राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया साहस और सेवा की मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देशवासियों को लगातार प्रेरित करती है. उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के लंबे सार्वजनिक जीवन और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की. पीएम ने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका समर्पण बेहद प्रेरणादायक है. मुलाकात के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से की. साथ ही, उन्हें अपने गांव की पहचान के तौर पर अंग वस्त्र और एक प्रीतक चिन्ह भी भेंट किया है.
मयूरभंज की धरती से PM मोदी का संकल्प: ओडिशा को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाएंगे, बताया 2036 और 2047 का विजन
PM मोदी ने कहा कि ये ओडिशा है, जहां कोणार्क का सूर्य मंदिर एक विशेष पहचान रखता है. वैसे ही पहाड़पुर भी सूर्यग्राम की पहचान बनेगा. मेरा प्रयास रहेगा कि इस पूरे गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने का काम तुरंत शुरू हो. पहाड़पुर के लोगों को मुफ्त सौर बिजली मिलेगी और अतिरिक्त बिजली से उनकी आय भी बढ़ेगी.



News18










.jpg)








