पिछले बंद स्तर 5115 रुपये के मुकाबले 5047 रुपये तक फिसल गया।

इस्तीफे पर एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा?
इस्तीफा देने के बाद एन चंद्रशेखरन ने कहा कि वे दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इस पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी टाटा संस बोर्ड को दे दी है और बोर्ड से अपने उत्तराधिकारी को लेकर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया है, ताकि नेतृत्व की व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 20 फरवरी 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे और इसके बाद पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे।

चंद्रशेखरन के नेतृत्व में कैसा रहा स्टॉक्स का प्रदर्शन?
गौरतलब है कि एन चंद्रशेखरन को 12 जनवरी 2017 को टाटा संस का चेयरमैन चुना गया था। तब से लेकर अब तक उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप के कई शेयरों ने 10 गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है।

12 जनवरी 2017 से लेकर अब तक चंद्रशेखरन के कार्यकाल में ट्रेंट के शेयर ने 2180 प्रतिशत, टाइटन ने 1293 प्रतिशत, टाटा इनवेस्टमेंट ने 1088 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर ने 749 प्रतिशत, इंडियन होटल्स ने 615 प्रतिशत, टाटा एलेक्सी ने 434 प्रतिशत, टाटा पावर ने 374 प्रतिशत, टाटा स्टील ने 353 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस ने 313 प्रतिशत और TCS ने 101 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Continue reading on the app

गुजरात में 35 लाख रुपए से अधिक मूल्य का संदिग्ध मिलावटी घी और तेल जब्त

गुजरात में 35 लाख रुपए से अधिक मूल्य का संदिग्ध मिलावटी घी और तेल जब्त

Continue reading on the app

  Sports

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. Mon, 17 Aug 2026 21:49:24 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: नई वीडियो..कैसे मची भगदड़? | Ujjain Mahakaleshwar stampede | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:11:55+00:00

Flood News: यूपी में बाढ़ से हाहाकार ! UP Flood | Prayagraj | Varanasi | Bahraich | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers