पांच विकेट से ज्यादा टीम की जीत से खुश हूं: प्रसिद्ध कृष्णा
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत लिया। चेन्नई वनडे में भारत की जीत के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा रहे, जिन्होंने दमदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। कृष्णा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय में मंत्री ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
भागलपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर, भागलपुर में विभिन्न परियोजनाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का उद्घाटन किया तथा विश्वविद्यालय की 31वीं शोध परिषद् बैठक में भाग लेकर वैज्ञानिकों और किसानों को संबोधित किया।



















