Responsive Scrollable Menu

एंजेलिना जोली संग बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने खुद किया खुलासा, फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

Priyanka Chopra Working with Angelina Jolie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशल सेलिब्रेटी हैं. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अलग पहचान बना ली है. प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोजेक्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने करियर, फ्यूचर प्लान और महिलाओं के बारे में बात की. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसा इशारा किया, जिसने उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इसके साथ ही अब चर्चा होने लगी है कि क्या आने वाले समय में प्रियंका और एंजेलिना किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह जल्द ही एंजेलिना जोली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया किया कि यह प्रोजेक्ट किसी फिल्म से जुड़ा है, किसी बड़े ब्रांड का कैंपेन है या फिर किसी सोशल अवेयरनेस का हिस्सा है. एक्ट्रेस ने इस बारे में जानबूझकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि आने वाले समय में दोनों किसी काम के सिलसिले में साथ दिखाई देंगी. प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. फैंस लंबे समय से उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने की उम्मीद कर रहे थे और अब एंजेलिना जोली का नाम सामने आने के बाद एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है.

प्रियंका चोपड़ा की रोल मॉडल हैं ये एक्ट्रेस

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की उन एक्ट्रेस का भी जिक्र किया, जिनके काम और पर्सनैलिटी से उन्हें इंस्पिरेशन मिलती है. इसमें उन्होंने एंजेलिना जोली का नाम लिया. इसके अलावा उन्होंने पेनलोप क्रूज और सलमा हायेक जैसी कलाकारों की भी तारीफ की. प्रियंका ने कहा कि ये सिर्फ सक्सेसफुल एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने सालों तक अपने काम के दम पर दुनिया भर में नाम कमाया है. उनके मुताबिक, इन कलाकारों ने एक्टिंग के साथ-साथ सोशल इश्यू और लोगों के मुद्दे पर भी बात की है. यहीं वजह है कि वह उन्हें रोल मॉडल की तरह देखती हैं. 

‘वाराणसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा एंजेलिना जोली के अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं. वह जल्द डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की वाराणसी फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म को इनके करियर की सबसे अहम फिल्म माना जा रहा है. इस मूवी में प्रियंका अलावा महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारण (Prithviraj Sukumaran) भी अहम किरदार में नजर आएंगे. जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जा सकती है. 

प्रियंका चोपड़ा कई प्रोजेक्ट को लेकर हैं बिजी

प्रियंका चोपड़ा का शेड्यूल इन दिनों काफी बिजी चल रहा है. वाराणसी के अलावा वह जल्द ही एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं. इसके अलावा वह डायरेक्टर मीरा नाइक की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म अमरी में भी नजर आएंगी.बताया जा रहा है कि उन्होंने अमरी और वाराणसी के लिए शूटिंग पूरी कर ली है. ऐसे में अब फैंस को इन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. 

फैंस को प्रोजेक्ट के नाम की घोषणा का इंताजर

फिलहाल एंजेलिना जोली और प्रियंका चोपड़ा किस प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करती हुई नजर आएगी, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, प्रियंका के बयान ने यह जरूर साफ कर दिया है कि वह हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस के साथ किसी खास प्रोजेक्ट नजर आएंगी. इसके साथ ही फैंस को उस समय का इंतजार है जब इस प्रोजेक्ट के नाम की घोषणा की जाएगी. बहरहाल अगर, यह प्रोजेक्ट किसी भी फिल्म से जुड़ा है तो इंडियन फैंस के लिए बड़ी खुशी की खबर होगी. वहीं, एक यह प्रोजेक्ट किसी कैंपेन से जुड़ा हुआ है तो तब भी यह दो एक्ट्रेस का साथ आना अपने आप में खास होगा. फिलहाल, प्रियंका के इस एक बयान के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड गौरी स्‍प्रैट संग रजिस्‍टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान, घर पर ही होगी एक्टर की तीसरी शादी, जानें पूरी डिटेल

Continue reading on the app

13 दरिंदे रात भर नोचते रहे शरीर, तिलक समारोह में डांस के बहाने बुलाकर दो बहनों से गैंगरेप; दिल दहला देगी पटना की कहानी

Patna crime news: बिहार की राजधानी पटना की घटना है. तिलक समारोह में डांस के लिए बुलाई गईं दो सगी बहनों ने गैंगरेप किया गया. पीड़िताओं का कहना है कि उन्हें बहाने से दूसरी जगह ले जाया गया और मोबाइल छीन लिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया चयन पर सवाल, Jaiswal-Siraj बाहर क्यों?

Team India के England दौरे के लिए चयनित स्क्वॉड में Jaiswal और Siraj जैसे खिलाड़ियों की अनदेखी पर क्रिकेट जगत में बहस तेज. चयन समिति की रणनीति, फेवरिटिज्म और World Cup 2027 की तैयारी पर उठे सवाल. #TeamIndia #EnglandTour2026 #CricketNews Mon, 22 Jun 2026 20:10:17 +0530

  Videos
See all

Lucknow Coaching Fire Latest Update: जान बचाने के लिए कूदा स्टूडेंट... खुद देख लें वीडियो | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T15:15:31+00:00

Amish Devgan: "एक ही शिवसेना है" #indiaalliance #shivsenacrisis #tmccrisis #uddhavthackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T15:12:04+00:00

Amish Devgan: "15 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं Rahul Gandhi" #indiaalliance #shivsenacrisis #tmccrisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T15:12:22+00:00

Republic Summit 2026: भारत के इतिहास को भूलना नहीं चाहिए- S Gurumurthy, Thuglak Editor #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T15:14:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers