खाद बिक्री पर रोक को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- आदेश वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ जहां खाद को लेकर किल्लत मची हुई है तो वहीं दूसरी ओर सरकार ने आगामी आदेश तक प्रदेश में खाद की बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने सीधे सरकार पर हमला बोला है। अब इस मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान भी सामने आ गया है।
जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य के किसान पहले ही खाद की भारी कमी और लंबी लाइनों से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार ने “स्टॉक मैचिंग” के नाम पर पूरे राज्य में खाद की बिक्री पर रोक लगा दी है।
जीतू पटवारी ने सरकार के सामने रखीं दो मांगें
जीतू पटवारी ने आगे कहा, राज्य में सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं, सरकारी समितियों, एमपी एग्रो और निजी रिटेलर्स के स्तर पर खाद की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किसान यह जानना चाहते हैं कि क्या अपनी नाकामी और खाद की कालाबाजारी को छिपाने के लिए यह तुगलकी फरमान जारी किया गया है?
पीसीसी चीफ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसले के खिलाफ दो मांगें रखी हैं। पहली मांग तो यह है कि किसान-विरोधी आदेश को तुरंत वापस लें और खाद की बिक्री को फिर से शुरू किया जाए। वहीं दूसरी मांग है कि यह तय किया जाए कि किसानों को बिना किसी परेशानी और रुकावट के तत्काल ही खाद उपलब्ध कराई जाए।
जीतू पटवारी ने सरकार को दी चेतावनी
इसके साथ ही जीतू पटवारी ने सरकार को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने यह रोक तत्काल नहीं हटाई तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को किसानों के बीच ले जाएगी और भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करेगी।
गौरतलब है कि किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की ओर से 14 अगस्त 2026 को एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें खाद की बिक्री पर रोक लगाने की वजह भी बताई गई है। आदेश में कहा गया है कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के FMS पोर्टल और प्रदेश के उर्वरक विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का मिलान किया जाना है। इस कारण से प्रदेश में उर्वरकों की बिक्री आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
मध्य प्रदेश में किसान पहले से ही खाद की भीषण कमी और लंबी लाइनों से जूझ रहे हैं, उस पर @DrMohanYadav51 सरकार ने “स्टॉक मिलान” के नाम पर प्रदेशभर में उर्वरक की बिक्री पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है!@BJP4MP सत्ता के निर्णय के बाद सरकारी समितियों, एमपी एग्रो और निजी विक्रेताओं ने… pic.twitter.com/iTzDIejbZc
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 15, 2026
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 16 August 2026 | PM Modi | 80th Independence Day | Taaza Khabar
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 16 August 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | 80th Independence Day | 15 August 2026 | FCRA Bill | Taaza Khabar Pakistan Crisis | Prashant Kishor | PM Modi | Hindi News Live | Ranchi Protest | Breaking News | Top News | Trump | Rubika Liyaquat | Latest News | UP Politics | CM yogi | Weather Update | Delhi NCR Rain | World News | live News | POJK Protest Update | Assam Flood #live #aajkitaajakhabar #taajakhabar #taazakhabar #rahulgandhi #pmmodi #newskipathshala #hindinewslive #timesnownavbharat #worldnews #pakistan #breakingnews #iranuswar #weather #independenceday aaj taaja khabar | aaj ki taaja khabar | aaj ki taaja khabar | taaja khabar aaj ki | aaj ki khabar | aaj ka taaja khabar | taaja khabar aaj ka | aaj ka khabar | aaj ke taaja khabar | taaja khabar news | samachar taaja khabar | aaj ki news taaja khabar | aaj ki taaja news | aaj ka news | aaj ka taaja khabar news | aaj ka taaja news | aaj ki taaza khabar | taaza khabar news | taaja khabar | taja khabar | taaja khabar live | live news You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









