विक्रम भट्ट ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, हॉन्टेड 3D के बाद 1920 कोल्ड विंटर से फैलाएंगे दहशत
विक्रम भट्ट को ऐसे ही हॉरर किंग नहीं कहा जाता उन्होंने अपनी फिल्मों से इस टाइटल को साबित भी किया है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक्सपर्ट पर एक हॉरर फिल्में बनाई है, जिन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इन दिनों उनकी फिल्म हांटेड 3D हर तरफ छाई हुई है। इसी बीच उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है।
जब से हांटेड 3D घोस्ट ऑफ़ द पास्ट रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघर में बनी हुई है और विक्रम में अपनी एक और हॉरर फिल्म का ऐलान कर दिया है। इससे फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।
विक्रम भट्ट ने किया 1920 कोल्ड विंटर का अनाउंसमेंट
हांटेड 3D दर्शकों को खूब डरा रही है और इसी बीच विक्रम ने अपनी फेमस फ्रेंचाइजी 1920 की अगली किस्त का अनाउंसमेंट कर दिया है। वह अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं और इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। अपनी इस फिल्म को वो प्रोड्यूसर आनंद पंडित के साथ मिलकर बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की जोड़ी की कामयाबी का सिलसिला जारी है। 1920 जबरदस्त सफलता के बाद यह जोड़ी पहले ही हांटेड 3D को लेकर चर्चा में है। वहीं अब दर्शकों के लिए इस मशहूर फ्रेंचाइजी का अगला डरावना चैप्टर 1920 कोल्ड विंटर लाने की लिए पूरी तरह तैयार है।
कैसी है 1920 फ्रेंचाइजी
विक्रम भट्ट की इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2008 में 1920 के साथ हुई थी। इसे विक्रम ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म में अदा शर्मा के साथ रजनीश दुग्गल को देखा गया था। इसका सिंपल 1920 इविल रिटर्न्स 2012 में आया जिसमें आफताब शिवदासानी और टिया बाजपेयी नजर आए। इसे भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया था। इसका तीसरा हिस्सा 1920 लंदन 2016 में रिलीज किया गया था। इसे टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया था।
कैसा है हांटेड 3D का परफॉर्मेंस
हॉन्टेड 3D घोस्ट ऑफ द पास्ट की बात करें तो इसे रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। इसका नेट कलेक्शन 16.2 करोड़ है। दुनियाभर में इसका कारोबार 19 करोड़ पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बनाने में 15 करोड़ रूपये लगे हैं।
जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने पत्नी सरीना बीबी को भी किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरीना बीबी ने पुलिस हिरासत से अपने पति को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया था। इस दौरान उसने थाने में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरीना बीबी एक कार बुक कर फरार होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कई गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सरीना की गिरफ्तारी के बाद फालता और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। किसी भी नई अशांति को फैलने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
कैसे हुई सरीना बीबी की गिरफ्तारी?
बता दें कि फालता में तनाव फैलाने और भीड़ जुटाने के इस मामले में पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी और मुख्य आरोपी जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी की लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन का पता चला, जिसके बाद एक विशेष टीम ने दक्षिण 24 परगना से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सरीना बीबी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है, आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जेल में बंद है जहांगीर खान
टीएमसी नेता जहांगीर खान पहले से ही जेल में बंद है और उस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उसके खिलाफ स्थानीय व्यवसायी के घर पर हमला, लूटपाट, मारपीट और जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। इसके अलावा, आवास योजना समेत कई सरकारी योजनाओं के फंड के कथित दुरुपयोग के मामलों की भी जांच चल रही है। इन आरोपों के आधार पर राज्य पुलिस की STF ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान जहांगीर खान को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा से सटे एक इलाके से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, उसके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News