Responsive Scrollable Menu

आम जनता पर नहीं आएगी आंच! मिडल ईस्ट संकट के बीच भारत ने बदला LPG इंपोर्ट रूट, तेल कंपनियों ने संभाला मोर्चा

पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी संघर्ष के कारण समुद्री व्यापार मार्गों में अनिश्चितता पैदा हो गई है. इसे देखते हुए भारत ने एलपीजी (रसोई गैस) के लिए केवल खाड़ी देशों पर निर्भर रहने के बजाय अन्य वैश्विक बाजारों से भी गैस आयात करना शुरू कर दिया है. इंटरनेशनल लेवल पर गैस और कच्चे तेल की कीमतों में आए अचानक उछाल का बोझ भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने खुद वहन किया है, ताकि घरेलू स्तर पर उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस के दाम न बढ़ें.

Continue reading on the app

AI रेस में चीन का बड़ा दावा, 2027 से पहले तैयार कर सकता है Mythos जैसा मॉडल, अमेरिका की बढ़ सकती है टेंशन

अमेरिका और चीन के बीच एआई रेस लगातार तेज होती जा रही है. चीन की जाई कंपनी ने 2027 से पहले मिथोस-क्लास मॉडल लाने का दावा किया है. इस दावे को अमेरिका की एआई पाबंदियों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 219 रन का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली बार झटके 5 विकेट

IND vs AFG:अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में भारत को 219 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की टीम पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाई और 44.2 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी पारी खेली। वो आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे। उन्होंने 102 रन जोड़े।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। ये पहला मौका है, जब प्रसिद्ध ने वनडे में 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा गुरनुर बरार, प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला। 

मैच की अगर बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। 10 ओवर के अंदर ही अफगानिस्तान के 4 विकेट गिर गए थे। ये चारों ही विकेट प्रसिद्ध के खाते में आए। वह भारत के लिए वनडे में पहले 10 ओवर के भीतर 4 विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज बने। इस लिस्ट में सबसे आगे मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पहले 10 ओवर में 5 विकेट झटके थे। 

प्रसिद्ध की चार में से पहली तीन सफलताओं में रोहित शर्मा का भी बड़ा हाथ रहा। रोहित ने प्रसिद्ध की गेंदों पर तीन कैच लपककर खास उपलब्धि अपने नाम की। भारत की तरफ से वनडे में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ही गेंदबाज/फील्डर की जोड़ी ने पहले तीन बैटर को पवेलियन पहुंचाने का काम किया। हालांकि, पहले चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच 5वें विकेट के लिए अहम साझेदारी हुई। इस जोड़ी ने 117 गेंद में 105 रन जोड़े। 

प्रिंस यादव ने 29वें ओवर में उमरजई को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा सी गई। हालांकि, शाहिदी आखिरी तक डटे रहे और 43.4 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर चौका लगाकर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। शतक पूरा होते ही उन्होंने हेलमेट उतारकर दोनों हाथ उठाए और सजदा किया। तेज गर्मी और उमस की वजह से शाहिदी को बल्लेबाजी में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद वो डटे रहे और आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे। 

 

Sat, 20 Jun 2026 17:31:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat| मुसलमानों में कितनी जातियां होती ? #muslimcommunity #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T12:35:41+00:00

उद्धव गुट के बागी सांसदों को नोटिस जारी | Shiv Sena UBT Split | Uddhav Thackeray #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T12:38:24+00:00

UP News : मीट तस्करी के आरोप में अनवर हुसैन गिरफ्तार #cmyogi #uppolice #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T12:34:34+00:00

PM Modi पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए, क्या कुछ कहा सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T12:35:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers