'मैं किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार', पार्टी में टूट के बीच उद्धव ने की इस्तीफे की पेशकश
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बड़ा बयान दे डाला. उन्होंने कहा,'अगर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह लगता है कि वह शिवसेना प्रमुख पद के लिए ठीक नहीं हैं, तो वह पद छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा,'मैं किसी भी योग्य शख्स को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने को लेकर तैयार हूं. मैं संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं हूं, लेकिन जिस दिन आपको लगे कि वह इस जिम्मेदारी के लिए सही नहीं हैं, उसी दिन मैं यह पद छोड़ देंगे.
राजनीतिक जवाब दिया जाना चाहिए
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि शिवसेना टूटने और राजनीतिक चुनौतियों के बाद उनका हौसला टूट जाएगा, मगर ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में ये मानने वाले नहीं हैं. उद्धव ठाकरे ने 'ऑपरेशन तोड़वा' का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें आदेश देने की बात कहते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे पहले ही इस बात को कहा चुके थे कि जो लोग पार्टी से विश्वासघात करें, उनका राजनीतिक जवाब दिया जाना चाहिए.
कांग्रेस में विलय होने का सवाल ही नहीं होता है
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आकलन चुनावी परिणामों से होना चाहिए. उद्धव ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री इंद्रजीत गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि बालासाहेब ने उनसे कहा था कि सत्ता से उन्हें किसी तरह का मोह नहीं है. सरकार गिर भी जाए तो भी किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है. कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों के जवाब देते हुए उद्धव ने कहा कि अगर शिवसेना 30 वर्षों तक भाजपा के संग रहकर उसमें विलय नहीं हुई, तो कांग्रेस में विलय होने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है. उद्धव का दावा है कि राज्य में भाजपा के लिए शिंदे परेशान करने की वजह बन गए हैं.
अतीत में दोनों दलों के बीच मतभेद रहे
उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को लेकर कहा कि अतीत में दोनों दलों के बीच काफी मतभेद रहे. मगर कांग्रेस ने कभी 'मातोश्री' का अपमान नहीं किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वादों को निभाया है. उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि शिवसेना का समर्थन न मिलता तो भाजपा काफी पहले खत्म हो जाती. उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसा लगता है कि वह शिवसेना प्रमुख पद के लिए योग्य नहीं हैं, तो वह पद छोड़ने को तैयार हैं. मगर वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे.
ये भी पढ़ें: पहली नौकरी और सीधे खाते में आए पैसे, पीएम मोदी ने युवाओं को दी 2400 करोड़ की बड़ी सौगात
RG कर मामला : CBI ने दो निलंबित अधिकारियों से पूछताछ की, पूर्व पुलिस आयुक्त तलब
अधिकारी ने कहा कि हमारे जांचकर्ताओं ने अंतिम संस्कार से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी मांगी। श्मशान घाट के पदाधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का अंतिम संस्कार उसके माता-पिता की सहमति से किया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan





















