Responsive Scrollable Menu

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामले की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात के बाद शनिवार को कहा कि घटना को चार साल बीत जाने के बावजूद परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बलात्कारियों की रक्षा करने वालों की भाजपा में भरमार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अंकिता के माता-पिता से बीते बृहस्पतिवार को यहां मुलाकात की थी।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं, अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक ‘वीआईपी’ मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ‘‘हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि’’ की थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया? राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य सरकार खुद आज तक उस ‘वीआईपी’ को संरक्षण दे रही है।

क्यों? क्योंकि वह भाजपा-आरएसएस का बड़ा नेता है।’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही भाजपा की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और भाजपा में ऐसे लोगों की भरमार है।’’ उन्होंने कहा कि भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली ‘‘यह अमानवीय मानसिकता’’ खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ।’’ उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी।

सितंबर, 2022 में उसके लापता होने के बाद शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के अनुसार, अंकिता पर एक ‘वीआईपी’ अतिथि को कथित तौर पर विशेष सेवाएं देने का दबाव था, जिसका उन्होंने विरोध किया।

मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट के एक हिस्से को ध्वस्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठे। बाद में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Continue reading on the app

Seema Haider Independence Day Dance Viral Video: 'भारत माता की जय' के नारों संग सीमा हैदर का जश्न

Seema Haider Independence Day Dance Viral Video: 'भारत माता की जय' के नारों संग सीमा हैदर का जश्न डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK मैच के लिए हो जाइए तैयार! 5 सितंबर को टक्कर, पाकिस्तान की एशिया कप और एशियन गेम्स महिला टीम का ऐलान

IND VS PAK WOMEN'S ASIA CUP MATCH: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम 5 सितंबर को टी20 एशिया कप में आमने-सामने रहने वाली हैं. इस टूर्नामेंट के लिए और एशियन गेम्स के लिए भी पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है. वहीं, भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. Sun, 16 Aug 2026 16:29:53 +0530

  Videos
See all

कांग्रेस को सोच 'दिमागी नक्सल'! P Chidambaram | PM Modi | Congress | Latest news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T11:16:04+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal LIVE: वंदे मातरम् का अपमानसियासी घमासान! | Amit Shah | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T11:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers