इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप के कुछ घंटों बाद उत्तरी सुमात्रा में कांपी धरती, अब तक 47 लोगों की मौत
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शनिवार सुबह आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी. इस भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. इस भूकंप के कुछ घंटों बाद देश के दूसरे हिस्से में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, शनिवार सुबह पूर्वी इंडोनेशिया के पास 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था. इस भूकंप के कुछ घंटों बाद इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.8 तीव्रता का एक और तेज भूकंप आया. सुबह आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
इंडोनेशिया भूकंप में अब तक 47 लोगों की मौत
नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी (NDMA) के प्रमुख सुहारयांतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और लगभग 2,000 लोग खुद ही सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं. भूकंप के कारण इंडोनेशियाई अधिकारियों को सुनामी का अलर्ट जारी करना पड़ा और चेतावनी दी गई कि लहरें 0.5 मीटर से तीन मीटर (1.6 से 9.8 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं.
मौमेरे शहर से हजारों लोगों को हटाया गया
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरेस द्वीप के मौमेरे शहर के निवासियों को भी ऊंची जगहों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने यह भी कहा है कि इस इलाके में 19 से 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहरें देखी गई हैं. वहीं इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) के भूकंप और सुनामी निदेशक विजयांतो ने कहा, "सुनामी मॉडलिंग के नतीजों से पता चलता है कि इस भूकंप से पूर्वी नुसा तेंगारा, दक्षिणी सुलावेसी और पश्चिमी नुसा तेंगारा प्रांतों में सुनामी आ सकती है."
भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त
पूर्वी इंडोनेशिया में शनिवार को आए भूकंप में 47 लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिनमें क्षतिग्रस्त इमारतें दिखाई दे रही हैं. इंडोनेशिया के तट पर समुद्र का पानी पीछे हटते हुए दिखाने वाले फुटेज भी वायरल हो रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया कि भूकंप के बाद कुछ इमारतें ढह गई हैं.
अस्पताल में कस्टमर सर्विस अधिकारी, लुकास लोटार (31) ने एएफपी को बताया, "अचानक सब कुछ हिलने लगा और मैं घबरा गया." "मरीज भी अस्पताल से भाग गए, झटका जबरदस्त था. मैंने देखा कि कुछ दीवारों में दरारें आ गई थीं."
इंडोनेशिया में अक्सर आते रहते हैं भूकंप
बता दें कि इंडोनेशिया और उसके पड़ोसी देशों में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि वे प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" में स्थित हैं, जो जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है. यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है. साल 2000 के बाद से इंडोनेशिया में सबसे भयानक भूकंप 2004 में आया था, जब सुमात्रा के तट पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी आ गई, जिसमें पूरे क्षेत्र में 2,20,000 लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: Earthquake Today: भारत समेत 5 देशों में सुबह-सुबह कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 5 तक दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता
जून में वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई थी भारी तबाही
बता दें कि इसी साल जून में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भीषण भूकंप आया था. इस भूकंप ने देश में भारी तबाही मचाई थी. 24 जून को आए इस भूकंप में 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. वेनेज़ुएला की सरकार ने अगस्त की शुरुआत में बताया था कि जून में देश में आए दो जबरदस्त भूकंपों में मरने वालों की पुष्टि हुई संख्या बढ़कर 6,125 हो गई है. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज़ ने 3 अगस्त को ये आंकड़े जारी किए थे. उन्होंने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में बताया कि 61,000 लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया.
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.7 के जोरदार भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, झटकों से दहशत में लोग
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, लाशों का लगा ढेर! | Tsunami Alert | N18G
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, लाशों का लगा ढेर! | Tsunami Alert | N18G #IndonesiaEarthquake #Earthquake #Indonesia #EarthquakeNews #TsunamiAlert #EarthquakeAlert #BreakingNews #IndonesiaNews #भूकंप #इंडोनेशिया #सुनामी #भूकंपअलर्ट इंडोनेशिया में शनिवार सुबह धरती ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते लोगों में हड़कंप मच गया। फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता के भूकंप ने पूरे इलाके को हिला दिया। झटके इतने जबरदस्त थे कि इमारतें कांपने लगीं, कई जगह नुकसान की तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे और अब सबसे बड़ा डर है—सुनामी का! अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण यानी USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फ्लोरेस द्वीप के उत्तरी तट से दूर, एन्डे से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम** में था। सबसे खतरनाक बात ये कि भूकंप जमीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई में आया। यानी झटका सतह के बेहद करीब था और इसका असर भी बेहद तेज महसूस किया गया। लेकिन खतरा यहीं खत्म नहीं हुआ। मुख्य भूकंप के बाद 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो तेज आफ्टरशॉक** आए। यानी जमीन लगातार जवाब दे रही थी और लोग अपने घरों और इमारतों से निकलकर सुरक्षित जगहों की तरफ भागने को मजबूर हुए। news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi independence day security, red fort high alert, delhi master plan 2047, rss gen z outreach, rahul gandhi supreme court plea, irctc money laundering case, red fort blast case, jpsc jssc exam irregularities, har ghar tiranga jammu kashmir, pok balochistan black day news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







