Responsive Scrollable Menu

नशे के खिलाफ सागर पुलिस का एक्शन, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक गांजा जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दमोह-मकरोनिया की ओर से अवैध गांजा लेकर सागर में बेचने के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पूरे प्लान के साथ कार्रवाई करने में जुट गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

पुलिस टीम ने न्यू ओवर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खिलान पिता जालम सेन (36 वर्ष) और महेन्द्र पिता किशोरी सेन (34 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम घुरेटा, दमोह बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 272 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,400 बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक क्रमांक MP 34 ZH 4353 को भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

Higher Pension पर जरूरी अपडेट, EPFO ने जारी किए 1.49 लाख PPO; जानें आपका क्लेम कैसे चेक करें

EPFO Pension Status Online: अगर आपने अधिक वेतन पर हायर पेंशन पाने के लिए आवेदन किया था और लंबे समय से अपने क्लेम के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में पेंशन पेमेंट ऑर्डर यानी पीपीओ जारी कर दिए हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि योग्य रिटायर्ड कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है और बाकी बचे मामलों पर भी विभाग पूरी सक्रियता से काम कर रहा है.

संसद में सरकार ने दी आवेदनों के निपटारे की जानकारी

श्रम और रोजगार मंत्रालय की राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के जरिए हायर पेंशन से जुड़े ताजा आंकड़े साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि हायर वेज पर हायर पेंशन पाने के लिए कुल 15,24,365 आवेदन ईपीएफओ को मिले थे. विभाग ने इनमें से ज्यादातर मामलों का निपटारा कर दिया है और योग्य रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए 1,49,806 पीपीओ भी जारी कर दिए गए हैं. सरकार के मुताबिक 5 अगस्त तक केवल 11,595 क्लेम ही पेंडिंग रह गए थे, जिन पर भी तेजी से काम चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2022 में अपने एक ऐतिहासिक फैसले में केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वह कर्मचारियों को वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन फंड में ज्यादा योगदान करने और उसी अनुपात में पेंशन पाने का अवसर दे.

न्यूनतम पेंशन को एक हजार रुपये से बढ़ाने की मांग

हायर पेंशन की इस प्रगति के साथ ही संसद में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई है. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण ने संसद में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से न्यूनतम पेंशन की मौजूदा सीमा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि अभी मिलने वाली 1,000 रुपये की न्यूनतम राशि मौजूदा दौर की महंगाई को देखते हुए बहुत कम है. आज के समय में खान-पान, रोजमर्रा की जरूरतें और खास तौर पर बुजुर्गों की दवाइयों और इलाज का खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में पेंशनरों को राहत देने के लिए पेंशन की राशि बढ़ाई जानी चाहिए और इसके साथ ही पेंशनभोगियों और उनके जीवनसाथी के लिए रियायती या सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

करोड़ों पेंशनरों को मिला वित्तीय सुरक्षा का सहारा

आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च तक कर्मचारी पेंशन योजना के अंतर्गत 85 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनभोगी जुड़े हुए थे. इस अवधि तक पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 15,819 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का भुगतान किया जा चुका था. सरकार पेंशन व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और कर्मचारियों के लिए अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है. ईपीएफओ का लक्ष्य यही है कि सभी अंशधारकों को उनके रिटायरमेंट के बाद समय पर उनकी हक की रकम मिले.

उमंग ऐप से क्लेम स्टेटस जानने का आसान तरीका

यदि आप अपने हायर पेंशन आवेदन की मौजूदा स्थिति जानना चाहते हैं तो आपको किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सबसे आसान माध्यम केंद्र सरकार का उमंग मोबाइल ऐप है. इसके लिए अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड कर लें. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में साइन अप करें और चार अंकों का सुरक्षा पिन बनाएं. लॉगिन करने के बाद ऐप में ऑल सर्विसेज के विकल्प पर जाएं और वहां ईपीएफओ का चयन करें. इसके बाद एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विसेज में जाकर ट्रैक क्लेम स्टेटस के विकल्प को चुनें. वहां अपना बारह अंकों का यूएएन नंबर डालकर ओटीपी दर्ज करें. ओटीपी सत्यापित होते ही आपके आवेदन का पूरा विवरण और मौजूदा स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी.

पोर्टल के जरिए ऐसे जांचें अपना आवेदन

कर्मचारी ईपीएफओ के आधिकारिक सदस्य पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपने क्लेम की स्थिति जान सकते हैं. पोर्टल में लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन सर्विसेज सेक्शन में जाएं और वहां ट्रैक क्लेम स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर ट्रैकिंग आईडी, आवेदन का प्रकार और विभाग की तरफ से उस पर की गई कार्रवाई की ताजा जानकारी दिखाई देने लगेगी.

एसएमएस और मिस्ड कॉल से भी मिल जाएगी जानकारी

डिजिटल साधनों के अलावा आप सिर्फ एक मैसेज भेजकर भी जानकारी पा सकते हैं. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर संदेश भेजना होगा. इसके लिए मैसेज बॉक्स में बड़े अक्षरों में ईपीएफओएचओ लिखकर स्पेस दें, फिर अपना यूएएन नंबर लिखें और स्पेस देकर अपनी भाषा का कोड लिखकर भेज दें. हिंदी के लिए एचआईएन और अंग्रेजी के लिए ईएनजी कोड का इस्तेमाल करें. इसके अलावा यदि आप अपने पंजीकृत मोबाइल से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देते हैं, तो भी आपको अपने खाते और क्लेम से जुड़ा संदेश मिल जाएगा. किसी भी तरह की परेशानी होने पर विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800 118 005 या 1800 114 470 पर संपर्क करके भी जानकारी ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया EPFO का प्रवर्तन अधिकारी, CBI की बड़ी कार्रवाई

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

लाल किले पर PM मोदी का खास अंदाज | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:40:06+00:00

Rajnath Singh: 'PM Modi पर राहुल गांधी की टिप्पणियां निंदनीय' #shorts #ytshorts #pmmodi #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:37:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers