‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ पेइचिंग में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। पेइचिंग में 19 जून की सुबह पुराने भारतीय दूतावास परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' है, जिसके माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया।
दिल्ली सरकार जनसेवा को जनता के द्वार तक पहुंचाने में पूरी तरह सफल रही : सीएम गुप्ता
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (18 से 20 जून) जन कल्याण शिविरों के दूसरे दिन दिल्लीवासियों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न केंद्रों पर रिकॉर्ड 28,107 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ उठाया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक प्रक्रियाओं में भाग लिया। शिविर के पहले दिन आधिकारिक जानकारी के अनुसार 15,866 लोग पहुंचे थे। दो दिनों को मिलाकर अब तक कुल 43,973 नागरिकों ने इन शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama















.jpg)



