International Yoga Day: योग दिवस पर विदेशी मेहमानों में गजब का उत्साह! | #ytshorts #shorts #yogaday #internationalyogaday #yogaday #yoga #yogaday2026 #ayush #fitindia #wellness #india #foreignguests #breakingnews #hindinews #ytshorts #shorts #viral #viralshorts #trendingnews #latestnews #health #timesnownavbharat
You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat
About Channel:
Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ
Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv
Subscribe to our other network channels:
Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow
Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com
Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat
Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
ind vs eng: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर पाए और इसी वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंड्या अभी तक वनडे क्रिकेट के लिए जरूरी गेंदबाजी वर्कलोड पूरा नहीं कर पाए हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें कुछ और समय की जरूरत है। फिटनेस टेस्ट के दौरान पंड्या फुल 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाए।
वहीं, विराट कोहली भी चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे नहीं खेले हैं। उनकी फिटनेस पर भी अपडेट आया है। कोहली का फिटनेस टेस्ट 26 जून को हो सकता है। अगर उसमें फिट पाए जाते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।
हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे नहीं खेलेंगे 32 साल के पंड्या लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे। हाल ही में ऐसा लग रहा था कि उनकी वापसी करीब है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट और रिहैब पूरा किया था। प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी की थी, जिससे उम्मीद जगी थी कि इंग्लैंड सीरीज में उनकी वापसी हो सकती। हालांकि, रिहैब के दौरान उन्हें एक और झटका लगा।
हार्दिक दोबारा हो गए चोटिल इसी महीने हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। तब उन्हें क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की समस्या हुई थी। माना जा रहा है कि फिटनेस हासिल करने के लिए बढ़ाए गए गेंदबाजी वर्कलोड का असर उनकी मांसपेशियों पर पड़ा और नई चोट उभर आई।
हार्दिक आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे आईपीएल 2026 भी हार्दिक के लिए आसान नहीं रहा था। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वे कई मुकाबलों से बाहर रहे थे। हालांकि सीजन के अंतिम चरण में उन्होंने वापसी की थी। लेकिन पूरी तरह फिट नहीं दिखे।
हार्दिक की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता है। एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर वह टीम को बेहतरीन संतुलन देते हैं। जब भी वह टीम से बाहर होते हैं, भारत को सही संयोजन तलाशने में परेशानी होती है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगी टखने की चोट के बाद भी टीम को इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा था।
दरअसल, टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को नियमित रूप से 50 ओवर क्रिकेट खिलाने की योजना बना रहा था। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित अगरकर भी हाल में कह चुके हैं कि जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक को फिट रखना टीम की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस बीच भारतीय टीम ऑलराउंडर विकल्पों की तलाश में जुटी हुई। सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने हाल ही में नितीश कुमार रेड्डी को हार्दिक के संभावित बैकअप और भविष्य के विकल्प के रूप में सराहा था। ऐसे में आगामी महीनों में टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों पर भी नजर बनाए रखेगा।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पंड्या समय रहते पूरी फिटनेस हासिल कर पाएंगे। क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप की राह में उनका फिट रहना भारत की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा ।