Responsive Scrollable Menu

'कोई ऑप्शन नहीं था, बुरा महसूस करना...' लगातार 3 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने पर छलका रवि बिश्नोई का दर्द, जानें क्या कहा?

Ravi Bishnoi : भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने पीटीआई के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाने पर अपनी निराशा जाहिर की है. रवि बिश्नोई ने लगातार तीन वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने जाने पर कहा कि, उनके पास अपनी कला पर काम करते रहने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था. इसके अलावा उन्होंने और क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

वर्ल्ड कप खेलना मेरा सपना है - रवि बिश्नोई 

रवि बिश्नोई ने कहा कि, 'वर्ल्ड कप में खेलना हर किसी का सपना होता है. इसे जीतना मेरा भी सपना है. भले ही मैंने वर्ल्ड कप मिस किए हैं लेकिन मेरे पास और भी मौके हैं. इसलिए मैं इस बार चूकने की कोशिश नहीं करूंगा. मुझे इसका फायदा उठाना चाहिए और जब आप चूकते हैं, तो ऐसा नहीं है कि अचानक कोई मेरी जगह खेल रहा है लेकिन भारत ने वर्ल्ड कप जीता. मेरी जगह जो भी खेला, उसने बहुत अच्छा किया'.

टीम इंडिया में कॉम्पिटिशन चल रहा है - रवि बिश्नोई

उन्होंने आगे कहा कि, 'अभी इंडियन टीम में कितना अच्छा कॉम्पिटिशन चल रहा है. यह कॉम्पिटिटिव है. मेरी जिंदगी का एक ही गोल है. जब मुझे मौका मिले तो मुझे तैयार रहना चाहिए और अपना बेस्ट देना चाहिए. मुझे यह अफसोस नहीं होना चाहिए कि मुझे वह मौका नहीं मिला. यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि आप वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं. इस बार वर्ल्ड कप घर पर था लेकिन यह स्पोर्ट्स है उतार-चढ़ाव इसका हिस्सा है. इसीलिए हम स्पोर्ट्स चुनते हैं, यह आपको सिखाता है कि इस मुश्किल दौर में कैसे वापसी करनी है और खुद को कैसे ऊपर उठाना है'.

बुरा महसूस करना इंसानियत है - रवि बिश्नोई 

बिश्नोई ने आगे कहा कि, 'मेरे माता-पिता वहीं हैं. मेरे कोच हमेशा मेरे साथ रहते हैं. शाहरुख भाई और दूसरे भी. वो मेरे लिए पिलर की तरह रहे हैं. वो हमेशा कहते हैं, इस बार या अगली बार तुम जरूरु खेलोगे. बुरा महसूस करना इंसानियत है. हर किसी को बुरा लगता है लेकिन आगे बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए. यही मेरा माइंडसेट है क्योंकि अगर आप लंबे समय तक बुरा महसूस करते हैं, तो यह आपके परफॉर्मेंस पर असर डालता है और आप अपने गेम पर फोकस नहीं कर पाते हैं'.

रवि बिश्नोई ने आगे कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो, मेरी सारी एनर्जी यह पक्का करने में लगी होगी कि मैं टीम का परमानेंट मेंबर बना रहूं. मैं ऐसे खिलाड़ी के तौर पर नहीं जाना जाना चाहता जो बार-बार वापसी करता रहता है. क्रिकेट का मतलब ही मुकाबला करना और वापसी करना है और आप अपनी तैयारी पूरी रखें. किसी भी सिचुएशन, किसी भी सीरीज या आने वाले गेम्स के लिए तैयार रहने की कोशिश करें. जब आप पर भरोसा किया जाता है तो आपका रोल तैयार रहना और अच्छा करना होता है, जो मैं हमेशा करने की कोशिश करता हूं'.

रवि बिश्नोई का अंतरराष्ट्रीय करियर

भारतीय क्रिकेट टीम का के लिए रवि बिश्नोई ने 2022 में डेब्यू किया था. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 44 टी20 मैचों में 64 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/13 रहा है. बिश्नोई ने टीम इंडिया के लिए 1 वनडे मैच खेला है और 1 विकेट हासिल किया है. 

ये भी पढ़ें : IND vs AFG: टीम इंडिया को अफगानिस्तान ने दिया 219 का लक्ष्य, कप्तान शाहिदी ने जड़ा शतक, प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए 5 विकेट

Continue reading on the app

Teacher Bharti Latest News: युवाओं के लिए शानदार अवसर, यहां निकली शिक्षक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

युवाओं के लिए शानदार अवसर, यहां निकली शिक्षक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती, Recruitment for various posts including teacher

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna: 5 विकेट… प्रसिद्ध कृष्णा ने बरपाया कहर, चेपॉक के मैदान पर पहली बार हुआ ये कारनामा

Prasidh Krishna Five-Wicket Haul vs AFG: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चेपॉक के मैदान पर कमाल की गेंदबाज की और अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाए. उनका ये स्पेल रिकॉर्ड्स से भरा रहा. Sat, 20 Jun 2026 18:09:01 +0530

  Videos
See all

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav on SP Split: अखिलेश की पार्टी में 'टूट' पर राजभर का नया दावा !Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T13:37:18+00:00

TMC जांच और गुंडागर्दी पर सवाल | TMC Leader Jahangir Khan | West Bengal Politics | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T13:38:10+00:00

Rashtravad: PM Modi की डिग्री पर ऐसा क्या बोल गए Rajkumar Bhati, डिबेट में मचा बवाल | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T13:39:59+00:00

Parbhani Temple Tragedy: महाराष्ट्र के परभणी में हादसा.. 6 श्रद्धालुओं की मौत | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T13:42:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers