अविष्का के शतक से श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में:अफगानिस्तान को 103 रन से हराया; 21 जून को भारत से मुकाबला
अविष्का फर्नांडो के शतक से श्रीलंका-ए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने दांबुला में अफगानिस्तान-ए को 103 रन से हरा दिया। 21 जून को इसी मैदान भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला जाएगा। शुक्रवार को अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका-ए ने 50 ओवर 322/8 का स्कोर बनाया। जवाब में अफगानिस्तान-ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। श्रीलंका-ए की जीत के हीरो अविष्का फर्नांडो रहे। उन्होंने 97 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली। 13 चौके और एक छक्का भी लगाया। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके। कुगाथस मथुलान ने 3 विकेट लिए। अविष्का को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डिकवेला और अविष्का ने बड़े स्कोर की नींव रखी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए को निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। डिकवेला ने 54 गेंदों पर 66 रन बनाए। पारी में 12 चौके भी शामिल रहे। डिकवेला के आउट होने के बाद भी अविष्का ने रन गति बनाए रखी। उन्होंने नुवानिदु फर्नांडो (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अविष्का ने 97 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली और 35वें ओवर में आउट हुए। लोअर ऑर्डर ने फिनिश किया अविष्का के आउट होने के बाद रविंदु फर्नांडो ने 18 गेंदों पर 25 रन। वहीं वनुजा साहन ने 16 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को गे बढ़ाया। आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे और श्रीलंका-ए ने 50 ओवर में 322/8 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दावूदजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट लिए। फारमनुल्लाह सफी ने 3 विकेट हासिल किए। समुधिता के शुरुआती झटकों से बिखरा अफगानिस्तान 323 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान इमरान मीर पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। नूर उल रहमान भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। दुलाज समुधिता ने शुरुआती ओवरों में दो बड़े झटके देकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। हसन ईसाखिल ने एक छोर संभालते हुए संघर्ष जरूर किया। उन्होंने 78 गेंदों पर 74 रन बनाए और बहीर शाह (35) के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन विकेट गिरते रहे। सफी को साथ नहीं मिला मध्यक्रम में फारमनुल्लाह सफी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 43 रन बनाए और कुछ समय के लिए श्रीलंका की चिंता बढ़ाई। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें कोई बड़ा साथ नहीं मिला। समुधिता और मथुलान ने लगातार विकेट निकालकर अफगानिस्तान की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। समुधिता ने 6.5 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि मथुलान ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और श्रीलंका-ए ने 103 रन से जीत दर्ज की।
Russia Ukraine War LIVE Updates: तीसरे विश्व युद्ध की आहट ! | Putin | Drone Attack | Zelensky | US
Russia Ukraine War LIVE Updates: तीसरे विश्व युद्ध की आहट ! | Putin | Drone Attack | Zelensky | US रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है..यूक्रेन ने रूस में 4000 किमी अंदर घुसकर सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमला किया है..जिसके बाद रूस ने भी बदले की कार्रवाई तेज कर दी है..साथ ही विश्व युद्ध 3 की संभावनाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं... #russiaukrainewar #ukrainedroneattack #russiaukraine #worldwar3 #putin #zelensky #breakingnewslive #tendingnews #rbharatlive ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat